बुधवार को दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत LPG Cylinder Price 1 April में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिलेगा।
नई दिल्ली। बुधवार को कमर्शियल LPG की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी की वजह से हुई है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2,078.
50 रुपये हो गई है। इससे पहले पिछली बार 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस महंगी हुई या नहीं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू कुकिंग गैस LPG की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है, जिनमें आखिरी बार 7 मार्च को बढ़ोतरी की गयी थी। तब 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत 913 रुपये कर दी गयी थी। 1 तारीख को समीक्षा के बाद जारी होते हैं नए रेट गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विनिमय दर के आधार पर एविएशन टर्बाइन फ्यूल और LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं।पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण एनर्जी सप्लाई चेन में रुकावट आने के बाद, दुनिया भर में तेल की कीमतें लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई हैं। अलग-अलग शहरों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम शहर घरेलू सिलिंडर का दाम लखनऊ ₹950.5 मेरठ ₹910.50 कानपुर ₹928 इलाहाबाद ₹965.50 वारणासी ₹976.50 पटना ₹1002.5 रांची ₹970.5 दरभंगा ₹1010 मुजफ्फरपुर ₹928 दिल्ली ₹913 नोएडा ₹910.5 गाजियाबाद ₹910.50 चंडीगढ़ ₹922.50 शिमला ₹958.5 श्रीनगर ₹1029 भोपाल ₹918.5 इंदौर ₹941 जयपुर ₹916.5 रायपुर ₹984 मुंबई ₹912.5 कोलकाता ₹939 भुवनेश्र्वर ₹939 अहमदाबाद ₹920 पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। ये भी पढ़ें - New Rules 1 April 2026: 1 अप्रैल में टैक्स से लेकर UPI तक होंगे 15 बड़े बदलाव! आपकी जेब पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
LPG Cylinder Price Delhi LPG Price 19 Kg LPG Cylinder Oil Price Hike West Asia Conflict Government Oil Companies LPG Price Increase Commercial Gas Rates Delhi LPG Price Hike Global Oil Prices Delhi LPG Cylinder 19 Kg Commercial LPG Cylinder Price Delhi Commercial LPG Price Increase Reason Impact Of West Asia Conflict On Oil Prices Latest Commercial LPG Rates In Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LPG संकट: देश में हाहाकार! सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोग, सरकार की अपीलईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बाधित होने से भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत, लोगों में घबराहट, एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार के उपाय।
Read more »
प्रयागराज के अमन कुमार गुप्ता ने बनाया देसी चूल्हा, बिना LPG के छान रहे हैं जलेबी और समोसाAman Kumar Gupta: यूपी के प्रयागराज निवासी अमन गुप्ता ने एक ऐसा चूल्हा बनाया, जो बिना LPG सिलेंडर के चल रहा है। लोग इसको देखने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
Read more »
LPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लानLPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लान
Read more »
LPG Cylinder Price: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तगड़ी बढ़ोतरी, चार महीने में ही करीब ₹500 महंगाLPG Gas Price Today: आज अप्रैल महीने की पहली तारीख है। आज ही से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है। आज से ही सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Oil PSUs) ने अपने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 310 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम बढ़ कर 1768.50 रुपये से बढ़ कर 2078.
Read more »
वित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरीमिडिल-ईस्ट संघर्ष से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.50 रुपये महंगा होकर 2,078.50 रुपये पहुंच गया है.
Read more »
LPG Price Hike: 32 दिन... तीन झटके, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ-पटना तक इतना महंगा हुआ LPG सिलेंडरLPG Price Hike On 1st April: अप्रैल महीने की पहली तारीख को ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा कर दिया है और नए रेट्स 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गए हैं.
Read more »
