राउरकेला में 19 साल की युवती के नक्सली सरेंडर पर विवाद, परिवार बोला- साजिश या सिस्टम का खेल?

Rourkela Naxalite Surrender Controversy News

राउरकेला में 19 साल की युवती के नक्सली सरेंडर पर विवाद, परिवार बोला- साजिश या सिस्टम का खेल?
Mangri Honhaga CaseOdisha Naxal Surrender NewsFake Naxalite Allegation India
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

राउरकेला में 19 साल की युवती के नक्सली सरेंडर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. परिवार ने इसे साजिश करार दिया है, जबकि पुलिस अपने दावों पर कायम है. क्या है ये पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें ये कहानी.

ओडिशा के राउरकेला में 19 साल की एक युवती के कथित नक्सली सरेंडर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. मंगरी होंहागा उर्फ मुगड़ी होंहागा के मामले ने अब पुलिस कार्रवाई से आगे बढ़कर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह मामला सिर्फ एक ऑपरेशन तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसमें एक बेटी की इज्जत, पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं. जहां पुलिस उसे नक्सली गतिविधियों में शामिल बता रही है, वहीं परिवार इसे एक सोची-समझी साजिश करार दे रहा है. इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में हलचल मचा दी है. और पढ़ेंमंगरी के पिता मंगल होंहागा, जो छोटानागरा थाना क्षेत्र के लेपटापी गांव के निवासी हैं, का आरोप है कि उनकी बेटी को फरवरी महीने में गांव के ही एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर घर से बाहर ले गया था. इसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया. अचानक अब खबर आई कि वही बेटी नक्सली के रूप में पुलिस के सामने सरेंडर कर चुकी है. इस घटनाक्रम ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और वे इसे पूरी तरह से एक साजिश बता रहे हैं.पुलिस का दावा है कि मंगरी जनवरी 2026 में कुमडी इलाके में हुए एक मुठभेड़ में शामिल थी और केबलांग थाना क्षेत्र के बैंको में हुए विस्फोटक लूट कांड में भी उसकी भूमिका रही है. हालांकि इन दावों की पारदर्शिता और सच्चाई पर सवाल उठने लगे हैं. परिवार का कहना है कि जिस समय मुठभेड़ की बात कही जा रही है, उस समय मंगरी अपनी बड़ी बहन के घर मरांगपोंगा में रह रही थी. अगर यह दावा सही है, तो पुलिस की कहानी में बड़ा विरोधाभास सामने आता है. Advertisement परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को झूठे मामले में फंसाकर उसकी पहचान को बदनाम किया गया है और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है. इस मामले में अब सिर्फ एक आरोप-प्रत्यारोप नहीं बल्कि एक युवती के भविष्य और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा का सवाल जुड़ गया है. साथ ही यह भी सवाल उठता है कि क्या बिना निष्पक्ष जांच के किसी को नक्सली घोषित करना उचित है? और क्या इस मामले में मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है? मंगरी उर्फ मुगड़ी का परिवारइस पूरे मामले ने प्रशासन और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी की अपील की है और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. यह मामला अब बेहद संवेदनशील हो चुका है और सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं.दूसरी ओर, राउरकेला के एसपी नितेश वाधवानी ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया है. उनका कहना है कि मुगड़ी ने डर के कारण अपने परिवार को अपनी नक्सली पहचान के बारे में नहीं बताया होगा. पुलिस ने पुख्ता जानकारी और जांच के आधार पर ही उसका सरेंडर सुनिश्चित किया है. उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा की बेहतर सरेंडर नीति के चलते झारखंड के नक्सली भी अब सरेंडर के लिए आगे आ रहे हैं. Advertisement फिलहाल, यह मामला सच और दावों के बीच उलझा हुआ है. एक तरफ पुलिस अपनी जांच और कार्रवाई को सही बता रही है, तो दूसरी तरफ परिवार इसे साजिश करार दे रहा है. ऐसे में जरूरी है कि निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने आए, ताकि न केवल एक बेटी की इज्जत बहाल हो सके, बल्कि पुलिस व्यवस्था पर जनता का भरोसा भी कायम रह सके. यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Mangri Honhaga Case Odisha Naxal Surrender News Fake Naxalite Allegation India Police Investigation Controversy Odisha Human Rights Violation Naxal Case Rourkela SP Statement Jharkhand Naxalite Surrender Policy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अग्निवीर भर्ती रैली में दलालों और फर्जी एजेंट से रहें सावधान, ये जरूरी दस्तावेज रखने होंगे अपने साथअग्निवीर भर्ती रैली में दलालों और फर्जी एजेंट से रहें सावधान, ये जरूरी दस्तावेज रखने होंगे अपने साथआगरा के एकलव्य स्टेडियम में 1 से 19 अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार रात 12 बजे से प्रवेश मिलेगा और बुधवार सुबह 6-7 बजे 1600 मीटर दौड़ होगी।
Read more »

शत्रुघ्न सिंह-जितेंद्र त्रिपाठी हत्याकांड: 19 साल बाद अभय सिंह समेत सभी आरोपी बरीशत्रुघ्न सिंह-जितेंद्र त्रिपाठी हत्याकांड: 19 साल बाद अभय सिंह समेत सभी आरोपी बरीलखनऊ के चर्चित शत्रुघ्न सिंह और जितेंद्र त्रिपाठी दोहरे हत्याकांड में 19 साल बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने साक्ष्यों की कमी के कारण यह फैसला सुनाया। 2007 में हुई इस घटना में आरोपियों पर हत्या और साजिश रचने का आरोप था।
Read more »

LPG Cylinder Price: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेटLPG Cylinder Price: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेटबुधवार को दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत LPG Cylinder Price 1 April में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिलेगा।
Read more »

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेटWeather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेटWeather Update: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे में दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है
Read more »

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए गजब का उत्साह, आंधी-पानी में भी नहीं डगमगाए युवाओं के कदम; सड़कों पर डाला डेराअग्निवीर भर्ती रैली के लिए गजब का उत्साह, आंधी-पानी में भी नहीं डगमगाए युवाओं के कदम; सड़कों पर डाला डेराआगरा के एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार रात अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हुई। आंधी-पानी के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ, वे जीत सिंह स्टेडियम में डटे रहे। आगरा सहित 12 जिलों के एक हजार युवा इसमें भाग ले रहे हैं। बुधवार सुबह 1600 मीटर की दौड़ शुरू हुई, और 19 अप्रैल तक चलने वाली इस रैली में कुल 19 हजार युवा शामिल...
Read more »

सोसाइटी चुनाव में बड़ा बदलाव! ऑफिसर सिटी-2 में अब बिना अतिरिक्त खर्च के होंगे AOA चुनावसोसाइटी चुनाव में बड़ा बदलाव! ऑफिसर सिटी-2 में अब बिना अतिरिक्त खर्च के होंगे AOA चुनावगाजियाबाद की ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में 19 अप्रैल को AOA चुनाव होंगे। इस बार चुनाव प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए केवल नामांकन शुल्क पर आधारित होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:13:24