जयपुर रेंज में 'ऑपरेशन एंटी वेनम' के तहत 15 दिन में 229 ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आईजी राहुल प्रकाश ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि हॉस्टल या शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स मिली, तो प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। नशा बिकने पर संबंधित SHO पर भी गाज...
जयपुर: राजस्थान में युवाओं की रगों में घुलते नशे के जहर को खत्म करने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटी वेनम' के तहत निर्णायक जंग छेड़ दी है। रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने साफ कर दिया है कि अब न केवल तस्कर, बल्कि वे शिक्षण संस्थान और हॉस्टल प्रबंधन भी पुलिस के रडार पर होंगे, जिनके कैंपस में ड्रग्स की सप्लाई पाई जाएगी।मैनेजमेंट और SHO की तय होगी जवाबदेहीआईजी राहुल प्रकाश ने सख्त हिदायत दी है कि सीकर जैसे एजुकेशन हब और अन्य जिलों के हॉस्टल या कैंपस को ड्रग्स फ्री रखने की जिम्मेदारी सीधे तौर पर वहां के प्रबंधन की होगी। यदि किसी कैंपस में नशा बिकता मिला, तो प्रबंधन के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, पुलिस महकमे के भीतर भी जवाबदेही तय कर दी गई है। जिस थाना इलाके में ड्रग्स की बिक्री पाई जाएगी, वहां के SHO के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं, जो अधिकारी अपने इलाके को पूरी तरह 'ड्रग्स फ्री' रखेंगे, उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।15 दिन में 229 कार्रवाई: सीकर और जयपुर ग्रामीण अव्वल15 से 31 मार्च तक चले इस अभियान के पहले फेज में पुलिस ने ताबड़तोड़ 229 कार्रवाइयां की हैं। आंकड़ों के लिहाज से- सीकर और जयपुर ग्रामीण: 49-49 कार्रवाइयां दौसा: 35 कार्रवाइयां अलवर: 26 कार्रवाइयां कोटपुतली-बहरोड़ और दूदू: 24-24 कार्रवाइयां खैरथल-तिजारा: 22 कार्रवाइयांइस दौरान पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की एमडी, स्मैक, गांजा, डोडा-पोस्त, अफीम और प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की हैं।तस्करों की संपत्ति होगी जब्त, बनेगा 'मॉडल रेंज'पुलिस अब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों की सूची तैयार कर रही है, जिन्हें जल्द ही कुर्क किया जाएगा। आईजी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से उच्च स्तरीय टीमें पूछताछ कर रही हैं ताकि बड़े सप्लायरों तक पहुंचा जा सके। जो तस्कर हाथ नहीं आएंगे, उन पर इनाम घोषित होगा। नशे के आदी हो चुके युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए जन सहयोग से नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। रेंज आईजी का लक्ष्य जयपुर रेंज को प्रदेश की 'मॉडल रेंज' बनाना है, जहां ड्रग्स के लिए कोई जगह न हो।.
जयपुर: राजस्थान में युवाओं की रगों में घुलते नशे के जहर को खत्म करने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटी वेनम' के तहत निर्णायक जंग छेड़ दी है। रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने साफ कर दिया है कि अब न केवल तस्कर, बल्कि वे शिक्षण संस्थान और हॉस्टल प्रबंधन भी पुलिस के रडार पर होंगे, जिनके कैंपस में ड्रग्स की सप्लाई पाई जाएगी।मैनेजमेंट और SHO की तय होगी जवाबदेहीआईजी राहुल प्रकाश ने सख्त हिदायत दी है कि सीकर जैसे एजुकेशन हब और अन्य जिलों के हॉस्टल या कैंपस को ड्रग्स फ्री रखने की जिम्मेदारी सीधे तौर पर वहां के प्रबंधन की होगी। यदि किसी कैंपस में नशा बिकता मिला, तो प्रबंधन के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, पुलिस महकमे के भीतर भी जवाबदेही तय कर दी गई है। जिस थाना इलाके में ड्रग्स की बिक्री पाई जाएगी, वहां के SHO के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं, जो अधिकारी अपने इलाके को पूरी तरह 'ड्रग्स फ्री' रखेंगे, उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।15 दिन में 229 कार्रवाई: सीकर और जयपुर ग्रामीण अव्वल15 से 31 मार्च तक चले इस अभियान के पहले फेज में पुलिस ने ताबड़तोड़ 229 कार्रवाइयां की हैं। आंकड़ों के लिहाज से- सीकर और जयपुर ग्रामीण: 49-49 कार्रवाइयां दौसा: 35 कार्रवाइयां अलवर: 26 कार्रवाइयां कोटपुतली-बहरोड़ और दूदू: 24-24 कार्रवाइयां खैरथल-तिजारा: 22 कार्रवाइयांइस दौरान पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की एमडी, स्मैक, गांजा, डोडा-पोस्त, अफीम और प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की हैं।तस्करों की संपत्ति होगी जब्त, बनेगा 'मॉडल रेंज'पुलिस अब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों की सूची तैयार कर रही है, जिन्हें जल्द ही कुर्क किया जाएगा। आईजी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से उच्च स्तरीय टीमें पूछताछ कर रही हैं ताकि बड़े सप्लायरों तक पहुंचा जा सके। जो तस्कर हाथ नहीं आएंगे, उन पर इनाम घोषित होगा। नशे के आदी हो चुके युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए जन सहयोग से नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। रेंज आईजी का लक्ष्य जयपुर रेंज को प्रदेश की 'मॉडल रेंज' बनाना है, जहां ड्रग्स के लिए कोई जगह न हो।
जयपुर न्यूज ऑपरेशन एंटी वेनम जयपुर पुलिस आईजी राहुल प्रकाश ड्रग्स कार्रवाई सीकर एजुकेशन हब नशा Rajasthan News Jaipur News Operation 'Anti-Venom' (Jaipur Police) Ig Rahul Prakash's Anti-Drugs Drive Drug Menace In Sikar Education Hub
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'तुमसे ज्यादा सुंदर तो मेरी कामवाली है...', बिहार में SHO का महिला से अभद्र व्यवहार; ऑडियो वायरलफुलपरास अनुमंडल के ललमनियां थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक महिला फरियादी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे हैं। महिला 15 मार्च को हुए जमीन विवाद में मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। डीएसपी ने जांच की बात कही...
Read more »
Bihar News: नालंदा में मंदिर प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा, SHO सस्पेंड, घटनास्थल का DGP ने किया मुआयनानालंदा जिले के प्रसिद्ध शीतलामाता मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में
Read more »
पशु तस्करों की कर रहे थे मदद, SP चारू निगम ने SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंडसुल्तानपुर में गौतस्करी मामले में लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए चारू निगम ने इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया. आरोप है कि पुलिस ने बरामद साक्ष्यों को सही तरीके से दर्ज नहीं किया, जिससे आठ आरोपी छूट गए. हिंदू संगठनों की शिकायत पर जांच में आरोप सही पाए गए. मौके से गौमांस, हथियार और वाहन भी बरामद हुए थे.
Read more »
