NASA का आर्टेमिस II मिशन आज लॉन्च के लिए तैयार, चांद का चक्कर लगाने जाएंगे 4 अंतरिक्ष यात्री

NASA News

NASA का आर्टेमिस II मिशन आज लॉन्च के लिए तैयार, चांद का चक्कर लगाने जाएंगे 4 अंतरिक्ष यात्री
Artemis IIMoon MissionSpace Launch
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 63%

नासा ने आधी सदी बाद आर्टेमिस II मिशन के तहत चांद पर इंसानों को भेजने के लिए लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली है. बुधवार शाम को 32 मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट से चार अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे.

आधी सदी से भी ज्यादा समय के बाद, इंसान एक बार फिर चांद की दहलीज पर कदम रखने के लिए तैयार है. हफ्तों तक चले फ्यूल लीक और तकनीकी बाधाओं के बाद, नासा ने मंगलवार को अंतरिक्ष यात्रियों की पहली चांद यात्रा के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी.

और पढ़ेंनासा के अधिकारियों के मुताबिक, लॉन्च पैड पर मौजूद विशाल मून रॉकेट पूरी तरह से ठीक काम कर रहा है. बुधवार शाम को होने वाले इस लॉन्च के लिए मौसम विभाग ने भी हरी झंडी दे दी है. मौसम वैज्ञानिकों ने अनुकूल परिस्थितियों की 80 प्रतिशत संभावना जताई है.सीनियर टेस्ट डायरेक्टर जेफ स्पॉल्डिंग ने इस मिशन के अहमियत पर जोर देते हुए कहा, 'हर कोई काफी एक्साइटेड है और इस लॉन्च की अहमियत को समझता है.'आर्टेमिस II मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया है. ये 1972 में 'अपोलो 17' मिशन के बाद चांद की यात्रा करने वाले पहले इंसान होंगे. इस मिशन के तहत ये यात्री चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे, हालांकि वो सतह पर उतरेंगे नहीं और न ही ओरबिट में रुकेंगे. वो चांद का चक्कर लगाकर सीधे पृथ्वी पर वापस लौट आएंगे. Advertisement चुनौतियों पर पाया काबूआर्टेमिस II के लॉन्च के करीब पहुंचने की ये नासा का सबसे बड़ी कोशिश है. इससे पहले हाइड्रोजन फ्यूल लीक की वजह से इस उड़ान को फरवरी से मार्च तक टालना पड़ा था. इसके बाद हीलियम लाइनों में रुकावट आने की वजह से इसे अप्रैल तक खिसकाना पड़ा था.अंतरिक्ष एजेंसी के पास हर महीने सिर्फ कुछ ही दिन ऐसे होते हैं, जब वो तीन अमेरिकी और एक कनाडाई नागरिक को चांद पर भेज सकते हैं. लॉन्च टीम को अब पूरा भरोसा है कि सभी तकनीकी समस्याओं को ठीक कर लिया गया है.लॉन्च की तैयारीलॉन्च टीम बुधवार सुबह 32 मंजिला ऊंचे 'स्पेस लॉन्च सिस्टम' रॉकेट में ईंधन भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी. अगर सब कुछ सही रहा तो बुधवार शाम को ये रॉकेट अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ऐतिहासिक सफर पर रवाना हो जाएगा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Artemis II Moon Mission Space Launch Lunar Orbit Space Exploration Space Technology Astronauts Space Travel Fuel Leak Space Rocket Space Countdown Space Mission 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आर्टेमिस II: नासा का चंद्र मिशन नई शुरुआत, 1 अप्रैल को लॉन्चआर्टेमिस II: नासा का चंद्र मिशन नई शुरुआत, 1 अप्रैल को लॉन्चनासा का आर्टेमिस II मिशन 1 अप्रैल को लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरेंगे। यह मिशन कई मायनों में ऐतिहासिक है, जिसमें एक अश्वेत अंतरिक्ष यात्री, एक महिला और एक गैर-अमेरिकी भी शामिल हैं। यह चंद्रमा पर स्थायी मानव बस्ती बनाने और मंगल ग्रह पर जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Read more »

UPSC CDS II 2025 Final Result OUT: इस Direct Link से देखें यूपीएससी सीडीएस की PDF, 302 उम्मीदवार क्वालीफाईUPSC CDS II 2025 Final Result OUT: इस Direct Link से देखें यूपीएससी सीडीएस की PDF, 302 उम्मीदवार क्वालीफाईCDS 2025 final merit list OUT: UPSC ने Combined Defence Services Examination (II) 2025 के परिणाम के आधार पर 302 उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है। यह चयन लिखित परीक्षा और Services Selection Board (SSB) इंटरव्यू के आधार पर किया गया है। यहां Direct Link से PDF में अपना नाम...
Read more »

आर्टेमिस-II मिशन: 53 साल बाद चांद पर इंसान भेजने की तैयारी, NASA ने शुरू किया काउंटडाउनआर्टेमिस-II मिशन: 53 साल बाद चांद पर इंसान भेजने की तैयारी, NASA ने शुरू किया काउंटडाउननासा ने 53 साल बाद इंसानों को चांद पर भेजने के लिए अपने आर्टेमिस-II मिशन का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। 32-मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बुधवार शाम उड़ान भरेगा।
Read more »

54 साल बाद चांद की उड़ान, आर्टेमिस II मिशन को लेकर पूरी तैयारी54 साल बाद चांद की उड़ान, आर्टेमिस II मिशन को लेकर पूरी तैयारीनासा का आर्टेमिस II मिशन लॉन्च के लिए तैयार है. 1972 के बाद पहली बार चार अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे और करीब 10 दिन में पृथ्वी पर लौटेंगे.
Read more »

मेसाबी मेटालिक्स को $520 मिलियन का ऋणमेसाबी मेटालिक्स को $520 मिलियन का ऋणएस्सार समूह समर्थित मेसाबी मेटालिक्स कंपनी एलएलसी ने वैलोर माइनिंग क्रेडिट पार्टनर्स II से $520 मिलियन की सुरक्षित ऋण सुविधा हासिल की है। यह सुविधा कंपनी को इस साल के अंत तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने में मदद करेगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:29:11