LokSabhaElections2019 Phase3 VotingRound3 धुबरी लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक यहां पर 53.07 फीसदी मतदान हो चुका है.
असम की धुबरी लोकसभा सीट पर आज रोचक मुकाबला चल रहा है जिसमें 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. लोकसभा चुनाव 2019 में असम की धुबरी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बदरुद्दीन अजमल फिर से चुनाव लड़ रहे हैं.
इनका सामना कांग्रेस के अबू ताहेर बेपारी से हो रहा है. कांग्रेस ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पिछले चुनाव में बीजेपी यहां से तीसरे नंबर पर रही थी.- धुबरी लोकसभा सीट पर भारी मतदान हो रहा है. दोपहर 1 बजे तक यहां पर 53.07 फीसदी मतदान हो चुका है. वहीं देश में तीसरे चरण में कराए जा रहे मतदान में 117 संसदीय सीटों पर अब तक 37.89 फीसदी मतदान हो चुका है. - सुबह 11 बजे तक धुबरी में 31.54 फीसदी मतदान हो चुका है. तीसरे चरण के तहत आज मंगलवार को असम के 4 संसदीय क्षेत्रों में अब तक 28.64% मतदान हो चुका है.Assam: People queue up outside polling station number 224 in Dhubri to cast their votes. Four parliamentary constituencies of the state are undergoing polling today. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/7Og1xC7qWVAssam: Preparations are underway at polling station number 224 in Dhubri, ahead of the third phase of elections. Voting begins at 7 AM today. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/EBOe5k5V8T — ANI April 23, 2019इस बार बीजेपी असम में असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स ऑफ फ्रंट के साथ चुनावी मैदान में है. इस वजह से यहां असम गण परिषद के उम्मीदवार जाबेद इस्लाम, एआईयूडीएफ उम्मीदवार अजमल के किले को ढहाने के लिए उतरे हैं. तृणमूल कांग्रेस से नुरुल इस्लाम चौधरी, चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.28 मार्च को इस सीट पर नॉमिनेशन भरने के बाद से इलाके में राजनीतिक दलों का प्रचार शुरू हो गया था. अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने रैली और सभाओं को आयोजन किया. मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थमा तो प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर संपर्क किया. प्रत्याशियों की मेहनत क्या रंग लाती है, ये तो 23 मई को पता लगेगा. बहरहाल, आज प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो रही है.बता दें कि देश में 17वीं लोकसभा के लिए 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है. मतदान सात चरणों में होना है. इसी कड़ी में बिहार की 40 सीटों में से 5 सीटों पर 23 अप्रैल को तीसरे फेज में मतदान हो रहा है. बता दें कि 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा हुई थी. 28 मार्च को इस सीट के लिए नोटिफिकेशन निकला, 4 अप्रैल को नॉमिनेशन की अंतिम तारीख और 5 अप्रैल को उम्मीदवारों द्वारा दिए गए शपथपत्रों की स्क्रूटनी हुई. नाम वापिसी की अंतिम तारीख 8 अप्रैल थी. आज 23 अप्रैल मंगलवार को इस सीट पर मतदान हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में 14 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. जनता ने किसको सिर पर बैठाया और किसको जमीन पर पटका?, इसका पता 23 मई को मतगणना के बाद पता चलेगा. इस लोकसभा सीट के बारे में और जानने के लिए पढ़ें- लोकसभा चुनाव: असम की धुबरी संसदीय सीट, जहां AIUDF ने कांग्रेस को पछाड़ा असम की धुबरी संसदीय सीट पर इस समय एआईयूडीएफ से बदरुद्दीन अजमल सांसद हैं. इस सीट पर कभी कांग्रेस का प्रभुत्व हुआ करता था, लेकिन बाद में आपसी मतभेदों के चलते यहां एआईयूडीएफ मजबूत होती चली गई. धुबरी की 10 सीटों में से 4 पर एआईयूडीएफ, 4 पर कांग्रेस और दो पर बीजेपी काबिज है. यहां से सांसद बदरुद्दीन अजमल कोलकाता में ममता बनर्जी की महागठबंधन रैली में मुख्य चेहरों में से एक थे. धुबरी जिला ब्रह्मपुत्र और गदाधर नदी के किनारे बसा है. यह जिला तीन ओर नदियों से घिरा हुआ है, इसलिए इसे नदियों का शहर भी कहते हैं. मौजूदा सांसद बदरुद्दीन अजमल पर फर्जी आईकार्ड बनवाकर बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराने के आरोप लगते रहे हैं.असम की धुबरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज की. यहां 1951 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अमजद अली ने जीत दर्ज की. 1957 में हुए चुनाव में भी अमजद ही जीते, लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस के टिकट से जीत दर्ज की. 1962 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गयासुद्दीन अहमद जीते. 1967 के चुनाव में एक बार फिर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने इस सीट पर कब्जा किया. इसके बाद 1971 से 2004 तक 9 बार हुए चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. 2004 में अनवर हुसैन ने असम गण परिषद के प्रत्याशी अफजालुर रहमान को 1 लाख 16 हजार 622 मतों से जीत दर्ज की थी. 2009 में हुए 15वें लोकसभा चुनाव में असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रत्याशी बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 1लाख 84 हजार 419 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. 2014 के चुनाव में फिर से बदरुद्दीन ने जीत दर्ज की. धुबरी संसदीय सीट में कुल 10 विधानसभाएं हैं. इनमें मानकाचर पर कांग्रेस, सलमारा साउथ पर कांग्रेस, धुबरी पर एआईयूडीएफ, गौरीपुर पर एआईयूडीएफ, गोलकगंज पर बीजेपी, बिलासीपारा पश्चिमी में एआईयूडीएफ, बिलासीपारा पूर्वी में बीजेपी, गोलपारा पूर्वी पर कांग्रेस, गोलपारा पश्चिमी पर कांग्रेस और जलेश्वर सीट एआईयूडीएफ के पास हैं.धुबरी संसदीय सीट में 2011 की जनगणना के अनुसार यहां 27 लाख 71 हजार 883 जनसंख्या है. इसमें 89.1 फीसदी आबादी ग्रामीण जबकि 10.9 प्रतिशत आबादी शहरी है. इस सीट पर 3.54 फीसदी एससी और 5.78 फीसदी एसटी हैं. धुबरी में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 50 हजार 166 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 97 हजार 235 है, जबकि महिलाओं की संख्या 7 लाख 52 हजार 931 है.2014 के चुनाव में बदरुद्दीन अजमल ने एआईयूडीएफ के टिकट से कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद अली चौधरी को 2 लाख 29 हजार 730 मतों के बड़े अंतर से हराया. उन्हें कुल 43.27 फीसदी वोट हासिल हुए. बदरुद्दीन को 5 लाख 92 हजार 569 मत मिले, वहीं दूसरे नंबर पर रहे वाजिद अली चौधरी को 3 लाख 62 हजार 839 वोट मिले थे. यहां तीसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी देबोमय सन्याल ने 2 लाख 98 हजार 985 मत हासिल किए थे. इस सीट पर 5811 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को नहीं चुना. यानि उन्होंने नोटा का बटन दबाया. इस सीट पर 88.36 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी– News18 हिंदीआयकर विभाग ने वेल्लोर जिले में सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के एक अधिकारी के सीमेंट गोदाम से बड़ी संख्या में नकद जब्त किया था.
Read more »
LIVE: बारगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान जारी, BJP-BJD के बीच सीधी टक्करबारगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी और बीजेडी के बीच कांटे की टक्कर है. बारगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 6 कैंडिटडेट मैदान में हैं. पिछली बार इस सीट पर बीजेपी के सुभाष चौहान मात्र 11 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे, लिहाजा बीजेपी इस बार इस सीट पर जी जान लगा रही है. हालांकि बीजेपी ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. बीजेडी ने इस बार इस सीट से राज्यसभा सांसद प्रसन्न आचार्य को टिकट दिया है. प्रसन्न आचार्य का मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप देबाता और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी से है.
Read more »
सिलचर संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 71.79% मतदान, पूरे असम में 73.32% वोटिंगअसम की सिलचर लोकसभा सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव को बीजेपी के राजदीप रॉय से कड़ी टक्कर मिल रही है. बीजेपी ने कबिंद्र पुरकायस्था का टिकट काटकर इस सीट से नया चेहरा उतारा है. वर्तमान में सिलचर सीट से सांसद कांग्रेस की सुष्मिता देव हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : बिहार में कौन किस पर पड़ रहा है भारी - 10 बातें
Read more »
LIVE: लोकसभा टिकट पर बोले उदित राज- पार्टी के फैसले का इंतजार हैइससे पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें भरोसा है कि भाजपा देश में दलितों के साथ विश्वासघात नहीं करेगी. LokSabhaElections2019 से जुड़ी ख़बरों के लिए क्लिक करें:
Read more »
Bihar Elections 2019: रोम पोप का मधेपुरा गोप का, यहां दांव पर नीतीश-लालू की प्रतिष्ठाLive बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें शामिल मधेपुरा पर पूरे देश की नजर है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019
Read more »
LIVE गुवाहाटी लोकसभा सीटः सुबह 9 बजे तक 11.71 फीसदी मतदानLok sabha election 2019 असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 में गुवाहाटी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद बिजॉय चक्रबर्ती का टिकट काटकर क्वीन झा को टिकट दिया है. क्वीन झा का मुकाबला कांग्रेस की 'ब्यूटी क्वीन' कही जा रही बोबीता शर्मा से हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस से मनोज शर्मा मैदान में हैं.
Read more »
LIVE धुबरी लोकसभा सीटः सुबह 11 बजे तक 31.54 फीसदी मतदानLok sabha election 2019 असम की धुबरी लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. लोकसभा चुनाव 2019 में असम की धुबरी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के बदरुद्दीन अजमल फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. इनका सामना कांग्रेस के अबू ताहेर बेपारी से हो रहा है. कांग्रेस ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पिछले चुनाव में बीजेपी यहां से तीसरे नंबर पर रही थी.
Read more »
LIVE खगड़िया लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 37.74 फीसदी मतदानबिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर इस बार महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी और लोक जन शक्ति पार्टी के चौधरी महबूब अली कैसर के बीच कांटे का मुकाबला है. मुकेश साहनी बॉलीवुड के फेमस सेट डिजाइनर हैं और निषादों की राजनीति में इनका बड़ा दखल है.
Read more »
LIVE सुपौल लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 38.66 फीसदी मतदानबिहार की सुपौल सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच जीत की कशमकश चल रही है. बिहार की सुपौल लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और जेडीयू के बीच कांटे का मुकाबला है. कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीत रंजन फिर से सुपौल में चुनावी मैदान में उतरी हैं तो वहीं जेडीयू से दिलेश्वर कमैत फिर से एक बार उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं. इस बार यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी गठबंधनों के बीच में है.
Read more »
