LPG Gas Price Today: आज अप्रैल महीने की पहली तारीख है। आज ही से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है। आज से ही सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Oil PSUs) ने अपने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 310 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम बढ़ कर 1768.50 रुपये से बढ़ कर 2078.
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के दाम में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों यथा IOC, HPCL और BPCL ने आज से 19 किलो गैस वाले कॉमर्शियल या हलवाई सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि 14.
2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हई है। इसके दाम बीते 7 मार्च को बढ़ाए गए थे।सिलेंडर हुआ महंगाइंडियन ऑयल , हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने आज इन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 310 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की रिफिल 2078.50 रुपये में मिलेगी। कल तक इसके दाम 1768.50 रुपये थे। नया दाम बुधवार से ही लागू हो गया है। यह लगातार चौथा महीना है जबकि इस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इससे एक महीने पहले यानी एक मार्च को इसमें 28 रुपये, पहली फरवरी से इसके दाम में 49 रुपये और पहली जनवरी से इसके दाम में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। मतलब कि चार ही महीने में यह 498 रुपये महंगा हो गया है।देश के चार महानगरों में क्या दामसरकारी कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब 19 किलो वाले हलवाई या कामर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 2078.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में आज से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2208.00 रुपये हो गई है। मुंबई में यह 2031.00 रुपये में मिलेगा। दक्षिण भारत के चेन्नई में इसका रेट बढ़ा कर 2246.50 रुपये किया गया है।घरेलू सिलेंडर के दाम वहीघरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी बीते सात मार्च को ही इस सिलेंडर के कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। तब दिल्ली में आम उपभोक्ताओं के लिए इसकी कीमत 853 से बढ़ कर 913 रुपये हो गई थी। इसी दाम को भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी फॉलो करती हैं।एटीएफ की कीमतें यथावतहवाई जहाज उड़ाने वाली कंपनियों को राहत है। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बावजूद आज हवाई जहाज के ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अभी भी पिछले महीने की प्राइस यानी 816.91 डॉलर पर मिल रही है। इसे रुपये में देखें तो 1,000 लीटर एटीएफ के लिए 96,638.14 रुपये। एक किलो लीटर एटीएफ का दाम कोलकाता में 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये, मुंबई में 816.62 डॉलर या 90,451.87 रुपये और चेन्नई में 812.32 डॉलर या 1,00,280.49 रुपये है।
Ioc Lpg Price Today एलपीजी सिलेंडर के रेट एलपीजी सिलेंडर नियम परिवर्तन एलपीजी सिलेंडर नियम एलपीजी सिलेंडर बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतें एलपीजी सिलेंडर के दाम एलीपीजी सिलेंडर प्राइस Lpg Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LPG Rates Today: तेल की कीमतों में आई तेजी, जानें लखनऊ से लेकर पटना तक आपके शहर में कितना हुआ एलपीजी का भाव?LPG Price Today: वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों Crude Oil Price में उछाल के बावजूद, एलपीजी दरों में तत्काल वृद्धि की कोई खबर नहीं है। हालांकि, 1 अप्रैल से बदलाव की उम्मीद है। सरकार ने दावा किया है कि दो एलपीजी जहाजों के भारत पहुंचने और 54 लाख से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी के साथ घरेलू आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिससे किल्लत की आशंका कम हुई...
Read more »
LPG गैस बुकिंग में ना दिखाएं हड़बड़ी, साइबर ठग कर रहे हैं अकाउंट खालीसरकारी एजेंसी साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि आजकल एक नया स्कैम सामने आया है, जिसका नाम गैस बुकिंग स्कैम है. गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर कई लोगों को शिकार बना रहे हैं.
Read more »
LPG Crisis: भारत के इस पुराने अफ्रीकी दोस्त देश ने बढ़ाया मदद का हाथ, गैस संकट के बीच करेगा LPG सप्लाई?पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण भारत में रसोई गैस LPG और प्राकृतिक गैस LNG की भारी कमी हो गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए भारतीय तेल कंपनियां अंगोला की सोनांगोल से LPG और LNG खरीदने के लिए प्रारंभिक बातचीत कर रही हैं।
Read more »
LPG संकट: देश में हाहाकार! सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोग, सरकार की अपीलईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बाधित होने से भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत, लोगों में घबराहट, एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार के उपाय।
Read more »
प्रयागराज के अमन कुमार गुप्ता ने बनाया देसी चूल्हा, बिना LPG के छान रहे हैं जलेबी और समोसाAman Kumar Gupta: यूपी के प्रयागराज निवासी अमन गुप्ता ने एक ऐसा चूल्हा बनाया, जो बिना LPG सिलेंडर के चल रहा है। लोग इसको देखने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
Read more »
LPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लानLPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लान
Read more »
