BiharJharkhand Latest News Today Live, बिहार-झारखंड की ताजा खबर: बिहार के 80 हजार सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से नया टाइमटेबल लागू हो रहा है। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट में चलाने का निर्णय लिया है। अब छात्रों को सुबह 6:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर 12:20 बजे उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। नवभारत...
Bihar & Jharkhand Latest Hindi News Today, 02 April 2026: बिहार में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है, जिसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के समय में बड़ा बदलाव किया है। आगामी सोमवार 6 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार, अप्रैल के पहले सोमवार से स्कूलों के समय में परिवर्तन का प्रावधान है। जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को दोपहर की चिलचिलाती धूप और लू के प्रकोप से बचाना है। निजी स्कूलों ने भी इसी तर्ज पर अपने समय में बदलाव शुरू कर दिया है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के इस पेज पर आपको बिहार-झारखंड से जुड़ी खबरों के लाइव और ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं। इसे रिफ्रेश कर लें।बिहार में स्कूलों के नए शेड्यूल के मुताबिक, विद्यार्थियों को सुबह 6:30 बजे तक स्कूल परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक का समय प्रार्थना और पीटी के लिए निर्धारित किया गया है। इसके ठीक बाद, सुबह 7:00 बजे पढ़ाई की पहली घंटी बजेगी। कुल 7 पीरियड की पढ़ाई के बाद दोपहर 12:20 बजे छात्रों की छुट्टी होगी।बिहार के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुबह 9:00 बजे से 40 मिनट का मध्यांतर रखा गया है। जहां छात्रों की छुट्टी 12:20 बजे होगी, वहीं शिक्षकों को 10 मिनट अतिरिक्त रुकना होगा। शिक्षक दोपहर 12:30 बजे स्कूल छोड़ सकेंगे। इस अतिरिक्त समय में शिक्षक दिन भर की पढ़ाई की समीक्षा करेंगे और अगले दिन की पाठ योजना तैयार करेंगे।मार्च के अंत से ही बिहार के कई जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अप्रैल में पारा और चढ़ने के आसार हैं, जिसे देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि अगर आने वाले दिनों में लू की स्थिति और गंभीर होती है, तो जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर समय में और भी कटौती या बदलाव किया जा सकता है।बिहार में हर साल गर्मी के मौसम में स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट में किया जाता है। पिछले वर्ष भी भीषण लू के कारण मई और जून के महीने में स्कूलों में लंबी छुट्टियां घोषित करनी पड़ी थीं। इस बार विभाग ने समय रहते नया टाइमटेबल जारी कर दिया है ताकि शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित न हो और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ भी कोई समझौता न करना पड़े।प्रार्थना सभा- 06:30 - 07:00 बजेछात्रों की छुट्टी- दोपहर 12:20 बजेBihar/Jharkhand Latest News Today Live, बिहार- झारखंड की ताजा खबर : बिहार के 80 हजार सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से नया टाइमटेबल लागू हो रहा है। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट में चलाने का निर्णय लिया है। अब छात्रों को सुबह 6:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर 12:20 बजे उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के इस पेज पर आपको बिहार-झारखंड से जुड़ी खबरों के लाइव और ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं। इसे रिफ्रेश कर लें।.
Bihar & Jharkhand Latest Hindi News Today, 02 April 2026: बिहार में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है, जिसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के समय में बड़ा बदलाव किया है। आगामी सोमवार 6 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार, अप्रैल के पहले सोमवार से स्कूलों के समय में परिवर्तन का प्रावधान है। जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को दोपहर की चिलचिलाती धूप और लू के प्रकोप से बचाना है। निजी स्कूलों ने भी इसी तर्ज पर अपने समय में बदलाव शुरू कर दिया है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के इस पेज पर आपको बिहार-झारखंड से जुड़ी खबरों के लाइव और ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं। इसे रिफ्रेश कर लें।बिहार में स्कूलों के नए शेड्यूल के मुताबिक, विद्यार्थियों को सुबह 6:30 बजे तक स्कूल परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक का समय प्रार्थना और पीटी के लिए निर्धारित किया गया है। इसके ठीक बाद, सुबह 7:00 बजे पढ़ाई की पहली घंटी बजेगी। कुल 7 पीरियड की पढ़ाई के बाद दोपहर 12:20 बजे छात्रों की छुट्टी होगी।बिहार के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुबह 9:00 बजे से 40 मिनट का मध्यांतर रखा गया है। जहां छात्रों की छुट्टी 12:20 बजे होगी, वहीं शिक्षकों को 10 मिनट अतिरिक्त रुकना होगा। शिक्षक दोपहर 12:30 बजे स्कूल छोड़ सकेंगे। इस अतिरिक्त समय में शिक्षक दिन भर की पढ़ाई की समीक्षा करेंगे और अगले दिन की पाठ योजना तैयार करेंगे।मार्च के अंत से ही बिहार के कई जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अप्रैल में पारा और चढ़ने के आसार हैं, जिसे देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि अगर आने वाले दिनों में लू की स्थिति और गंभीर होती है, तो जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर समय में और भी कटौती या बदलाव किया जा सकता है।बिहार में हर साल गर्मी के मौसम में स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट में किया जाता है। पिछले वर्ष भी भीषण लू के कारण मई और जून के महीने में स्कूलों में लंबी छुट्टियां घोषित करनी पड़ी थीं। इस बार विभाग ने समय रहते नया टाइमटेबल जारी कर दिया है ताकि शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित न हो और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ भी कोई समझौता न करना पड़े।प्रार्थना सभा- 06:30 - 07:00 बजेछात्रों की छुट्टी- दोपहर 12:20 बजेBihar/Jharkhand Latest News Today Live, बिहार-झारखंड की ताजा खबर: बिहार के 80 हजार सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से नया टाइमटेबल लागू हो रहा है। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट में चलाने का निर्णय लिया है। अब छात्रों को सुबह 6:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर 12:20 बजे उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के इस पेज पर आपको बिहार-झारखंड से जुड़ी खबरों के लाइव और ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं। इसे रिफ्रेश कर लें।
Jharkhand Hindi News Today Bihar Ki Taaja Khabar Jharkhand Breaking News 02 April 2026 बिहार लेटेस्ट न्यूज़ बिहार लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ झारखंड की ताजा खबर झारखंड समाचार Bihar Breaking News Nitish Kumar Tejashwi Yadav Hemant Soren Bihar School Timing Bihar School New Time नीतीश कुमार तेजस्वी यादव हेमंत सोरेन बिहार स्कूलों की टाइमिंग क्या है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India News Today: Delhi Teacher Booked For Beating Class 1 Student, Causing InjuryIndia News Today Live: Please follow this Live blog for all the latest news.
Read more »
Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. కన్య రాశికి అంచనాలకు మించిన లాభం..Today Horoscope April 22 Telugu: ఈరోజు 2025 ఏప్రిల్ 22 మంగళవారంసూర్యోదయం ఉదయం 5:59 గంటలకు, సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 6:30 గంటలకు.ఏ రాశికి ఎలా కలిసి వస్తుంది తెలుసుకుందాం..
Read more »
Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. ఈ రాశివారు ఎవరినీ నమ్మకూడదు, ఆకస్మిక ధనలాభం పొందే రాశి..Today May 20 Horoscope Telugu: ఈరోజు సప్తమి తిథి, ధనిష్ట నక్షత్రం. సూర్యోదయం ఉదయం 5:35 గంటలకు, సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 6:30 మూడు గంటలకు ద్వాదశ రాశిల ఫలితాలు ఇవే..
Read more »
Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. అత్యంత జాగ్రత్తగా ఉండాల్సిన రాశి ఇదే..Today Horoscope June 19 Telugu: 2025 జూన్ 19వ తేదీ ద్వాదశ రాశిలో ఫలాలు గురువారం రోజు సూర్యోదయం ఉదయం 5 :31 గంటలకు సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 6:30 గంటలకు రాశుల ఫలాలు తెలుసుకుందాం.
Read more »
6 अप्रैल से बदलेगा स्कूल टाइम: बिहार के 80 हजार सरकारी स्कूल होंगे मॉर्निंग; बच्चों और शिक्षकों के लिए नया शेड्यूलSchool Timing: बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालय 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे। सुबह 6:30 बजे से 12:20 बजे तक बच्चों की छुट्टी होगी, जबकि शिक्षक 12:30 बजे तक रहेंगे।
Read more »
