फीफा विश्वकप 2026 इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण बनने जा रहा है। पहली बार 32 की जगह 48 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में संयुक्त रूप से
कैसे हुआ क्वालिफिकेशन और कितनी टीमें कहां से? फीफा के छह महाद्वीपीय संघों के जरिए टीमों का चयन हुआ। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि छोटे देशों को भी मौका मिला। पहले जहां वर्ल्ड कप में जगह बनाना मुश्किल होता था, अब नए देशों के लिए दरवाजे खुले हैं। इससे टूर्नामेंट और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गया है। मेजबान होने के कारण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को सीधे एंट्री मिली। बाकी टीमों को लंबे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट और प्लेऑफ से गुजरना पड़ा। एशिया : 9 टीमें अफ्रीका : 10 टीमें यूरोप : 16 टीमें दक्षिण अमेरिका : 6 टीमें नॉर्थ/सेंट्रल अमेरिका : 6 टीमें ओशिआनिया : 1 टीम नया फॉर्मेट: कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट? 48 टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है, हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। हर टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलेगी। 39 दिनों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप की टॉप दो टीमें और आठ बेस्ट तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट स्टेज यानी राउंड ऑफ 32 में जाएंगी। इससे मुकाबलों की संख्या बढ़ेगी और हर मैच का महत्व भी ज्यादा होगा। राउंड ऑफ 32 में जीत हासिल करने वाली टीमें प्री क्वार्टरफाइनल में जाएंगी। राउंड ऑफ 16 में जीतने वाली टीमें फिर क्वार्टर फाइनल और वहां जीतने वाली टीमें फिर सेमीफाइनल में जाएंगी। कब और कहां होगा वर्ल्ड कप? टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून 2026 से होगी। ओपनिंग मैच में मैक्सिको का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। दुनिया की नजरें इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट पर होंगी। फाइनल 19 जुलाई को मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी ग्रुप्स पर एक नजर डालें- फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप्स ग्रुप टीमें ग्रुप A मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेकिया ग्रुप B कनाडा, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड ग्रुप C ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड ग्रुप D अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये ग्रुप E जर्मनी, कुरासाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर ग्रुप F नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया ग्रुप G बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड ग्रुप H स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे ग्रुप I फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे ग्रुप J अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन ग्रुप K पुर्तगाल, कॉन्गो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया ग्रुप L इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा 40 साल बाद इराक की वापसी: भावनाओं से भरी कहानी इस वर्ल्ड कप की सबसे भावुक कहानी इराक टीम की रही। इराक ने 1986 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में उन्होंने बोलिविया को 2-1 से हराया। यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं थी, बल्कि चार दशकों के इंतजार का अंत थी। युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और संसाधनों की कमी के बावजूद इराकी टीम ने हार नहीं मानी। उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि उम्मीद और जुनून का प्रतीक है। इटली का लगातार तीसरी बार बाहर होना: बड़ा झटका दूसरी तरफ, इटली की टीम का बाहर होना सबसे बड़ा उलटफेर रहा। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम लगातार तीसरी बार क्वालिफाई नहीं कर पाई। उन्हें बोस्निया और हर्जेगोविना ने पेनल्टी शूटआउट में हराया। यह नतीजा इटली के फुटबॉल सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक समय जो टीम दुनिया पर राज करती थी, अब लगातार असफल हो रही है। यह वर्ल्ड फुटबॉल के बदलते संतुलन का संकेत भी है। यूरोप के प्लेऑफ: आखिरी दिन का हाई वोल्टेज ड्रामा यूरोप में आखिरी दिन क्वालिफिकेशन बेहद रोमांचक रहा। स्वीडन ने पोलैंड को हराकर बदला लिया। तुर्किये ने कोसोवो को हराया। चेकिया ने डेनमार्क को पेनल्टी में हराया। हर मैच में आखिरी मिनट तक सस्पेंस बना रहा। यही वजह है कि वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन को फुटबॉल का सबसे कठिन रास्ता माना जाता है। इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ: आखिरी टिकट की जंग इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में दुनिया के अलग-अलग महाद्वीपों की टीमों ने टक्कर ली। कॉन्गो ने जमैका को हराकर वर्ल्ड कप में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट ने दिखाया कि अब फुटबॉल सिर्फ यूरोप और दक्षिण अमेरिका तक सीमित नहीं रहा। कॉन्गो, पुर्तगाल, उज्बेकिस्तान और कोलंबिया के ग्रुप में है। ईरान विवाद और फीफा का स्टैंड ईरान को लेकर काफी विवाद हुआ। राजनीतिक तनाव के कारण उनकी भागीदारी पर सवाल उठे। लेकिन फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने साफ किया, 'हम ईरान की टीम को पूरा समर्थन देंगे और वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार खेलेंगे।' इस बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई और टूर्नामेंट पर मंडरा रहे सवाल खत्म हो गए। किस गेंद से खेला जाएगा टूर्नामेंट? फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए आधिकारिक मैच बॉल 'ट्रियोन्डा' का अनावरण कर दिया गया है। फीफा और एडिडास ने मिलकर इस ऐतिहासिक बॉल को तैयार किया है। यह गेंद विश्व कप की एकता और जुनून को दर्शाती है। ट्रियोन्डा नाम का अर्थ स्पेनिश भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब है 'तीन लहरें'। यह नाम उन तीन मेजबान देशों- कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका को मिलाकर इस वर्ल्ड कप की मेजबानी के जश्न को दर्शाता है। फीफा ने कहा कि यह बॉल सिर्फ एक खेल उपकरण नहीं, बल्कि तीनों राष्ट्रों की साझी ताकत और फुटबॉल प्रेम का प्रतीक है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे अनोखा संस्करण होगा। 48 टीमों के साथ यह टूर्नामेंट खेल की दिशा बदल सकता है। जहां एक ओर इराक जैसी टीमों की वापसी उम्मीद जगाती है, वहीं इटली का बाहर होना चेतावनी देता है कि अब कोई भी टीम सुरक्षित नहीं है। View this post on Instagram A post shared by adidas Football View this post on Instagram A post shared by Gianni Infantino - FIFA President.
कैसे हुआ क्वालिफिकेशन और कितनी टीमें कहां से? फीफा के छह महाद्वीपीय संघों के जरिए टीमों का चयन हुआ। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि छोटे देशों को भी मौका मिला। पहले जहां वर्ल्ड कप में जगह बनाना मुश्किल होता था, अब नए देशों के लिए दरवाजे खुले हैं। इससे टूर्नामेंट और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गया है। मेजबान होने के कारण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को सीधे एंट्री मिली। बाकी टीमों को लंबे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट और प्लेऑफ से गुजरना पड़ा। एशिया : 9 टीमें अफ्रीका : 10 टीमें यूरोप : 16 टीमें दक्षिण अमेरिका : 6 टीमें नॉर्थ/सेंट्रल अमेरिका : 6 टीमें ओशिआनिया : 1 टीम नया फॉर्मेट: कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट? 48 टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है, हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। हर टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलेगी। 39 दिनों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप की टॉप दो टीमें और आठ बेस्ट तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट स्टेज यानी राउंड ऑफ 32 में जाएंगी। इससे मुकाबलों की संख्या बढ़ेगी और हर मैच का महत्व भी ज्यादा होगा। राउंड ऑफ 32 में जीत हासिल करने वाली टीमें प्री क्वार्टरफाइनल में जाएंगी। राउंड ऑफ 16 में जीतने वाली टीमें फिर क्वार्टर फाइनल और वहां जीतने वाली टीमें फिर सेमीफाइनल में जाएंगी। कब और कहां होगा वर्ल्ड कप? टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून 2026 से होगी। ओपनिंग मैच में मैक्सिको का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। दुनिया की नजरें इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट पर होंगी। फाइनल 19 जुलाई को मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी ग्रुप्स पर एक नजर डालें- फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप्स ग्रुप टीमें ग्रुप A मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेकिया ग्रुप B कनाडा, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड ग्रुप C ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड ग्रुप D अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये ग्रुप E जर्मनी, कुरासाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर ग्रुप F नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया ग्रुप G बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड ग्रुप H स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे ग्रुप I फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे ग्रुप J अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन ग्रुप K पुर्तगाल, कॉन्गो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया ग्रुप L इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा 40 साल बाद इराक की वापसी: भावनाओं से भरी कहानी इस वर्ल्ड कप की सबसे भावुक कहानी इराक टीम की रही। इराक ने 1986 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में उन्होंने बोलिविया को 2-1 से हराया। यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं थी, बल्कि चार दशकों के इंतजार का अंत थी। युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और संसाधनों की कमी के बावजूद इराकी टीम ने हार नहीं मानी। उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि उम्मीद और जुनून का प्रतीक है। इटली का लगातार तीसरी बार बाहर होना: बड़ा झटका दूसरी तरफ, इटली की टीम का बाहर होना सबसे बड़ा उलटफेर रहा। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम लगातार तीसरी बार क्वालिफाई नहीं कर पाई। उन्हें बोस्निया और हर्जेगोविना ने पेनल्टी शूटआउट में हराया। यह नतीजा इटली के फुटबॉल सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक समय जो टीम दुनिया पर राज करती थी, अब लगातार असफल हो रही है। यह वर्ल्ड फुटबॉल के बदलते संतुलन का संकेत भी है। यूरोप के प्लेऑफ: आखिरी दिन का हाई वोल्टेज ड्रामा यूरोप में आखिरी दिन क्वालिफिकेशन बेहद रोमांचक रहा। स्वीडन ने पोलैंड को हराकर बदला लिया। तुर्किये ने कोसोवो को हराया। चेकिया ने डेनमार्क को पेनल्टी में हराया। हर मैच में आखिरी मिनट तक सस्पेंस बना रहा। यही वजह है कि वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन को फुटबॉल का सबसे कठिन रास्ता माना जाता है। इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ: आखिरी टिकट की जंग इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में दुनिया के अलग-अलग महाद्वीपों की टीमों ने टक्कर ली। कॉन्गो ने जमैका को हराकर वर्ल्ड कप में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट ने दिखाया कि अब फुटबॉल सिर्फ यूरोप और दक्षिण अमेरिका तक सीमित नहीं रहा। कॉन्गो, पुर्तगाल, उज्बेकिस्तान और कोलंबिया के ग्रुप में है। ईरान विवाद और फीफा का स्टैंड ईरान को लेकर काफी विवाद हुआ। राजनीतिक तनाव के कारण उनकी भागीदारी पर सवाल उठे। लेकिन फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने साफ किया, 'हम ईरान की टीम को पूरा समर्थन देंगे और वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार खेलेंगे।' इस बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई और टूर्नामेंट पर मंडरा रहे सवाल खत्म हो गए। किस गेंद से खेला जाएगा टूर्नामेंट? फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए आधिकारिक मैच बॉल 'ट्रियोन्डा' का अनावरण कर दिया गया है। फीफा और एडिडास ने मिलकर इस ऐतिहासिक बॉल को तैयार किया है। यह गेंद विश्व कप की एकता और जुनून को दर्शाती है। ट्रियोन्डा नाम का अर्थ स्पेनिश भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब है 'तीन लहरें'। यह नाम उन तीन मेजबान देशों- कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका को मिलाकर इस वर्ल्ड कप की मेजबानी के जश्न को दर्शाता है। फीफा ने कहा कि यह बॉल सिर्फ एक खेल उपकरण नहीं, बल्कि तीनों राष्ट्रों की साझी ताकत और फुटबॉल प्रेम का प्रतीक है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे अनोखा संस्करण होगा। 48 टीमों के साथ यह टूर्नामेंट खेल की दिशा बदल सकता है। जहां एक ओर इराक जैसी टीमों की वापसी उम्मीद जगाती है, वहीं इटली का बाहर होना चेतावनी देता है कि अब कोई भी टीम सुरक्षित नहीं है। View this post on Instagram A post shared by adidas Football View this post on Instagram A post shared by Gianni Infantino - FIFA President
World Cup 48 Teams Format Qualified Countries Fifa 2026 Iraq World Cup Return Italy Out World Cup Europe Playoffs Football Fifa Groups 2026 Infantino Iran Update Sports News In Hindi Football News In Hindi Football Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »
Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, किसका हुआ प्रमोशन और डिमोशन?Australia Central Contract 2026: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 का एलान कर दिया है। सिर्फ 21 खिलाड़ियों के साथ बोर्ड ने इस बार का सालाना अनुबंध किया है।
Read more »
ढाई साल की जंग खत्म: इराक ने झटका आखिरी टिकट, वर्ल्ड कप की 48 टीमें फिक्सकरीब ढाई साल तक चले क्वालिफाइंग अभियान के बाद 48 टीमों वाला वर्ल्ड कप 2026 आखिरकार पूरा हो गया, जिसमें इराक ने बोलिविया को हराकर आखिरी स्थान हासिल किया.
Read more »
फीफा विश्व कप की सभी 48 टीमों तय, 12 ग्रुप में बांटा गया, 4 पहली बार हिस्सा ले रहींफीफा विश्व कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। सबी 48 टीमों तय हो गई हैं। केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान की टीमें पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेगी।
Read more »
टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 में बेचीं 6.42 लाख कारें, नेक्सॉन की बादशाहत, सीएनजी और ईवी की रेकॉर्ड बिक्रीTata Cars Sales Report Of FY 2026: टाटा मोटर्स के लिए बीता वित्त वर्ष 2026 काफी जबरदस्त रहा और इस देसी कंपनी ने बीते 12 महीनों में 6.
Read more »
