मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान ईरानी ड्रोन का पीछा करते दिख रहा है। दावा है कि ड्रोन ने इराक के एरबिल में एक ब्रिटिश कंपनी के प्लांट पर हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15 को ईरानी ड्रोन का पीछा करते हुए दिखाया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में आसमान में एक अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को ईरान के शाहेद ड्रोन का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद जमीन पर जोरदार धमाका और धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आता है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले कुछ अकाउंट्स का दावा है कि अमेरिकी जेट कम कीमत वाले ईरानी ड्रोन को रोकने में नाकाम रहा, जिससे इस संघर्ष में नई चिंता बढ़ गई है। इराक के एरबिल में हमला बताया जा रहा है कि यह घटना इराक के एरबिल शहर में एक ब्रिटिश कंपनी के मोटर ऑयल प्लांट पर हुए हमले से जुड़ी है। इस हमले में प्लांट में भीषण आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लांट पर सुबह के समय तीन अलग-अलग ड्रोन से हमला किया गया। यह प्लांट एक ब्रिटिश ब्रांड का था, जिसे सरदार ग्रुप संचालित करता है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान ने ब्रिटेन के ठिकानों पर हमले की संभावना जताई थी। ईरान के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा था कि तेहरान इस पर विचार कर रहा है। हालांकि, अभी तक अमेरिका या उसके सहयोगियों ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जिससे स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। इराक में बढ़ता तनाव इराक लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता रहा है, लेकिन मौजूदा युद्ध ने इस संतुलन को मुश्किल बना दिया है। फरवरी के अंत से शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से इराक में अमेरिकी ठिकानों और ईरान समर्थक समूहों दोनों को निशाना बनाया जा रहा है। इराक सरकार ने कुछ समूहों को आत्मरक्षा में जवाब देने की अनुमति दी है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि अमेरिकी हितों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 🇺🇸 United States $80M fighter jet vs 🇮🇷 Iran’s cheap drone—and the drone still wins.
Iranian Shahed evades US F-15 over 🇮🇶 Iraq, strikes near Castrol facility in Erbil.Airpower dominance is collapsing into asymmetry. pic.twitter.com/uGbQxH5bOJ — Commentary IRGC April 2, 2026 इराक में मौजूद पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स के ठिकानों पर भी हमले हुए हैं, जिनका आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया है। वहीं, ईरान ने उत्तरी इराक के कुर्द इलाके में भी विरोधी समूहों पर हमले किए हैं। इससे साफ है कि यह संघर्ष अब कई मोर्चों पर फैल चुका है और स्थिति लगातार जटिल होती जा रही है। US में घमासान: ईरान से युद्ध कर घर में घिरे ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने खोली अमेरिकी नुकसान की पोल
Iranian Drone Shahed Drone Erbil Attack Middle East Tension British Plant Attack Iraq Conflict Viral Video Drone Warfare US Iran Relations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
5,800mAh की बैटरी वाला Redmi फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर भी मिलेगाRedmi Note 15 SE 5G को भारत में इस हफ्ते के लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi Note 15 5G के स्पेशल एडिशन वर्जन के बारे में डिटेल शेयर की है।
Read more »
यूपी में टोल टैक्स बढ़ा, बस्ती के टोल प्लाजा पर 5 से 15 रुपये की बढ़ोतरीबस्ती में लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर टोल टैक्स में 5 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें 31 मार्च की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। मड़वा नगर और छावनी के टोल प्लाजा पर अब वाहनों को अधिक भुगतान करना होगा।
Read more »
7,000mAh की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन भारत में लॉन्च, मिलेगा पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर भीiQOO 15 Apex Edition को बुधवार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। ये स्टैंडर्ड iQOO 15 का ही एक स्पेशल एडिशन है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है।
Read more »
बागपत में मुख्य गन्ना अधिकारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारBaghpat News : एंटी करप्शन टीम ने बागपत में मुख्य गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बालियान को बागपत सहकारी चीनी मिल परिसर से पकड़ा गया।
Read more »
ताजमहल समेत आगरा के 154 स्मारक खतरे में, ASI लापरवाह; हाई कोर्ट ने संरक्षण पर उठाए सवालAgra News: ऐसिहासिक स्मारक ताजमहल का संरक्षण खतरे में है। इसकी खास वजह 15 साल से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा कोई ठोस योजना नहीं बनाए जाना है।
Read more »
Vinfast की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी 15 अप्रैल को होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू हुई, क्या होगी खासियतविनफास्ट की ओर से भारत में नई एमपीवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में किस तरह की खासियत के साथ कब तक नई गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
Read more »
