LIVE: लातूर सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 8.41 फीसदी मतदान

United States News News

LIVE: लातूर सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 8.41 फीसदी मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

लातूर लोकसभा सीट से इस बार कुल 10 उम्मीदवार हैं मैदान में VotingRound2

2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की लातूर सीट पर दूसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं. लातूर लोकसभा सीट से इस बार कुल 10 उम्मीदवार मैदान लड़ रहे हैं. लातूर सीट से कांग्रेस के कामंत मछिंद्र चुनाव मैदान में हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुधाकर तुकाराम श्रंगारे चुनाव मैदान में उतारे हैं.

2019 लोकसभा चुनाव के लिए लातूर सीट से बहुजन समाज पार्टी ने सिद्धार्थ कुमार दिगंबरराव सूर्यवंशी को प्रत्याशी घोषित किया है जबकि वंचित बहुजन आघाडी ने राम गरकार को टिकट दिया है. वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. लातूर सीट पर सुबह 9 बजे तक 8.41 फीसदी मतदान हुआ.#Maharashtra: 105-year-old Kavaibai Kamble along with her family cast her vote at a polling station in Harangul Budruk in Latur constituency; Polling is underway at 10 parliamentary constituencies in the state pic.twitter.com/fP3poGXxXWमहाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों पर 2019 के चुनाव में दूसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं, जिसमें लातूर, उस्मानाबाद, बीड, नांदेड़, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, परभणी और सोलापुर में वोटिंग हो रही है. बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन है. जिसमें 23 सीटों पर शिवसेना और 25 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है. वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 26 सीटों पर और शिवसेना ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था.लातूर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल लातूर लोकसभा से लगातार 7 बार कांग्रेस के टिकट से सांसद बने. 2004 में इन्हें हार मिली तो राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंचे और मनमोहन सिंह सरकार में गृहमंत्री बने. वहीं इतिहास की बात करें तो लातूर लोकसभा सीट पर 1962 में पहली बार चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के तुलसीराम कांबले सांसद निर्वाचित हुए. वे लगातार तीन चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से सांसद चुने गए. हालांकि 1977 में आपातकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद एक बार फिर से कांग्रेस का दौर शुरू हुआ और शिवराज पाटिल लातूर सीट पर 1980 से 2004 तक लगातार 24 सालों तक काबिज रहे. शिवराज पाटिल लातूर सीट से 7 बार सांसद बने. 2004 के लोकसभा चुनाव में शिवराज पाटिल को हार मिली और सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया. हालांकि 2009 में एक बार फिर लातूर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की और जयवंत अवाले सांसद बने, लेकिन 2014 में बदलते समीकरण के बीच बीजेपी ने जीत दर्ज की और डॉ. सुनील गायकवाड़ सांसद बने. ऐसे में बदलते समीकरण के बीच 2019 लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने भी लातूर सीट से अपने नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है. देखना दिलतस्प होगा कि इस बार जनता लातूर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को ही सत्ता में वापस लाती है या कांग्रेस को अपना गढ़ वापस मिलेगा. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019: एक सीट, जहां चुनावी मैदान में उतर आए हैं 178 किसानलोकसभा चुनाव 2019: एक सीट, जहां चुनावी मैदान में उतर आए हैं 178 किसाननिज़ामाबाद में उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुये सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी हैं. यहां हर बूथ पर 12 ईवीएम इस्तेमाल हो रहे हैं.
Read more »

LIVE: आंध्र प्रदेश की एलुरु सीट के मतदाताओं में उत्साह, बूथ पर लगी लंबी लाइनेंLIVE: आंध्र प्रदेश की एलुरु सीट के मतदाताओं में उत्साह, बूथ पर लगी लंबी लाइनेंबीजेपी और कांग्रेस भी इस सीट से तगड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से चिन्नम रामा कोटय्या को टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस कैंडिडेट का नाम गुरुंधा राव जेट्टी है. इस सीट से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मेथे बॉबी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर कुल 10 कैंडिडेट चुनाव मैदान में है.
Read more »

पणजी विधानसभा सीट: मनोहर पर्रीकर के बेटे उत्पल पर्रिकर लड़ सकते हैं चुनावपणजी विधानसभा सीट: मनोहर पर्रीकर के बेटे उत्पल पर्रिकर लड़ सकते हैं चुनावपार्टी के गोवा के प्रवक्ता दामोदर नाइक ने कहा, 'पणजी उपचुनाव के लिए भाजपा तैयारी कर रही है और उम्मीदवार का चयन करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।' ElectionsWithJagran MeraPowerVote IndiaElections2019 LokSabhaElections2019
Read more »

LIVE: खम्माम लोकसभा सीट से 23 प्रत्याशी, 1 बजे तक 42% मतदानLIVE: खम्माम लोकसभा सीट से 23 प्रत्याशी, 1 बजे तक 42% मतदानतेलंगाना की खम्माम (Khammam) लोकसभा सीट पर पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट से 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने देवकी वसुदेव राव, तेलंगाना राष्ट्र समिति ने नामा नागेश्वर राव, सीपीआई (एम) ने वोडा वेंकट, कांग्रेस पार्टी ने रेनुका चौधरी, तेलंगाना युवा शक्ति ने उमामहेश्वर राव चेरुकुपल्ली, एकीकृत संक्षेम राष्ट्रीय प्रजा पार्टी ने कट्टा श्रीनिवास और तेलंगाना कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने गोपोजू रमेश बाबू को टिकट दिया है. इस सीट पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »

LIVE: नगरकुरनूल लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, जानिए अब तक के अपडेट्सLIVE: नगरकुरनूल लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, जानिए अब तक के अपडेट्सतेलंगाना की नगरकुरनूल लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. तेलंगाना राष्ट्र समिति से पोथुगंति रामुलु, कांग्रेस से डॉ मल्लू रवि, बहुजन समाज पार्टी से बी योसेफ, भारतीय जनता पार्टी से श्रुति बंगारू, इंडिया प्रजा बंधु पार्टी से वी अमरनाथ और बहुजन मुक्ति पार्टी से गद्दम विजय चुनाव मैदान में हैं. इस सीट के चुनाव नजीते 23 मई को मतगणना के बाद आएंगे.
Read more »

LIVE: चित्तूर में भिड़े TDP और YSR कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस का लाठीचार्जLIVE: चित्तूर में भिड़े TDP और YSR कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस का लाठीचार्जबीजेपी ने इस सीट से जयराम दुग्गानी को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस की ओर से चीमाला रंगप्पा चुनाव लड़ रहे हैं. वाईएसआरकांग्रेस ने इस सीट से एन रीडप्पा को टिकट दिया है. इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के सी पुण्यमूर्ति चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से जनसेना पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है. चित्तूर से कुल 8 उम्मीदावार मैदान में हैं.
Read more »

बागलकोट लोकसभा सीट: कांग्रेस और बीजेपी के अलावा ये चेहरे हैं चुनाव मैदान मेंबागलकोट लोकसभा सीट: कांग्रेस और बीजेपी के अलावा ये चेहरे हैं चुनाव मैदान मेंतीसरे चरण के चुनावों में 14 राज्यों की कुल 115 सीटों को शामिल किया गया है. जिसमें से कर्नाटक की बेलगांव भी एक है. यहां से उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला 23 अप्रैल को होगा और नतीजे 23 मई को आएंगे.
Read more »

वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंचे उम्मीदवारवेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंचे उम्मीदवारLok Sabha Chunav Election 2019 Date, Schedule, Voting Dates: दूसरे चरण के मतदान के लिए करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिये 8751 मतदान केन्द्र तथा 16162 मतदान स्थल बनाये गये हैं।
Read more »

LIVE: बेंगलुरु उत्तर में मतदान, दांव पर मोदी के मंत्री की किस्मतLIVE: बेंगलुरु उत्तर में मतदान, दांव पर मोदी के मंत्री की किस्मतबेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट कर्नाटक राज्य की अहम सीट है. यह सीट राज्य की सबसे बड़ी और देश की तीसरी सबसे बड़ी लोकसभा सीट है. इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा यहां से सांसद हैं.
Read more »

LIVE: चेन्नई नॉर्थ पर वोटिंग जारी, DMK का मजबूत किला, AIADMK का कब्जाLIVE: चेन्नई नॉर्थ पर वोटिंग जारी, DMK का मजबूत किला, AIADMK का कब्जातमिलनाडु की चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट पर आज 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हो रहे हैं. यह सीट तिरुवल्लूर जिले में आती है. यहां से डीएमके ने कलानिधि वीरस्वामी, देसीय मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) ने आर. मोहनराज, बहुजन समाज पार्टी ने रॉबर्ट शेखर और मक्कल निधि मैयम ने एजी मौर्या को उम्मीदवार बनाया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:23:17