दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन: 140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की; चेयरमैन के खि...

Haryana News

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन: 140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की; चेयरमैन के खि...
FaridabadAl Flah UniversityJawad Ahmed Siddiqui
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की करीब 140 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की; चेयरमैन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिलप्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की करीब 140 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की हैं। साथ ही अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी और उसके ट्रस्ट के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है।ED की ओर से अटैच की गई संपत्तियों में फरीदाबाद के धौज क्षेत्र में 54 एकड़ जमीन, यूनिवर्सिटी की इमारत, स्कूलों और विभागों की इमारतें और हॉस्टल शामिल हैं। ED ने इन्हें अपराध की आय की श्रेणी में रखा है। ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा था। यूनिवर्सिटी के डॉक्टर उमर उन नबी ने 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास चलती हुई कार में धमाका किया था, इसमें 15 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की जांच में भी यूनिवर्सिटी का नाम आया था। इस मामले में NIA और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ.

मुजम्मिल और डॉ. शाहीन सईद समेत 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। 18 नवंबर को ED ने दिल्ली में अल-फलाह ग्रुप के ऑफिस पर रेड की थी। 12 घंटे चले सर्च के बाद चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया था।ED ने 18 नवंबर को अल-फलाह ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर रेड की थी। 12 घंटे चले सर्च के बाद ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान ED ने कोर्ट में बताया था कि यूनिवर्सिटी और उसके नियंत्रण वाले ट्रस्ट ने झूठी मान्यता और पहचान के दावे कर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को धोखे में रखा। इस तरह 415.10 करोड़ रुपए की अपराध की आय अर्जित की।ED को जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं, जिसमें 9 शेल कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड पाई गईं। कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर है। साथ ही एम्प्लॉइज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन का भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। ED ने यह भी कहा था कि अगर कोर्ट अस्थायी जब्ती को सही ठहराता है, तो सरकार एक अधिकारी को यूनिवर्सिटी का कामकाज संभालने के लिए नियुक्त कर सकती है। इससे कानूनी कार्रवाई चलने के बावजूद स्टूडेंट्स की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आएगी।अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हरियाणा सरकार शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। 22 दिसंबर को विधानसभा में हरियाणा निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 पास हो चुका है। बिल में सरकार ने की बदलाव किए हैं। इस बिल में कहा गया है कि अगर किसी भी यूनिवर्सिटी में नेशनल सिक्योरिटी, देश की अखंडता और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में चूक होती है, तो सरकार किसी भी यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सरकार यूनिवर्सिटी के प्रशासन को भंग करके अपने प्रशासन को नियुक्त कर सकती है और उसका कामकाज पूरी तरह से अपने हाथ में ले सकती है। पिछले बिल में इस तरह का कोई प्रावधान नही था, इसलिए सुरक्षा को लेकर ये नए प्रावधान किए गए हैं।व्हाइट-कॉलर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा 18-19 अक्टूबर 2025 की दरमियानी रात को हुआ, जब प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर श्रीनगर शहर के बाहर दीवारों पर दिखाई दिए। इन पोस्टरों में घाटी में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमलों की चेतावनी दी गई थी। इसे गंभीर मामला मानते हुए श्रीनगर के एसएसपी जीवी सुंदीप चक्रवर्ती ने जांच के लिए कई टीमें बनाईं। गिरफ्तार आरोपियों के बयानों को जोड़ने के बाद, जांच श्रीनगर पुलिस को हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक ले गई, जहां दो डॉक्टरों - दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के कोइल के रहने वाले गनी और लखनऊ के शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया। इनके पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी ज़ब्त किया गया, जिसमें 2,900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल था।जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूलश्रीगंगानगर के खेतों में जमा पालानोएडा में 17 तक बंद किए गए स्कूल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Faridabad Al Flah University Jawad Ahmed Siddiqui ED Chargesheet Delhi Blast

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुप्रीम कोर्ट में बंगाल DGP को निलंबित करने की मांग: ED की याचिका, जांच में सहयोग न करने का आरोपसुप्रीम कोर्ट में बंगाल DGP को निलंबित करने की मांग: ED की याचिका, जांच में सहयोग न करने का आरोपप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को निलंबित करने की मांग की है। ED का आरोप है कि DGP और अन्य पुलिस अधिकारियों ने जांच में सहयोग नहीं किया, जिससे जांच में बाधा आई। ED ने जांच में बाधा डालने और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ED ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शीर्ष पुलिस अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटनाक्रम में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शामिल हैं।
Read more »

ना दृश्य, ना आवाज... रिकामी गूढ स्क्रीन अन् 140 वर्षांचा लांब YouTube व्हिडीओ! लोकही गोंधळातना दृश्य, ना आवाज... रिकामी गूढ स्क्रीन अन् 140 वर्षांचा लांब YouTube व्हिडीओ! लोकही गोंधळातYoutube 140 Year Mysterious Video: शायनीडब्ल्यूआर नावाच्या एका यूट्यूब चॅनेलवर अपलोड केलेला 140 वर्षांचा व्हिडीओ ऑनलाइन व्हायरल होत आहे. व्हिडीओच्या थंबनेलमध्ये तो 140 वर्षांचा असल्याचे दाखवले आहे.
Read more »

ED IPAC Case: শকিং! দৃষ্টান্তমূলক ব্যবস্থা নিক আদালত! ডিজি রাজীব কুমারের অপসারণ চেয়ে সুপ্রিম দরবার ইডির, অতীত টেনে কড়া সওয়াল...ED IPAC Case: শকিং! দৃষ্টান্তমূলক ব্যবস্থা নিক আদালত! ডিজি রাজীব কুমারের অপসারণ চেয়ে সুপ্রিম দরবার ইডির, অতীত টেনে কড়া সওয়াল...ED Demands IPS Rajiv Kumar Removal from DGP West Bengal post in Supreme Court ED IPAC Case hearing going on
Read more »

ED vs IPAC in Supreme Court: সুপ্রিম কোর্টে ইডির বেনজির অভিযোগ! মুখ্যমন্ত্রী আমাদের অফিসারের ফোনও তুলে নিয়ে গিয়েছেন...ED vs IPAC in Supreme Court: সুপ্রিম কোর্টে ইডির বেনজির অভিযোগ! মুখ্যমন্ত্রী আমাদের অফিসারের ফোনও তুলে নিয়ে গিয়েছেন...In Supreme Court ED has stated thay CM Mamata Banerjee has snached the mobile of ED officer during IPAC raids
Read more »

ED vs IPAC in Supreme Court: মমতা যা করেছেন এটা শুধু চুরি নয়, ডাকাতি! সিবিআই তদন্ত চাই...সুপ্রিম কের্টে ইডি...ED vs IPAC in Supreme Court: মমতা যা করেছেন এটা শুধু চুরি নয়, ডাকাতি! সিবিআই তদন্ত চাই...সুপ্রিম কের্টে ইডি...ED needs CBI investigation on IPAC raids issue as there is massive massacre in raids
Read more »

ED vs Mamata Banerjee: ईडी को राहत, उसके अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR स्थगित, ममता बनर्जी को नोटिसED vs Mamata Banerjee: ईडी को राहत, उसके अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR स्थगित, ममता बनर्जी को नोटिस- ed vs mamata banerjee supreme court cbi inquiry ipac raid case in kolkata
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:05:59