मुंबई बीएमसी में तीन सीटें जीतने के बावजूद AIMIM ने कई मुस्लिम इलाकों में विपक्ष के वोट काटे. संभाजीनगर और मालेगांव में पार्टी का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा. इससे राज्य की शहरी राजनीति में नए समीकरण उभरते दिख रहे हैं.
"महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगम चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने कई नगर निकायों में विपक्ष को बोल्ड कर दिया है. वहीं दूसरी ओर मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने कांग्रेस और एनसीपी का गेम ही खराब कर दिया है.
कुल 2,829 सीटों में AIMIM करीब 75 सीटों पर बढ़त या जीत के करीब है. Advertisment बीएमसी में सीमित जीत, लेकिन असर बड़ा मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका में AIMIM ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है. पार्टी के उम्मीदवार इरशाद खान ने वार्ड 135, महजबीन अतीक ने वार्ड 134 और खैरुनिसा हुसैन ने वार्ड 45 से जीत हासिल की. सीटें कम होने के बावजूद पार्टी ने कई मुस्लिम बहुल वार्डों में कांग्रेस और एनसीपी के वोट बैंक में सेंध लगाई है. मुंबई में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 20 प्रतिशत से अधिक मानी जाती है, जिससे यहां ओवैसी फैक्टर का असर अहम माना जा रहा है. संभाजीनगर में AIMIM का मजबूत प्रदर्शन औरंगाबाद, जिसे अब छत्रपति संभाजीनगर कहा जाता है, वहां AIMIM ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. कुल 115 पार्षद सीटों में पार्टी 24 सीटों पर जीत के करीब है. यहां से सांसद रह चुके इम्तियाज जलील का सियासी प्रभाव नगर निगम चुनाव में साफ नजर आया है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार संभाजीनगर में AIMIM अब एक बड़ी ताकत के रूप में उभर चुकी है. मालेगांव में किंगमेकर की भूमिका मुस्लिम बहुल मालेगांव AIMIM का पारंपरिक गढ़ माना जाता है. यहां नगर निगम की कुल 84 सीटों में से पार्टी 20 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी 2 सीटों पर, शिंदे गुट की शिवसेना 18 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है, जबकि 41 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों की बढ़त है. मालेगांव में AIMIM का यह प्रदर्शन उसे किंगमेकर की स्थिति में ला खड़ा करता है. अन्य नगर निगमों में स्थिति नांदेड-वाघाला नगर निगम में AIMIM 14 सीटों पर आगे चल रही है और जीत के करीब है. वहीं धुले में पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इन नतीजों से साफ है कि AIMIM ने महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया है. ये भी पढ़ें- BMC Election Results: बीएमसी में विजय पर गदगद फडणवीस, बोले- ये महायुति की महाजीत"
BMC Election AIMIM Asaduddin Owaisi BJP Congress NCP Muslim Vote Mumbai Politics Aurangabad Chhatrapati Sambhajinagar Malegaon Municipal Election Urban Politics Imtiaz Jaleel Shiv Sena BJP Win Local Body Polls Political Impact Opposition
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra BMC Election 2026 LIVE: महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजेMaharashtra BMC Election 2026 Voting LIVE: मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, नवी मुंबई, ठाणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों में हाई-वोल्टेज मुकाबला है। कुल 3.
Read more »
निवडणूक आयुक्त कसला पगार घेतात? हे सर्व थांबलं नाही, तर..., उद्धव ठाकरेंचा घणाघात!BMC Election 2026 : मुंबई महानगरपालिका निवडणुकीसाठी आज मतदान होत असून उद्धव ठाकरे यांनी सहकुटुंब मतदान केलं आहे. पण यावेळी ते निवडणूक आयुक्तांवर संतापले.
Read more »
Maharashtra Election Results 2026 Live: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों का 'किंग' कौन? 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीMaharashtra BMC Election Result 2026 Live: 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। कुल 3.
Read more »
आजपासून मुंबई फॅमिली बिजनेस पासून मुक्त; BMC Election निकालाआधी भाजपची पहिली प्रतिक्रियाBMC Election 2026 Result : मुंबई महानगरपालिका निवडणुकीसंदर्भातील उत्सुकता शिगेला पोहोचली असून, निकाल जाहीर होण्याआधीच त्याबाबतची माहिती आणि नेत्यांच्या प्रतिक्रिया येण्यास समोर आली आहे.
Read more »
BMC Election Results 2026 LIVE Updates: Vote Counting To Begin At 10 AM TodayBMC Election Results 2026 LIVE Updates: Polling for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) elections concluded on Thursday, bringing the voting process to a close. The election now moves into its final stage, with the official counting of votes set to begin on Friday at 10:00 AM.
Read more »
मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर बन सकता है: चार साल से चुनाव न होने से पद खाली है; 30 साल से शिवसेना का क...Maharashtra Mumbai BMC Election Result 2026 Mayor Politics Update; Follow Brihanmumbai Municipal Corporation, BJP Mayor Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
