LokSabhaElections2019 Phase3 VotingRound3 चुनाव आयोग के मुताबिक दिन के 1 बजे तक इस सीट पर 33.44 प्रतिशत मतदान हुआ है
महाराष्ट्र की हातकणंगले लोकसभा सीट पर आज तीसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में हातकणंगले सीट से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. हातकणंगले सीट से शिवसेना की ओर से संभाजीराव चुनाव लड़ रहे हैं, उनका सीधा मुकाबला स्वाभिमानी पक्ष के राजू शेट्टी से है.
चुनाव आयोग के मुताबिक दिन के 1 बजे तक इस सीट पर 33.44 प्रतिशत मतदान हुआ. इससे पहले सुबह 10 बजे तक इस निर्वाचन क्षेत्र में 7.06 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बहुजन समाज पार्टी से अजय प्रकाश खुराने चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि असलम सैयद को वंचित बहुजन आघाडी से प्रत्याशी घोषित किया गया है. बहुजन मुक्ति पार्टी से मदन सरदार और दस निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि दस सालों से हातकणंगले लोकसभा सीट पर स्वाभिमानी पक्ष का राज है. इस पार्टी को बनाने वाले राजू शेट्टी एक पाक्षिक पत्रिका के संपादक हैं जो 2014 में यहां सांसद बने. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हो रहा है. इनमें जलगांव, रावेर, जलना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामति, अहमदनगर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.2009 के चुनावों में स्वाभिमानी पक्ष पार्टी के राजू शेट्टी ने एनसीपी की निवेदिता माने को हराया था. राजू को 4,81,025 वोट जबकि निवेदिता को 3,85,965 वोट मिले थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में राजू शेट्टी ने कांग्रेस की कालप्पा अवाडे को हराया था. राजू को 6,40,428 वोट जबकि अवाडे को 4,62,618 वोट मिले थे. स्वाभिमानी पक्ष पार्टी के राजू शेट्टी 2009 से हातकणंगले सीट से सांसद हैं. ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में राजू शेट्टी के सामने सीट पर काबिज रहना चुनौती है.महाराष्ट्र की हातकणंगले लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं. शाहुवाडी, हातकणंगले और शिरोल विधानसभा सीट पर शिवसेना जबकि इचलंकरजी और शिराला पर बीजेपी के विधायक हैं वहीं इस्लामपुर में एनसीपी का विधायक है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: पूर्णिया लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, 8 बजे तक 4 फीसदी मतदानबिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है. पहले एक घंटे में 4 फीसदी मतदान हुआ है. यहां से कांग्रेस पार्टी ने उदय सिंह, जनता दल यूनाइटेड ने संतोष कुमार, बहुजन समाज पार्टी ने जितेंद्र उरब, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंजू मुरमू और बिहार लोक निर्माण दल ने सनोज कुमार चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर 23 मई को मतगणना होगी और चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »
LIVE: रायगंज संसदीय सीट पर वोटिंग जारी, 11 बजे तक 34.01% मतदानपश्चिम बंगाल की रायगंज लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मौजूदा सांसद मोहम्मद सलीम को ही वाम के इस गढ़ को बचाने उतारा है जिन्हें कांग्रेस की दीपा दासमुंशी से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. वहीं, बीजेपी भी देबाश्री चौधरी को उम्मीदवार बनाकर अपने बढ़े हुए वोट बैंक के साथ जीत की आशा में है. टीएमसी से कन्हैया लाल अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: लातूर सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 8.41 फीसदी मतदानLatur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की लातूर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. लातूर सीट से कांग्रेस के कामंत मछिंद्र चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से सुधाकर तुकाराम श्रंगारे चुनाव मैदान में उतारे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: तिरुप्पुर सीट पर मतदान जारी, जानें वोटिंग से जुड़े सभी अपडेटतमिलनाडु की तिरुप्पुर लोकसभा सीट के लिए आज दूसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट से अय्यनर सी (बहुजन समाज पार्टी), आनंदन एमएसएम (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम), सुब्बारायन के (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), जगन्नाथ पी (राष्ट्रीय समाज पक्ष), चंदिराकुमार वीएस (मक्कल निधि मय्यम) और जगन्नाथ पी (नाम तमिलर काची) चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
सिलचर संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 71.79% मतदान, पूरे असम में 73.32% वोटिंगअसम की सिलचर लोकसभा सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव को बीजेपी के राजदीप रॉय से कड़ी टक्कर मिल रही है. बीजेपी ने कबिंद्र पुरकायस्था का टिकट काटकर इस सीट से नया चेहरा उतारा है. वर्तमान में सिलचर सीट से सांसद कांग्रेस की सुष्मिता देव हैं.
Read more »
श्रीनगर संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 15.53% मतदान, पूरे राज्य में 43.3 फीसदी वोटिंगश्रीनगर लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के मुखिया और वर्तमान सांसद फारूक अब्दुल्ला फिर से मैदान पर हैं. बीजेपी ने श्रीनगर सीट से शेख खालिद जहांगीर को उतारा है. पीडीपी ने आगा सैयद मोहसिन को उतारकर यहां का चुनावी दंगल रोचक बना दिया है.
Read more »
उधमपुर संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 64.78% मतदान, पूरे राज्य में 43.3 फीसदी वोटिंगजम्मू और कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह एक बार इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस से कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह उन्हें चुनौती दे रहे हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला इन दोनों के बीच है.
Read more »
LIVE: जालना सीट पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 9.23% मतदानJalna Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जालना सीट से 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. जालना लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद रावसाहेब दानवे को ही चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने औताड़े विलास केशवराव को अपना उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
LIVE: औरंगाबाद सीट पर वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 8.20% मतदानAurangabad Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से 23 उम्मीदवार मैदान में हैं. शिवसेना ने इस बार भी अपने मौजूदा सांसद चंद्रकांत खैरे को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने जांबाज सुभाष माणकचंद पर दांव लगाया है.
Read more »
LIVE एटा लोकसभा सीटः सुबह 11 बजे तक 23.00 फीसदी मतदानएटा संसदीय सीट पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया और समाजवादी पार्टी के देवेंद्र सिंह यादव के बीच है. इस सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. कांग्रेस ने यूपी में 3 क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर रखा है.
Read more »
LIVE मलप्पुरम लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 1 बजे 39% वोटिंग2009 और 2014 के चुनाव में मलप्पुरम सीट पर आईयूएमएल के चर्चित नेता ई. अहमद चुने गए. पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद ने 2014 में 1,94,000 वोट से जीत हासिल की. 2017 में उनका निधन हो गया. लिहाजा इस सीट पर उपचुनाव कराया गया.
Read more »
