हाथ में तमंचा, चेहरे पर नकाब... दुकान में घुसी महिला और चंद मिनटों में 26 ग्राम सोना पार, सीसीटीवी में कैद

Ayodhya Rudauli Jewelry Loot News

हाथ में तमंचा, चेहरे पर नकाब... दुकान में घुसी महिला और चंद मिनटों में 26 ग्राम सोना पार, सीसीटीवी में कैद
Mahesh Jewellers Rudauli RobberyMasked Woman Robber AyodhyaRudauli Kothi Mohalla Crime News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 44 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 63%

आमतौर पर लूट की वारदातों में पुरुषों का नाम सामने आता है, लेकिन यहां एक नकाबपोश महिला ने फिल्मी अंदाज में तमंचा तानकर ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाया.

अयोध्या जनपद के रुदौली कस्बे में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान पर एक नकाबपोश महिला ने बेहद शातिर अंदाज में तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूट लिया और चंद मिनटों में मौके से फरार हो गई.

और पढ़ेंबताया जा रहा है कि महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और काउंटर पर बैठे दुकानदार को हथियार दिखाकर धमकाया. इसके बाद उसने सोने का हार और चेन उठाए और बिना किसी डर के भीड़भाड़ वाले बाजार से निकल गई. पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला.घटना की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फुटेज में महिला का हुलिया साफ नजर आ रहा है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. देखें VIDEO:- इस दुस्साहसिक वारदात के बाद व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है. स्थानीय व्यापार मंडल ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और महिला की पहचान करने की कोशिश जारी है. फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Mahesh Jewellers Rudauli Robbery Masked Woman Robber Ayodhya Rudauli Kothi Mohalla Crime News CCTV Footage Jewellery Shop Loot

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वर्ल्ड अपडेट्स: रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रीमिया में क्रैश, 29 की मौत; चट्टान से टकरायावर्ल्ड अपडेट्स: रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रीमिया में क्रैश, 29 की मौत; चट्टान से टकरायाInternational Breaking News Headlines (1 April 2026): Iran War Latest Updates, Trump Statements, Russia An-26 Plane Crash in Crimea (29 Dead), Global News, Videos & Analysis – Dainik Bhaskar
Read more »

राजस्थान में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: CMO में बदलाव, 65 IAS ट्रांसफर, 26 कलेक्टर बदलेराजस्थान में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: CMO में बदलाव, 65 IAS ट्रांसफर, 26 कलेक्टर बदलेराजस्थान सरकार ने मार्च के आखिरी दिन देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव किए हैं। प्रदेश सरकार ने देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों में कई बड़े
Read more »

3 अमृत भारत ट्रेनों का विस्तार, दिल्ली-हावड़ा तक सीधी सेवा, रोहतास से देश के कोने-कोने तक कनेक्टिविटी3 अमृत भारत ट्रेनों का विस्तार, दिल्ली-हावड़ा तक सीधी सेवा, रोहतास से देश के कोने-कोने तक कनेक्टिविटीIndian Railway: वित्तीय वर्ष 2025-26 रोहतास जिले के लिए रेल सेवा विस्तार का स्वर्णिम वर्ष रहा। इस दौरान तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और एक साप्ताहिक ट्रेन की सौगात मिली।
Read more »

बिहार के जीएसटी संग्रह में 9.2 की वृद्धि, फिर भी लक्ष्य से चूका वाणिज्य-कर विभागबिहार के जीएसटी संग्रह में 9.2 की वृद्धि, फिर भी लक्ष्य से चूका वाणिज्य-कर विभागवित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार के वाणिज्य-कर विभाग ने राज्य जीएसटी संग्रह में 9.20 की वृद्धि दर्ज की, फिर भी कुल राजस्व लक्ष्य से लगभग सात प्रतिशत पीछे रह गया।
Read more »

भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड स्तर पर, 62.66% की वृद्धिभारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड स्तर पर, 62.66% की वृद्धिसरकार ने बताया कि भारत के रक्षा निर्यात में वित्त वर्ष 2025-26 में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह बढ़कर रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। डीपीएसयू और निजी क्षेत्र दोनों का अहम योगदान रहा। भारत अब 80 से ज्यादा देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है।
Read more »

रक्षा निर्यात में भारत की रिकॉर्ड छलांग, बीते वर्ष ₹38,000 करोड़ से अधिक का एक्सपोर्ट; 62.66 की भारी बढ़ोतरीरक्षा निर्यात में भारत की रिकॉर्ड छलांग, बीते वर्ष ₹38,000 करोड़ से अधिक का एक्सपोर्ट; 62.66 की भारी बढ़ोतरीभारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 38,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 62.66 की भारी वृद्धि दर्शाता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:58:50