NASA आर्टेमिस II मिशन के लिए SLS (Space Launch System) रॉकेट का उपयोग कर रहा है, जो दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। यह इंसानों को गहरे अंतरिक्ष में ले जाने के लिए बनाया गया है और इसमें कई विशेषताएं हैं, जैसे कि इसकी विशाल ऊंचाई और जोर। SLS, ओरियन स्पेसक्राफ्ट को चांद के चारों ओर घुमाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पृथ्वी से इंसानों द्वारा तय की गई अब तक की सबसे लंबी दूरी होगी।
नासा आर्टेमिस II मिशन के लिए SLS यानी Space Launch System रॉकेट का इस्तेमाल कर रहा है. यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है जो खासतौर पर गहरे अंतरिक्ष में इंसानों को ले जाने के लिए बनाया गया है. SLS एक सुपर हैवी-लिफ्ट रॉकेट है, यानी यह बहुत भारी चीजों को पृथ्वी की कक्षा से बाहर चांद की ओर भेज सकता है.
और पढ़ेंआर्टेमिस मिशन II में यह चार अंतरिक्ष यात्रियों वाले ओरियन स्पेसक्राफ्ट को चांद के चारों ओर घुमाने के लिए भेजेगा. यह रॉकेट शटल कार्यक्रम के पुराने पार्ट्स को नई टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर बनाया गया है. SLS का पहला वर्जन Block 1 है जो अभी आर्टेमिस II के लिए तैयार है.यह भी पढ़ें: Artemis 2 Launch Live: 54 साल बाद चांद की ओर चला NASA का मानव मिशन, कुछ देर में होगी लॉन्चिंगSLS रॉकेट की खासियतें क्या हैं?SLS Block 1 की ऊंचाई 98 मीटर है, जो स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी लंबा है. पूरी तरह ईंधन भरा होने पर इसका वजन 57 लाख पाउंड के करीब होता है. लॉन्च के समय यह 88 लाख पाउंड का जोर पैदा करता है. यह जोर अपोलो के सैटर्न V रॉकेट से 15 प्रतिशत ज्यादा है. Advertisement इसमें चार RS-25 लिक्विड इंजन और दो पांच-सेगमेंट वाले सॉलिड रॉकेट बूस्टर लगे हैं. कोर स्टेज में लिक्विड हाइड्रोजन और लिक्विड ऑक्सीजन भरा जाता है. रॉकेट इतना बड़ा है कि उसे जमीन पर नहीं ले जाया जा सकता, इसलिए इसे बार्ज से पानी के रास्ते कैनेडी स्पेस सेंटर ले जाया जाता है. SLS को भविष्य में और भी ताकतवर Block 1B और Block 2 वर्जन में बदला जाएगा.ओरियन स्पेसक्राफ्ट को SLS कितनी दूर ले जा सकता है?SLS Block 1 ओरियन स्पेसक्राफ्ट को ट्रांस-लूनर इंजेक्शन तक ले जा सकता है, यानी चांद की ओर. यह 27 मीट्रिक टन वजन को चांद की कक्षा में भेज सकता है. आर्टेमिस II में चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल में बैठकर चांद से 4.50 लाख किलोमीटर दूर तक जाएंगे, जो पृथ्वी से अब तक इंसानों द्वारा तय की गई सबसे ज्यादा दूरी होगी. यह भी पढ़ें: Artemis II: चंद्रमा की ओर चला इंसान... NASA का ऐतिहासिक लॉन्च कहां देख सकते हैं लाइव?SLS ओरियन को इतनी तेज स्पीड देता है कि वह चांद के पीछे से घूमकर फ्री-रिटर्न ट्रैजेक्टरी पर वापस आ सके. भविष्य में Block 1B और Block 2 वर्जन इससे भी ज्यादा वजन चांद तक ले जा सकेंगे. Advertisement SLS रॉकेट के फायदे क्या हैं?SLS का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह इंसानों को चांद और आगे मंगल तक ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है. यह बहुत ज्यादा थ्रस्ट देता है, जिससे भारी ओरियन स्पेसक्राफ्ट को एक ही बार में गहरे अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है. इसमें आधुनिक सेफ्टी सिस्टम हैं जो क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.SLS भविष्य में कार्गो और साइंस मिशन के लिए भी इस्तेमाल होगा. यह रॉकेट दोबारा इस्तेमाल लायक नहीं है, लेकिन बहुत विश्वसनीय है. NASA के पुराने अनुभव पर आधारित है. इससे नासा को चांद पर स्थायी बस्ती बनाने और मंगल मिशन की नींव रखने में मदद मिलेगी.यह भी पढ़ें: 54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी, चंद्रमा पर ऐसा क्या है?SLS रॉकेट बनाने में कितना समय और पैसा लगा?SLS का विकास 2011 में शुरू हुआ था. पहला रॉकेट 2022 में लॉन्च हुआ, यानी पूरा होने में करीब 11 साल लगे. SLS प्रोग्राम का कुल विकास खर्च लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. हर लॉन्च का खर्च लगभग 21 हजार करोड़ के आसपास है. यह आंकड़ा सिर्फ रॉकेट का है, ओरियन और ग्राउंड सिस्टम को मिलाकर पूरा मिशन और महंगा हो जाता है. NASA इसे और सस्ता बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन शुरुआती लॉन्च बहुत महंगे हैं. Advertisement SLS पुराने सैटर्न V रॉकेट से कैसे बेहतर है?SLS पुराने अपोलो युग के सैटर्न V रॉकेट से कई मायनों में आगे है. सैटर्न V की तुलना में SLS का लॉन्च थ्रस्ट 15 प्रतिशत ज्यादा है. SLS आधुनिक टेक्नोलॉजी, बेहतर कंप्यूटर और सेफ्टी सिस्टम के साथ बना है. यह इंसानों को चांद पर उतारने और वापस लाने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है. सैटर्न V सिर्फ अपोलो मिशनों के लिए था, जबकि SLS भविष्य में मंगल और गहरे अंतरिक्ष मिशनों के लिए भी इस्तेमाल होगा. SLS में शटल के पुराने इंजन इस्तेमाल किए गए हैं, लेकिन उन्हें नई कंट्रोल सिस्टम और आधुनिक सामग्री दी गई है. कुल मिलाकर SLS ज्यादा शक्तिशाली, सुरक्षित और लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला रॉकेट है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
SLS रॉकेट आर्टेमिस II मिशन NASA अंतरिक्ष यात्रा ओरियन स्पेसक्राफ्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आर्टेमिस-II मिशन: 53 साल बाद चांद पर इंसान भेजने की तैयारी, NASA ने शुरू किया काउंटडाउननासा ने 53 साल बाद इंसानों को चांद पर भेजने के लिए अपने आर्टेमिस-II मिशन का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। 32-मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बुधवार शाम उड़ान भरेगा।
Read more »
54 साल बाद चांद की उड़ान, आर्टेमिस II मिशन को लेकर पूरी तैयारीनासा का आर्टेमिस II मिशन लॉन्च के लिए तैयार है. 1972 के बाद पहली बार चार अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे और करीब 10 दिन में पृथ्वी पर लौटेंगे.
Read more »
NASA का आर्टेमिस II मिशन आज लॉन्च के लिए तैयार, चांद का चक्कर लगाने जाएंगे 4 अंतरिक्ष यात्रीनासा ने आधी सदी बाद आर्टेमिस II मिशन के तहत चांद पर इंसानों को भेजने के लिए लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली है. बुधवार शाम को 32 मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट से चार अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे.
Read more »
Artemis II: चंद्रमा की ओर चला इंसान... NASA का ऐतिहासिक लॉन्च कहां देख सकते हैं लाइव?नासा का आर्टेमिस II मिशन 1 अप्रैल 2026 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा. भारतीय समयानुसार 2अप्रैल सुबह 3:54 बजे लॉन्च की संभावना है. आप इसे NASA YouTube चैनल, NASA+ ऐप और Amazon Prime Video पर मुफ्त लाइव देख सकते हैं. नासा के यूट्यूब चैनल पर आज शाम 5:15 बजे इन प्लेटफॉर्म पर लाइव कवरेज शुरू हो जाएगा.
Read more »
54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी, चंद्रमा पर ऐसा क्या है?नासा का आर्टेमिस II मिशन 54 साल बाद इंसानों को चंद्रमा की ओर ले जाने वाला पहला क्रूड मिशन है. यह ओरियन स्पेसक्राफ्ट और SLS रॉकेट की परीक्षा करेगा. भविष्य में चांद पर लैंडिंग व स्थाई बेस बनाने की नींव रखेगा. इससे साइंस, अंतरिक्ष यात्रा और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी.
Read more »
SSC CHSL Exam City Slip 2026: सीएचएलएल टियर-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्डएसएससी की ओर से CHSL Tier-II Exam City Slip 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
Read more »
