नगरकुरनूल लोकसभा सीट के सभी अपडेट्स जानें IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 VoteKar VoteForIndia
तेलंगाना की नगरकुरनूल लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. पहले चरण में नगरकुरनूल समेत 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. नगरकुरनूल लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 9.76 फीसदी, 11 बजे तक 30.16 फीसदी और दोपहर एक बजे तक 45.
82 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. यहां पर कुल वोटरों की संख्या 15 लाख 87 हजार 281 है. इस सीट के चुनाव नतीजे 23 मई को मतगणना के बाद आएंगे. इससे पहले मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया था. पहले चरण की वोटिंग को लेकर नगरकुरनूल समेत सभी संसदीय क्षेत्रों और मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस सीट पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. तेलंगाना की नगरकुरनूल लोकसभा सीट से कुल 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. चुनाव आयोग के मुताबिक तेलंगाना राष्ट्र समिति से पोथुगंति रामुलु, कांग्रेस से डॉ मल्लू रवि, बहुजन समाज पार्टी से बी योसेफ, भारतीय जनता पार्टी से श्रुति बंगारू, इंडिया प्रजा बंधु पार्टी से वी अमरनाथ और बहुजन मुक्ति पार्टी से गद्दम विजय चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावा करवंगा शरथ, चारगोंडा कृष्णाम्मा, प्रभुदास बंडारू थुमु, बाकी रेनुका और श्रीनिवास बुद्दुल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.इस सीट पर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के येल्ला नंदी ने जीत हासिल की थी. हालांकि इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर डॉ मल्लू रवि को मौका दिया है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में येल्ला नंदी ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी टीआरएस के मंडा जगन्नाथ को 17 हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी. कांग्रेस नेता नंदी को 37.88 फीसदी यानी 4 लाख 20 हजार 075 वोट मिले थे. वहीं, मंडा जगन्नाथ को 36.38 फीसदी यानी 4 लाख 3 हजार 399 वोट प्राप्त हुए थे. इसके अलावा एक लाख 83 हजार 312 वोटों के साथ टीडीपी उम्मीदवार बी. नरसिमलू तीसरे नंबर पर रहे थे. हालांकि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में रहे मंडा जगन्नाथ को जीत मिली थी. उन्होंने टीआरएस के जी. बालाराजू को करीब 50 हजार वोटों के अंतर से मात दी थी. पिछले लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर पहले चरण में वोट पड़े थे. पिछली बार वोटिंग का प्रतिशत 74.26 रहा था.नगरकुरनूल लोकसभा सीट 1962 में तीसरे लोकसभा चुनाव के दौरान अस्तित्व में आई थी. उस समय यह गडवाल सीट का हिस्सा थी. इस सीट पर अब तक 14 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा 9 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की. इसके अलावा 4 बार टीडीपी को और एक बार प्रजा राज्यम समिति को भी जीत मिल चुकी है. इस सीट से मंडा जगन्नाथ लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने एक बार कांग्रेस और दो बार टीडीपी के टिकट पर जीत हासिल की. आपको बता दें कि नगरकुरनूल लोकसभा सीट महबूबनगर जिले में आती है. इस संसदीय क्षेत्र की सीमा आंध्र प्रदेश से लगती है. नगरकुरनूल जिले का निर्माण तेलंगाना राज्य में हुआ था, जो पहले महबूबनगर जिले का ही हिस्सा था. यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. नगरकुरनूल लोकसभा सीट पर कुल 15 लाख 87 हजार 281 मतदाता हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनावों में यहां पर 75 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक इस सीट की करीब 90 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है, जबकि बाकी की 10 फीसदी आबादी शहरी है. यहां पर अनुसूचित जाति की आबादी करीब 19.63 फीसदी है और अनुसूचित जनजाति की आबादी 9.31 फीसदी है. नगरकुरनूल संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की सात सीटें आती हैं, जिनमें वानापार्थी, गडवाल, आलमपुर, नगरकुरनूल, अचम्पेट, कालवाकुरथी और कोल्लापुर विधानसभा सीटें शामिल हैं. इनमें से आलमपुर सीट अनुसूचित जाति और अचम्पेट सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां की छह सीटों पर टीआरएस और एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोरखपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के लिए निषाद पार्टी जरूरी या मजबूरी?बीजेपी के साथ ही साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर सीट को लेकर काफी सजग हैं. यही वजह है कि बीजेपी ने निषाद पार्टी से हाथ मिलाने में देरी नहीं की साथ ही गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद को बीजेपी में शामिल भी करा लिया.
Read more »
कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है. इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं. भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »
नैनीताल में क्षत्रिय बनाम ब्राह्मण, हरीश रावत के सामने कांग्रेस का गढ़ बचाने की चुनौतीहरीश रावत ने 1980 में पहली बार अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज करते हुए संसदीय राजनीति का आगाज किया था. इसके बाद 1984 व 1989 में भी हरीश रावत इसी सीट से सांसद बने. 2002 से 2008 तक राज्यसभा सांसद रहने के बाद 2009 में वो फिर लोकसभा चुनाव जीते. हालांकि, रावत ने यह चुनाव हरिद्वार सीट से जीता, लेकिन 2014 में उनकी पत्नी रेणुका रावत हरिद्वार सीट से हार गईं.
Read more »
LIVE: राजमपेट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, मतदाताओं की लगी कतारवाईएसआर कांग्रेस ने इस सीट पर सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को एक बार फिर से टिकट दिया है. कांग्रेस ने इस सीट से एम शाहजहां बाशा को टिकट दिया है. जनसेना पार्टी ने भी इस सीट से मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया है. पार्टी ने सैयद मुकर्रम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि टीडीपी की ओर से डी ए सत्य प्रभा को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस बार इस सीट से अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है. इस लोकसभा सीट पर कुल 9 कैंडिडेट मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: जमुई सीट पर मतदान, 2 घंटे में 6 फीसदी वोटिंगJamui Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जमुई सीट से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जमुई सीट से इस बार महागठबंधन के समर्थन वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव सिंह और चिराग पासवान के बीच कांटे की टक्कर है. भारतीय दलित पार्टी (बीजेपी) से अजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से उपेंद्र रविदास चुनाव मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: जम्मू लोकसभा सीट पर वोटिंग, मतदाताओं में उत्साहलोकसभा चुनाव में जम्मू सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला है. इस सीट पर बीजेपी के जुगल किशोर, कांग्रेस के रमन भल्ला और नेशनल पैंथर्स पार्टी के भीम सिंह मुख्य उम्मीदवारों में से हैं. कांग्रेस उम्मीदवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन हासिल है. इस सीट का इतिहास बताता है कि यहां से कांग्रेस ने ज्यादातर समय जीत हासिल की है.
Read more »
LIVE: वर्धा में वोटिंग जारी, 9 बजे तक 7.32% मतदानवर्धा लोकसभा सीट पर पहले चरण में आज यानी गुरुवार को मतदान जारी है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. बीजेपी की ओर से यहां पर रामदास तडस और कांग्रेस की ओर से चारुलता टोकस मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: सिकंदराबाद सीट पर 11 बजे तक 11% वोटिंग, 28 प्रत्याशी मैदान मेंतेलंगाना की सिकंदराबाद लोकसभा सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं. मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से लोग वोट डालने पहुंचने लगे हैं. इस सीट पर कांग्रेस के टिकट से अंजन कुमार यादव, भारतीय जनता पार्टी से जी किशन रेड्डी, तेलंगाना राष्ट्र समिति से तालासानी साई किरन यादव, समाजवादी फॉरवर्ड ब्लॉक से एम अशोक कुमार, इंडिया प्रजा बंधु पार्टी से अंदुकुरी विजय भास्कर और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) से जे मल्लेश मैदान में हैं. इस सीट की मतगणना 23 मई को होगी और फिर चुनाव नतीजे जारी किए जाएंगे.
Read more »
LIVE: आंध्र प्रदेश की एलुरु सीट के मतदाताओं में उत्साह, बूथ पर लगी लंबी लाइनेंबीजेपी और कांग्रेस भी इस सीट से तगड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से चिन्नम रामा कोटय्या को टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस कैंडिडेट का नाम गुरुंधा राव जेट्टी है. इस सीट से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मेथे बॉबी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर कुल 10 कैंडिडेट चुनाव मैदान में है.
Read more »
LIVE: खम्माम लोकसभा सीट से 23 प्रत्याशी, 1 बजे तक 42% मतदानतेलंगाना की खम्माम (Khammam) लोकसभा सीट पर पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट से 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने देवकी वसुदेव राव, तेलंगाना राष्ट्र समिति ने नामा नागेश्वर राव, सीपीआई (एम) ने वोडा वेंकट, कांग्रेस पार्टी ने रेनुका चौधरी, तेलंगाना युवा शक्ति ने उमामहेश्वर राव चेरुकुपल्ली, एकीकृत संक्षेम राष्ट्रीय प्रजा पार्टी ने कट्टा श्रीनिवास और तेलंगाना कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने गोपोजू रमेश बाबू को टिकट दिया है. इस सीट पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »
