चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट पर इस बार 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं Loksabhaelections2019
चेन्नई नॉर्थ सीट तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटों में एक है, जहां आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं. यहां पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सबसे मजबूत थी, लेकिन पिछले चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली.
मौजूदा समय में टीजी वेंकटेश बाबू यहां से सांसद हैं. चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट पर इस बार 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. डीएमके ने इस बार कलानिधि वीरस्वामी को टिकट दिया है. देसीय मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम की ओर से आर. मोहनराज, बहुजन समाज पार्टी की ओर से रॉबर्ट शेखर और मक्कल निधि मैयम से एजी मौर्या उम्मीदवार बनाए गए हैं. तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव और विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए 1,290 उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, करीब 930 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिसमें 815 पुरुष, 112 महिलाएं और दो समलैंगिक थे. 29 मार्च को उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी गई. इसी के साथ 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 360 से ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे. गुरुवार सुबह नौ बजे तक चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट समेत पूरे तमिलनाडु में 13.48 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट तिरुवल्लूर जिले में आती है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 18 लाख 06 हजार 761 है. इस निर्वाचन क्षेत्र में 100 फीसदी शहरी आबादी है. इसमें 19.49 फीसदी अनुसूचित जाति और 0.2 फीसदी अनुसूचित जनजाति की आबादी है. चेन्नई नॉर्थ लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें तिरुवोत्तियूर, डॉ. राधाकृष्णन नगर, पेरंबूर, कोलाथुर, टी. वी. के नगर और रोयापुरम शामिल हैं. छह विधानसभा सीटों में 3 पर डीएमके और 3 पर एआईएडीएमके का कब्जा है. चेन्नई नॉर्थ सीट पर 1957 से 2014 तक पंद्रह बार चुनाव हुए और डीएमके की जीत दर्ज करती रही. 1957 से 2014 तक चार बार कांग्रेस और दस बार डीएमके ने जीत हासिल की. यह सीट 1967 से 1984 तक और 1996 से 2009 तक सीट लगातार डीएमके के खाते में आई. 2014 में बाजी पलटी और एआईएडीएमके ने जीत दर्ज की. इस सीट पर 2014 में कुल 63.99 फीसदी वोटिंग हुई थी. इसमें एआईएडीएमके को 44.69 प्रतिशत, डीएमके को 33.73 प्रतिशत और कांग्रेस को 2.66 प्रतिशत वोट मिले थे. जबकि 2009 में 64.91 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें एआईएडीएमके को 3.54 और डीएमके को 42.59 फीसदी वोट मिले थे. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2019 LIVE: धोनी की चेन्नई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजीIPL 2019 LIVE: धोनी की चेन्नई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजी IPL2019 RRvsCSK IPL12 ChennaiIPL rajasthanroyals msdhoni ajinkyarahane88
Read more »
IPL 2019, CSKvRR: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी चेन्नई, राजस्थान के पराग ने किया डेब्यूकोलकाता के हाथों हार झेलने के बाद राजस्थान की टीम चेन्नई के खिलाफ वापसी करना चाहेगी.
Read more »
IPL 2019 LIVE: राजस्थान ने चेन्नई के सामने जीत के लिए रखा 152 रन का लक्ष्यIPL 2019 LIVE: राजस्थान ने चेन्नई के सामने जीत के लिए रखा 152 रन का लक्ष्य IPL2019 RRvsCSK IPL12 ChennaiIPL rajasthanroyals
Read more »
IPL 2019 LIVE: धोनी-रायुडू ने पारी को संभाला, चेन्नई का स्कोर 50 के पारअजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान गुरुवार को जब इंडियन टी-20 लीग के 25वें मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई
Read more »
IPL 2019 LIVE: रायुडू ने जमाई फिफ्टी, चेन्नई का स्कोर 100 के पारअजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान गुरुवार को जब इंडियन टी-20 लीग के 25वें मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई
Read more »
धोनी-रायडू के धमाके से जीती चेन्नई , रॉयल्स को 4 विकेट से दी मातIPL Live Score, RR VS CSK Cricket Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
Read more »
नो बॉल विवाद के बाद एम एस धोनी ने खोया आपा, अंपायर से बहस करने मैदान में घुसे– News18 हिंदीनो बॉल विवाद के बाद एम एस धोनी ने खोया आपा, अंपायर से बहस करने मैदान में घुसे-ipl 2019: Ms Dhoni walked on the field after umpire cancelled his no ball decision
Read more »
Live IPL 2019: चेन्नई-कोलकाता के बीच कांटे की टक्कर जारी, क्रीज पर रैना-जडेजाइंडियन टी-20 लीग में आज पहला मुकाबला चेन्नई और कोलकाता के बीच ईडन-गार्डंस में खेला जा रहा है।
Read more »
IPL 2019: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी चेन्नई, कोलकाता को 5 विकेट से रौंदाइंडियन टी-20 लीग में आज पहला मुकाबला चेन्नई और कोलकाता के बीच ईडन-गार्डंस में खेला जा रहा है।
Read more »
हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई के ये 'जूनियर' खेलते नजर आए कॉरिडोर क्रिकेट– News18 हिंदीदोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने नौ बार तो सनराइजर्स हैदराबाद ने दो बार जीत हासिल की है.
Read more »
