Phase3 VotingRound जालना सीट पर सुबह 10 बजे तक 9.23% मतदान हुए LokSabhaElections2019 से जुड़ी ताज़ा जानकरी :
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 14 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की जालना सीट से 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है.
मंगलवार को हो रहे मतदान में सुबह 10 बजे तक 9.23 प्रतिशत वोटिंग की खबर है.जालना लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद रावसाहेब दानवे को ही चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने औताड़े विलास केशवराव को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से महेंद्र कचरु सोनवणे को टिकट मिला है. वंचित बहुजन आघाड़ी से शरदचंद्र वानखेड़े और बहुजन मुक्ति पार्टी से फिरोज अली चुनाव लड़ रहे हैं. इनके अलावा 10 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं.जालना से बीजेपी के मौजूदा सांसद रावसाहेब दानवे के लिए 2019 लोकसभा चुनाव में जीत का सिलसिला जारी रखना बड़ी चुनौती है, क्योंकि इस बार कांग्रेस इस संसदीय क्षेत्र में पानी की कमी और कृषि जैसे मुद्दों के जरिए जनता पर प्रभाव जमाने और अपनी किस्मत चमकाने की पूरी कोशिश कर रही है. बता दें महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ है, महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष दानवे 1999 से ही जालना संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल करते रहे हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार औताडे ने जालना सीट से 1991 में आखिरी बार चुनाव जीता था. ऐसे में एक बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. जालना सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को चुनाव हो रहा है, जबकि पूरे एक महीने बाद यानी 23 मई को नतीजे आएंगे.लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की कुल 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. जिसमें जलगांव, रावर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकनांगले सीट पर वोट डाले जा रहे हैं.2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से बीजेपी के रावसाहेब दानवे ने कांग्रेस के औताड़े विलास केशवराव को हराया था. राव साहेब दानवे को 5,91,428 वोट मिले थे तो वहीं विलास केशवराव को 3,84,630 वोट मिले थे. 2014 के चुनाव में जालना सीट पर नंबर 2 पर कांग्रेस और नंबर 3 पर बसपा रही थी. बता दें कि जालना लोकसभा सीट महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में रोड़ा बनी थी. जालना सीट को लेकर शिवसेना के मंत्री अर्जुन खोतकर ने बगावत का बिगुल बजा दिया था लेकिन आखिर में वो मान गए और अर्जुन खोतकर नें जालना सीट पर अपना दावा छोड़ दिया था.जालना संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें पैठण और जालना में शिवसेना का कब्जा है. जबकि बद्नापुर, भोकरदन, फुलंब्री विधानसभा सीटों पर बीजेपी और सिल्लोड में कांग्रेस का राज है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: बारगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान जारी, BJP-BJD के बीच सीधी टक्करबारगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी और बीजेडी के बीच कांटे की टक्कर है. बारगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 6 कैंडिटडेट मैदान में हैं. पिछली बार इस सीट पर बीजेपी के सुभाष चौहान मात्र 11 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे, लिहाजा बीजेपी इस बार इस सीट पर जी जान लगा रही है. हालांकि बीजेपी ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. बीजेडी ने इस बार इस सीट से राज्यसभा सांसद प्रसन्न आचार्य को टिकट दिया है. प्रसन्न आचार्य का मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप देबाता और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी से है.
Read more »
LIVE: रायगंज संसदीय सीट पर वोटिंग जारी, 11 बजे तक 34.01% मतदानपश्चिम बंगाल की रायगंज लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मौजूदा सांसद मोहम्मद सलीम को ही वाम के इस गढ़ को बचाने उतारा है जिन्हें कांग्रेस की दीपा दासमुंशी से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. वहीं, बीजेपी भी देबाश्री चौधरी को उम्मीदवार बनाकर अपने बढ़े हुए वोट बैंक के साथ जीत की आशा में है. टीएमसी से कन्हैया लाल अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: लातूर सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 8.41 फीसदी मतदानLatur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की लातूर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. लातूर सीट से कांग्रेस के कामंत मछिंद्र चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से सुधाकर तुकाराम श्रंगारे चुनाव मैदान में उतारे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: तिरुप्पुर सीट पर मतदान जारी, जानें वोटिंग से जुड़े सभी अपडेटतमिलनाडु की तिरुप्पुर लोकसभा सीट के लिए आज दूसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट से अय्यनर सी (बहुजन समाज पार्टी), आनंदन एमएसएम (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम), सुब्बारायन के (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), जगन्नाथ पी (राष्ट्रीय समाज पक्ष), चंदिराकुमार वीएस (मक्कल निधि मय्यम) और जगन्नाथ पी (नाम तमिलर काची) चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
सिलचर संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 71.79% मतदान, पूरे असम में 73.32% वोटिंगअसम की सिलचर लोकसभा सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव को बीजेपी के राजदीप रॉय से कड़ी टक्कर मिल रही है. बीजेपी ने कबिंद्र पुरकायस्था का टिकट काटकर इस सीट से नया चेहरा उतारा है. वर्तमान में सिलचर सीट से सांसद कांग्रेस की सुष्मिता देव हैं.
Read more »
श्रीनगर संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 15.53% मतदान, पूरे राज्य में 43.3 फीसदी वोटिंगश्रीनगर लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के मुखिया और वर्तमान सांसद फारूक अब्दुल्ला फिर से मैदान पर हैं. बीजेपी ने श्रीनगर सीट से शेख खालिद जहांगीर को उतारा है. पीडीपी ने आगा सैयद मोहसिन को उतारकर यहां का चुनावी दंगल रोचक बना दिया है.
Read more »
उधमपुर संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 64.78% मतदान, पूरे राज्य में 43.3 फीसदी वोटिंगजम्मू और कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह एक बार इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस से कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह उन्हें चुनौती दे रहे हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला इन दोनों के बीच है.
Read more »
कोयंबटूर सीट पर 64% मतदान, अब 23 मई को होगा जीत-हार का फैसलातमिलनाडु की कोयम्बटूर लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले गए. इस सीट से पी गोविंदन (बहुजन समाज पार्टी), सीपी राधाकृष्णन (भारतीय जनता पार्टी), पीआर नटराजन (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट)), एस कल्याणासुंदरम (नाम तमिलर काची), आर महेंद्रन (मक्कल निधि मय्यम), पी मणिकंदन (तमिलनाडु इलांगर काची ) चुनाव लड़ रहे हैं. अब 23 मई की मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान खत्म, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैदअलीगढ़ में हो रहे चुनावी समर में 20 कुल उम्मीदवार मैदान में हैं. बीजेपी के उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद सतीश कुमार गौतम को बहुजन समाज पार्टी और सपा के संयुक्त उम्मीदवार डॉक्टर अजित बालियान, कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह चौधरी, आम आदमी पार्टी के सतीश चंद्र शर्मा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के दीपक चौधरी से चुनौती का सामना करना पड़ेगा.
Read more »
नीलगिरी सीट पर मतदान खत्म, अब 23 मई की मतगणना के बाद आएंगे नतीजेतमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ. अब 23 मई की मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस सीट से अशोक कुमार आर (बहुजन समाज पार्टी), त्यागराजन एम (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम), राजा ए (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) और राजेंद्रतिरन एन (मक्कल निधि मय्यम) चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों में अरुमुकम पी, रामास्वामी एम, सुब्रमनि एम, नागराजन, राजारतिनम और राजा के नाम शामिल हैं.
Read more »
सरगुजा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, क्या BJP बचा पाएगी सीट?छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रेणुका सिंह सरुता, कांग्रेस ने खेल साई सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने माया भगत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आशा देवी पोया, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने गुमन सिंह पोया, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी ने चंद्रदीप सिंह कोरचो, बहुजन मुक्त पार्टी ने पवन कुमार नाग, शिवसेना ने मोहन सिंह टेकाम और शोषित समाज दल ने रामनाथ चेरवा को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
