LIVE: सहारनपुर लोकसभा सीट पर मतदान तेज, 3 बजे तक 53% वोटिंग

United States News News

LIVE: सहारनपुर लोकसभा सीट पर मतदान तेज, 3 बजे तक 53% वोटिंग
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 191 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 63%

चुनाव आयोग के मुताबिक सहारनपुर में 3 बजे तक लगभग 53% मतदान हुआ है IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 VoteKar VoteForIndia

सहारनपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. यहां से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां चुनाव प्रचार के दौरान मुकाबला त्रिकोणीय देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी ने यहां से मौजूदा सांसद राघव लखन पाल पर दांव लगाया है.

वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने सहारनपुर क्षेत्र से हाजी फजलुर्रहमान को मौका दिया है.- चुनाव आयोग के मुताबिक सहारनपुर में 11 बजे तक 25.60 फीसदी मतदान .-सहारनपुर में सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन. Saharanpur: Polling begins at booth number no 349, located at J. B. Jain Degree College. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/KQ8AFzTH2z — ANI UP April 11, 2019लेकिन कांग्रेस ने एक फिर इमरान मसूद को यहां से उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है. क्योंकि पुराने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले इमरान मसूद को 2014 में मोदी लहर के बाजवूद 34 फीसदी वोट मिले थे, जबकि बीजेपी से जीतने वाले राघव लखनपाल को 39 फीसदी मत प्राप्त हुए थे और बसपा महज 19 फीसदी वोट पर सिमट गई थी.सहारनपुर में मुस्लिम वोटर्स निर्णायक 2014 के लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट पर 73.84 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 में यहां पर 63.25 फीसद मतदान हुआ था. इस सीट पर 1,07,758 नए वोटर्स हैं. सहारनपुर में हिन्दू आबादी 34.87 फीसद है. जबकि 41.95 फीसदी मुस्लिम हैं. यहां अनुसूचित जाति के लोग करीब 22.1 फीसद हैं. सहारनपुर सीट पर करीब 42 फीसदी मुस्लिम वोटर्स हैं, मुस्लिम वोट बंटने से सीधा फायदा बीजेपी उम्मीदवार राघव लखनपाल को मिल सकता है. लखनपाल ने 2014 में इमरान मसूद को 65 हजार वोटों से शिकस्त दी थी.कांग्रेस का इमरान मसूद पर दांव दरअसल सहारनपुर से बसपा-सपा गठबंधन और कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवार पर दांव लगाया है. गठबंधन के उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान की साफ छवि कांग्रेसी उम्मीदवार इमरान मसूद पर भारी पड़ सकती है. इमरान मसूद के विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं. मसूद ने 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया था. गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट नतीजों, राजनीतिक समीकरण और जातीय समीकरण के हिसाब से काफी मायने रखती है. 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में ये सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी. बीजेपी के राघव लखनपाल ने इमरान मसूद को 65000 से ज्यादा वोटों से हराया था. सहारनपुर में करीब साढ़े 6 लाख मुस्लिम, 5 लाख दलित और 1 लाख जाट मतदाता हैं. सहारनपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं. जिनमें बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद और रामपुरमनिहारन शामिल हैं. इन पांच सीटों में से दो सीटें भारतीय जनता पार्टी, दो कांग्रेस और एक समाजवादी पार्टी के खाते में आई थी.सहारनपुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी लोकसभा सीटों में से एक है. यहां कुल 16,08,833 वोटर हैं. इनमें 8,73,318 पुरुष, 7,35,515 महिला वोटर हैं. 2014 में इस सीट पर कुल 74.2 फीसदी वोट डले थे. इस सीट पर 6267 वोट NOTA को दिए गए थे. सहारनपुर में कुल 56.74 फीसदी हिंदू, 41.95 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या है. सहारनपुर सीट पर सबसे पहला चुनाव 1952 में हुआ था, तब से लेकर 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा था. 1977 में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव से लेकर 1996 में तक इस सीट पर जनता दल या जनता पार्टी का कब्जा रहा. हालांकि बीच में 1984 के चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की थी. 1996 के बाद ये सीट दो बार भारतीय जनता पार्टी, दो बार बहुजन समाज पार्टी, एक बार समाजवादी पार्टी और फिर 2014 में भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई.युवा सांसदों में से एक गिने जाने वाले राघव लखनपाल अपने पिता निर्भयपाल शर्मा की हत्या होने के बाद राजनीति में आए. लगातार तीन बार विधायक चुने जाने के बाद 2014 में वह लोकसभा का चुनाव लड़े और सांसद चुने गए. 2017 में सहारनपुर में हुई हिंसा के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, उनपर हिंसा को भड़काने का आरोप था. 2014 के आंकड़ों के अनुसार, राघव लखनपाल के पास कुल 3 करोड़ 54 लाख रुपये की संपत्ति है. इसमें 3 करोड़ की अचल और 54 लाख चल संपत्ति शामिल है.राघव लखनपाल ने 16वीं लोकसभा में कुल 59 बहस में हिस्सा लिया, कुल 346 सवाल किए. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोकसभा में कुल 2 बिल पेश किए. राघव लखनपाल लोकसभा में कई कमेटियों का हिस्सा रह चुके हैं. इनमें 2014 के दौरान विदेशी मामलों की स्टैंडिंग कमेटी, शहरी विकास मामले की कमेटी में शामिल रहे. सांसद निधि के तहत मिलने वाले 25 करोड़ रुपये के फंड में से उन्होंने कुल 98.53 फीसदी रकम खर्च की. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बहुत आसानी से ट्रांसफर हो सकता है LPG कनेक्शन, जानिए क्या है प्रक्रिया– News18 हिंदीबहुत आसानी से ट्रांसफर हो सकता है LPG कनेक्शन, जानिए क्या है प्रक्रिया– News18 हिंदीजिंदगी की भागदौड़ में कई बार हमें घर या शहर बदलने की जरूरत पड़ जाती है. जब घर का पता बदलता है तो हमें जरूरी सुविधाओं को भी ट्रांसफर कराना पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके घर का पता बदल गया है तो आप इंडेन, भारत गैस या फिर एलपीजी कनेक्शन को किस तरह से ट्रांसफर कर सकते हैं.
Read more »

खबरदार: बीजेपी के लिए 'वायरस' क्यों है मुस्लिम लीग Khabardar: Why BJP thinks Muslim league is a virus? - khabardar AajTakखबरदार: बीजेपी के लिए 'वायरस' क्यों है मुस्लिम लीग Khabardar: Why BJP thinks Muslim league is a virus? - khabardar AajTakजब से राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तभी से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. पीएम मोदी से लेकर अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ खड़ीं स्मृति ईरानी तक इसे राहुल गांधी के डर से जोड़ रही हैं. लेकिन जबसे वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के हरे झंडे लहराए है, तबसे तो बीजेपी की मानो मुंह मांगी मुराद ही पूरी हो गई है. बीजेपी में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के गठबंधन को देश के लिए खतरनाक साबित करने की होड़ मची है, जिसमें सबसे आगे हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिन्होंने मुस्लिम लीग को वायरस बताया है और कांग्रेस के इस वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि भी कर दी है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

सहारनपुर में मुस्लिम वोट बंटने से बीजेपी को हो सकता है फायदासहारनपुर में मुस्लिम वोट बंटने से बीजेपी को हो सकता है फायदापिछले लोकसभा और विधानसभा के नतीजे के हिसाब से 2019 का चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होगा, जहां मुस्लिम मतों के बंटने से बीजेपी को फायदा हो सकता है.
Read more »

मोदी की बायोपिक पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा- बताएं किस चीज से आपत्ति हैमोदी की बायोपिक पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा- बताएं किस चीज से आपत्ति हैअदालत ने कहा कि फिल्म आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती है या नहीं इसका निर्धारण बिना देखे नहीं किया जा सकता है। मामले
Read more »

कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंकमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है.  इन  दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र  है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं.  भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »

बीजेपी का वादा- सरकार बनी तो सभी किसानों को मिलेंगे सालाना 6000 BJP manifesto focuses on nationalist vision, farmers - Lok Sabha Election 2019 Speeches AajTakबीजेपी का वादा- सरकार बनी तो सभी किसानों को मिलेंगे सालाना 6000 BJP manifesto focuses on nationalist vision, farmers - Lok Sabha Election 2019 Speeches AajTakभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है. इस दौरान घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम देश की जनता की आकांक्षाओं को विजन डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं. इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण की दिशा में कदम उठा रहे हैं. विकास का चक्का तेजी के साथ चल पड़ा है. पीएम के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है. देशवासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में कामयाबी हासिल की है. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने करोड़ों लोगों से संपर्क किया. सोशल मीडिया का भी सहारा लिया. लोगों के मन की बात समझने की कोशिश की. विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया. संकल्प पत्र की घोषणा करते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि सुरक्षा नीति पर बीजेपी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस है और हाल ही में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इसका उदाहरण है. राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है लेकिन हमारा मानना है कि जल्द से जल्द सौहार्दपूर्ण माहौल में राम मंदिर का निर्माण हो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.
Read more »

LIVE: राजमपेट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, मतदाताओं की लगी कतारLIVE: राजमपेट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, मतदाताओं की लगी कतारवाईएसआर कांग्रेस ने इस सीट पर सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को एक बार फिर से टिकट दिया है. कांग्रेस ने इस सीट से एम शाहजहां बाशा को टिकट दिया है. जनसेना पार्टी ने भी इस सीट से मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया है. पार्टी ने सैयद मुकर्रम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि टीडीपी की ओर से डी ए सत्य प्रभा को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस बार इस सीट से अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है. इस लोकसभा सीट पर कुल 9 कैंडिडेट मैदान में हैं.
Read more »

कांग्रेस बोली- वक्त आ चुका है, फैसला आपको करना है, नौकरी चुनना है या पकोड़ाकांग्रेस बोली- वक्त आ चुका है, फैसला आपको करना है, नौकरी चुनना है या पकोड़ाराहुल गांधी ने ट्वीट किया, दो करोड़ नौकरियां नहीं मिलीं, 15 लाख रुपये खाते में नहीं आए, अच्छे दिन नहीं आए. इसके अलावा नौकरी नहीं है, नोटबन्दी हो गई, किसान संकट में हैं. गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया. सूटबूट की सरकार, राफेल, झूठ पर झूठ, अविश्वास, हिंसा, नफरत और डर है. साथ ही उन्होंने कहा, आप आज भारत की आत्मा के लिए वोट करिए. भारत के भविष्य के लिए वोट करिए. अक्लमंदी से वोट करिए. आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
Read more »

'गुजरात कांग्रेस पर नहीं है राहुल गांधी का कंट्रोल, यहां यूज एंड थ्रो चल रहा है''गुजरात कांग्रेस पर नहीं है राहुल गांधी का कंट्रोल, यहां यूज एंड थ्रो चल रहा है''गुजरात मं कांग्रेस पार्टी में एक षड़यंत्र चल रहा है. उन्होंने बताया कि साल 2007, 2012 और 2017 में कांग्रेस की सरकार बन रही थी, लेकिन गुजरात कांग्रेस में गुटबाजी के चलते ऐसा नहीं हो सका.'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:58:29