सुबह 9 बजे तक जम्मू लोकसभा सीट पर 11.43 फीसदी वोटिंग हुई है IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 VoteKar
लोकसभा चुनाव में जम्मू सीट पर आज मतदान हो रहा है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबकि सुबह नौ बजे तक जम्मू लोकसभा सीट पर 11.43 फीसदी वोटिंग हुई है. इनमें जम्मू विधानसभा में 14.12%, सांबा, में 16.52%, राजौरी में 11.
88% पूंछ में 12.98% मतदान हुए हैं. इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला है. इस सीट पर बीजेपी के जुगल किशोर, कांग्रेस के रमन भल्ला और नेशनल पैंथर्स पार्टी के भीम सिंह मुख्य उम्मीदवारों में से हैं. कांग्रेस उम्मीदवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन हासिल है. जम्मू के ग्रामीण इलाकों आर.एस.पुरा, सुचेतगढ़, सांबा और नौशेरा में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं को कतार में खड़ा देखा गया. गांधीनगर, चिन्नी, सतवारी जैसे शहरी क्षेत्रों में सुबह कम संख्या में मतदाता निकले. अधिकारियों ने दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई है.इस सीट का इतिहास बताता है कि यहां से कांग्रेस ने ज्यादातर समय जीत हासिल की है. 1957 से अस्तित्व में आई सीट पर अब तक कांग्रेस ने 15 चुनाव में से 9 चुनाव में जीत दर्ज की है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी तीन बार जीत दर्ज कर पाई है. मौजूदा सांसद जुगल किशोर शर्मा बीजेपी के टिकट पर जीते थे. खास बात है कि इस सीट पर सिर्फ दो बार ही मुस्लिम प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. Jammu & Kashmir: Voters queue up to cast their vote for the #LokSabhaElections2019 at polling booths 15 and 16 in Gandhi Nagar, Jammu. Voting on 2 parliamentary constituencies in the state is being held today. pic.twitter.com/GbFwRO6mrQ — ANI April 11, 2019 कांग्रेस के गढ़ वाली इस सीट पर बीजेपी ने 2014 के चुनाव में जीत हासिल की थी. बीजेपी के जुगल किशोर शर्मा ने कांग्रेस के दो से बार सांसद रहे मदन लाल शर्मा को करीब 2.57 लाख वोटों से शिकस्त दी थी. जुगल किशोर को 6.19 लाख वोट मिले थे. वहीं, मदन लाल शर्मा को 3.62 लाख वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर पीडीपी के यशपाल शर्मा 1.68 लाख वोट पाकर रहे थे. यह पहला मौका था जब किसी प्रत्याशी को इतना अधिक वोट मिला था. 2014 के आम चुनाव में जम्मू लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ था. करीब 67.83 मतदान हुआ था. इस सीट करीब 12.53 लाख वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इनमें 6.65 लाख पुरुष वोटर और 5.88 लाख महिला वोटर थीं.बीजेपी 20 स्टार प्रचारक उतारे बहरहाल जम्मू सीट पर जीत हासिल करने के बीजेपी इस बार भी जोर लगा रही है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. पार्टी 20 स्टार प्रचारकों राज्य में उतार रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज का नाम उन लोगों की सूची में शामिल हैं जो आगामी आम चुनाव के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे. प्रधानमंत्री ने भी गुरुवार को जम्मू की बाहरी सीमा स्थित अखनूर में एक रैली को संबोधित किया था. उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत स्थानीय डोगरी भाषा से की और फिर जम्मु-पुंछ से पार्टी के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के लिए मतदान करने की अपील की. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेंगलुरु उत्तरः पुराना गढ़ जीतना चाहेगी कांग्रेस, बीजेपी के सदानंद गौड़ा का है कब्जाभारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं. उत्तर बेंगलुरु सीट पर दोनों दलों ने संयुक्त उम्मीदवार उतारा है. कृष्ण बाइरे गौड़ा कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं वहीं बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
Read more »
लातूर लोकसभा सीट: चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार, कांग्रेस-बीजेपी में कांटे की टक्करLatur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की लातूर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. लातूर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन 2014 में बदलते चुनावी समीकरण के बीच इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी. ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी के लिए सीट पर जीतना प्रतिष्ठा की बात है तो वहीं कांग्रेस के लिए अपने गढ़ में वापसी करना चुनौती है.
Read more »
BJP के लिए बहुत जरूरी है यह सीट, दांव पर लगा है नितिन गडकरी का 'विकास'नागपुर सीट पर बीजेपी की तरफ से नितिन गडकरी और कांग्रेस की तरफ से नाना पटोले अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं
Read more »
2014 के चुनाव की तरह जमुई सीट पर चिराग पासवान की राह नहीं है आसान2014 के चुनाव में मोदी लहर में जमुई सुरक्षित सीट से आसानी से संसद पहुंच गए थे, लेकिन इस बार जातीय समीकरण में हुए बदलाव के कारण उनकी राह वैसी आसान नहीं दिख रही.
Read more »
कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है. इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं. भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »
मुजफ्फरनगरः सीधे मुकाबले में फंसे हैं संजीव बालियान2014 में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से संजीव बालियान पहली बार सांसद बने थे. 2019 में मुजफ्फरनगर सीट पर दो दिग्गज जाटों के बीच मुकाबला है, इस बार संजीव बालियान के सामने अजीत सिंह खड़े हैं.
Read more »
LIVE: राजमपेट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, मतदाताओं की लगी कतारवाईएसआर कांग्रेस ने इस सीट पर सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को एक बार फिर से टिकट दिया है. कांग्रेस ने इस सीट से एम शाहजहां बाशा को टिकट दिया है. जनसेना पार्टी ने भी इस सीट से मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया है. पार्टी ने सैयद मुकर्रम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि टीडीपी की ओर से डी ए सत्य प्रभा को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस बार इस सीट से अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है. इस लोकसभा सीट पर कुल 9 कैंडिडेट मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: जमुई सीट पर मतदान, 2 घंटे में 6 फीसदी वोटिंगJamui Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जमुई सीट से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जमुई सीट से इस बार महागठबंधन के समर्थन वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव सिंह और चिराग पासवान के बीच कांटे की टक्कर है. भारतीय दलित पार्टी (बीजेपी) से अजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से उपेंद्र रविदास चुनाव मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: रामटेक में मतदान जारी, क्या शिवसेना बचा पाएगी अपना किला?रामटेक लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत आज यानी गुरुवार को मतदान जारी है. इस सीट पर शिवसेना और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. शिवसेना ने यहां से कृपाल तुमाने और कांग्रेस ने किशोर उत्तर राव को टिकट दिया है. वहीं बहुजन समाज पार्टी ने सुभाष धर्म दास को मैदान में उतारा है.
Read more »
LIVE: गढ़चिरौली-चिमूर में वोटिंग जारी,9 बजे तक 8.48% मतदानगढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत आज यानी गुरुवार को मतदान जारी है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. कांग्रेस की ओर से नामदेव उसेंडी यहां से मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी ने मौजूदा सांसद अशोक नेते को एक बार फिर टिकट दिया है. बहुजन समाज पार्टी ने यहां से हरिचंद्र नागौजी को उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
