वनप्लस (OnePlus) के सीईओ पीट लाउ ने अपने आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 7 (OnePlus 7) से संबंधित एक टीज़र को जारी किया है।
टीज़र में इस बात का दावा किया गया है कि नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 'फास्ट और स्मूथ' एक्सपीरियंस देगा। वनप्लस 7 के स्पेसिफिकेशन से तो पर्दा नहीं उठाया गया लेकिन टीज़र को एक वीडियो क्लिप के साथ जारी किया गया है। इस वीडियो क्लिप में आगामी OnePlus मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले की झलक देखने को मिली है, यह वनप्लस 7 प्रो हो सकता है। केवल इतना ही नहीं, वनप्लस 7 सीरीज़ के अंतर्गत तीन नए मॉडल उतारे जाने का भी संकेत मिल रहा है। इसके अलावा OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को क्वाड एचडी + डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ उतारा जा सकता है। OnePlus के सीईओ पीट लाउ द्वारा जारी आधिकारिक टीज़र में 'Fast' and 'Smooth' लिखा नज़र आ रहा है। हालांकि, टीज़र से वनप्लस 7 के स्पेसिफिकेशन या डिजाइन के बारे में पता नहीं चला है। वीडियो में लिखा"Fast and Sm.
..th" टेक्स्ट इस बात का संकेत दे रहा है कि OnePlus तीन नए स्मार्टफोन को उतार सकती है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि यह OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, और OnePlus 7 Pro 5G स्मार्टफोन हो सकते हैं। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने हाल ही में कथित रूप से OnePlus 7 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। यह फोन क्वाड एचडी + सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है, इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। ज्यादातर पुराने वनप्लस मॉडल फुल एचडी+ डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। पुराने मॉडल की तुलना में यह नया OnePlus हैंडसेट स्मूथ ग्राफिक्स प्रदान करेगा। टिप्स्टर ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि OnePlus 7 Pro में यूएसबी टाइप-सी वर्जन 3.1 और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो Wrap चार्ज 30 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है। फोन में डुअल स्पीकर्स और वाइड-एंगल और टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने अपने टीज़र में OnePlus 7 के लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी 14 मई को अपने नए OnePlus स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi Y3 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, टीज़र आया सामनेRedmi Y3 के बारे में जानकारी बीते महीने से ही मिलनी शुरू हो गई थी। अब पता चला है कि सेल्फी के दीवानों के लिए बना यह हैंडसेट भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
Read more »
इस वजह से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक-दूसरे को बुलाते हैं सर और मैम90 के दशक की सबसे मशहूर जोड़ी में से एक माधुरी दीक्षित और संजय दत्त लंबे वक्त बाद फिल्म कलंक में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में बिजी है। बीते दिनों कलंक के टीजर लांच इवेंट पर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित दोनों एक-दुसरे को सर और मैम कहते नजर आए।
Read more »
OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 14 मई को हो सकते हैं लॉन्चOnePlus 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 14 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, आज से ठीक एक महीने बाद चीनी कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट से पर्दा उठाएगी।
Read more »
Xiaomi Redmi Y3 होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीदRedmi Y3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी हो गई है। याद रहे कि Xiaomi कई दिनों से सेल्फी के दीवानों के लिए बनी अपनी रेडमी वाई सीरीज़ के हैंडसेट को लॉन्च करने के संबंध में टीज़र ज़ारी करती है।
Read more »
Realme 3 Pro मिलेगा फ्लिपकार्ट पर, नए कैमरा सैंपल आए सामनेRealme 3 Pro को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर अलग टीज़र पेज ज़ारी कर दिया गया है।
Read more »
Pixel 3a और Pixel 3a XL से 7 मई को उठेगा पर्दाPixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन से संबंधित टीज़र इमेज़ को जारी किया गया है। जानें इसके बारे में। गया है।
Read more »
14 मई को OnePlus 7, 7 Pro हो सकता है लॉन्चOnePlus 7 और OnePlus 7 Pro जल्द लॉन्च हो सकते हैं. कंपनी के सीईओ ने हिंट दिया है और रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसे अगले महीने ग्लोबल लॉन्च कर सकती है.
Read more »
Hyundai Venue का नया टीजर VIDEO हुआ जारी, देश की पहली कनेक्टेड SUV की दिखी पहली झलकHyundai Venue को कंपनी आज ही के दिन भारत के साथ साथ न्यूयॉर्क में भी प्रदर्शित कर रही है। इस एसयूवी में कंपनी कई बेहतरीन और अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल कर रही है।
Read more »
