जंग के बीच बड़ी तैयारी, 100% टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप... भारत पर भी असर!

Donald Trump News

जंग के बीच बड़ी तैयारी, 100% टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप... भारत पर भी असर!
Donald Trump PlanningTrump Tariff On DrugmakerDonald Trump
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कुछ दवा कंपनियों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना बनाई है, जिसका ऐलान वे आज ही कर सकते हैं. हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है.

ईरान-अमेरिका जंग के बीच ट्रंप सरकार कुछ दवा कंपनियों पर टैरिफ लगाने के बारे में सोच रही है. अगर ये कंपन‍िया ट्रंप सरकार की शर्त नहीं मानती हैं, तो उन्‍हें 100 फीसदी तक टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है. खासकर उन कंपनियों पर, जो अमेरिका में अपनी दवाएं इम्‍पोर्ट करती हैं.

इसका मतलब है कि भारत से भी अमेरिका भेजे जाने वाले दवाओं पर इसका असर पड़ सकता है. और पढ़ेंब्‍लूमबर्ग के मुताबिक, अगर दवा निर्माता कंपनियां अमेरिका में कम कीमतों की गारंटी देने वाले समझौतों पर नहीं पहुंच पाती हैं, तो ट्रंप प्रशासन गुरुवार को ही उन पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर सकता है. ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आयातित ब्रांडेड और पेटेंट दवाओं पर ये शुल्क 100 प्रतिशत तक लागू हो सकता है. यह पहल व्यापार विस्तार अधिनियम की धारा 232 के तहत की गई जांच के बाद की गई है. इन कंपनियों ने मानी शर्त रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि फाइजर और एस्ट्राजेनेका जैसी दवा कंपनियों ने नए TrumpRx.gov प्लेटफॉर्म के माध्यम से तय प्राइस समझौतों और प्रतिबद्धताओं में प्रवेश करके कई सालों के लिए टैरिफ छूट हासिल की है. एली लिली, जॉनसन एंड जॉनसन और मर्क ने जुर्माने से बचने के लिए अपने अमेरिकी परिचालन का विस्तार करने के लिए महत्वपूर्ण निवेश करने का वादा किया है. Advertisement रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन के साथ कोई समझौता या बातचीत न करने वाली कंपनियों को 100 प्रतिशत शुल्क देना होगा. हालांकि, ये योजनाएं अंतिम नहीं हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. कुछ दवाओं और बीमारियों के लिए छूट भी दी जा सकती है.ट्रंप एक साल से दे रहे धमकीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक साल से अधिक समय से फार्मा सेक्टर पर टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं, जिसमें 100 से 200 प्रतिशत तक के प्रस्ताव शामिल हैं. इसका उद्देश्य दवा कंपनियों को उत्पादन वापस अमेरिका में लाने के लिए प्रोत्साहित करना और अमेरिकी रोगियों के लिए दवाओं की कीमतें कम करना है. सु्प्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था टैरिफ इस उद्योग को 2025 में लगाए गए ग्‍लोबल टैरिफ से छूट दी गई थी, जिसे बाद में एक दर्जन से ज्‍यादा कंपनियों के साथ व्यक्तिगत समझौतों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ योजना के रद्द करने के बाद एक बार फिर डोनाल्‍ड ट्रंप टैरिफ लगाने के नए रास्‍ते खोज रहे हैं. गौरतलब है कि टैरिफ लगाने की योजना ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ईरान के साथ जंग में फंसा है और किसी भी तरह से निकलने का प्रयास कर रहा है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी स्‍पीच में कह दिया है कि वह 2 से 3 हफ्तों में कुछ बड़ा एक्‍शन लेंगे, जिसे लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके बाद स्थिति थोड़ी सामान्‍य हो सकती है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Donald Trump Planning Trump Tariff On Drugmaker Donald Trump Tariff On Drugs Tariff On India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इजरायल के तेल अवीव पर ईरान के घातक मिसाइल हमले, ग्राउंड जीरो से न्यूज नेशन की टीम ने सबसे पहले किया कवरइजरायल के तेल अवीव पर ईरान के घातक मिसाइल हमले, ग्राउंड जीरो से न्यूज नेशन की टीम ने सबसे पहले किया कवरतेल अवीव में अमेरिकी एंबेसी से 100 मीटर की दूरी पर एक पांच सितारे होटल के करीब यह धमाका हुआ.
Read more »

जेट फ्यूल 100% महंगा, लेकिन भारत में दाम नहीं बढ़ेंगे: सरकार ने कीमतों पर 25% का कैप लगाया; घरेलू उड़ानों क...जेट फ्यूल 100% महंगा, लेकिन भारत में दाम नहीं बढ़ेंगे: सरकार ने कीमतों पर 25% का कैप लगाया; घरेलू उड़ानों क...India domestic flight fare cap 25% news. Follow latest updates on aviation fuel prices and government policy decisions on Dainik Bhaskar.
Read more »

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?तेल-गैस के ग्लोबल संकट के बीच भी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि तमाम देशों में इनका प्राइस 20-30% तक बढ़ा है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके पीछे की वजह बताई है.
Read more »

हनुमान जयंति पर महावीर समाज ने भावनगर के सरकारी स्कूल में कराया नाश्ता, 100 बच्चे बीमार, अस्पताल मेंहनुमान जयंति पर महावीर समाज ने भावनगर के सरकारी स्कूल में कराया नाश्ता, 100 बच्चे बीमार, अस्पताल मेंगुजरात के भावनगर में हनुमान जयंती के अवसर पर महावीर समाज द्वारा दिए गए नाश्ते को खाने के बाद, लोंगड़ी प्राइमरी स्कूल के 100 से अधिक छात्र फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए। लगभग 25 छात्रों को महुवा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 60 से अधिक छात्रों का इलाज लोंगड़ी गांव में ही किया...
Read more »

रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, सड़क और रेल मंत्रालय ने खर्च किया 100% बजट, रेलवे ने यात्रियों से कमाए ₹80000 करोड़रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, सड़क और रेल मंत्रालय ने खर्च किया 100% बजट, रेलवे ने यात्रियों से कमाए ₹80000 करोड़Indian Railways: भारतीय रेलवे और सड़क परिवहन मंत्रालयों ने विकास के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों मंत्रालयों में वित्त वर्ष 2026 में आवंटित पूरे बजट का इस्तेमाल किया।
Read more »

Adani के इन 4 शेयरों पर एनालिस्ट्स को पूरा भरोसा, मिल रही 100 BUY रेटिंग; अभी खरीदने में फायदा!Adani के इन 4 शेयरों पर एनालिस्ट्स को पूरा भरोसा, मिल रही 100 BUY रेटिंग; अभी खरीदने में फायदा!अदाणी ग्रुप के चार प्रमुख शेयर - अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी पावर - विश्लेषकों द्वारा 100 'खरीदें' रेटिंग के साथ मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:52:11