LokSabhaElections2019 खगड़िया लोकसभा सीट पर 1 बजे तक 37.74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है | ssgoyalat
बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. इस सीट पर 20 प्रत्याशियों की किस्मत दांद पर लगी है. बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर इस बार महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी और लोक जन शक्ति पार्टी के चौधरी महबूब अली कैसर के बीच कांटे का मुकाबला है.
मुकेश साहनी बॉलीवुड के फेमस सेट डिजाइनर हैं और निषादों की राजनीति में इनका बड़ा दखल है. बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, आदर्श मिथिला पार्टी, आम अधिकार मोर्चा, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय, बहुजन मुक्ति पार्टी, जनहित किसान पार्टी, शिवसेना, गरीब जनशक्ति पार्टी के साथ 8 निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं.- दोपहर 1 बजे तक खगड़िया में 37.74 फीसदी मतदान हो चुका है. वहीं देश में तीसरे चरण में कराए जा रहे मतदान में 117 संसदीय सीटों पर अब तक 37.89 फीसदी मतदान हो चुका है.28 मार्च को इस सीट पर नॉमिनेशन भरने के बाद से इलाके में राजनीतिक दलों का प्रचार शुरू हो गया था. अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने रैली और सभाओं को आयोजन किया. मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थमा तो प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर संपर्क किया. प्रत्याशियों की मेहनत क्या रंग लाती है, ये तो 23 मई को पता लगेगा. बहरहाल, आज प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो रही है. उम्मीदवारों के प्रोफाइल के बारे में पढ़ें- खगड़िया: कैसर को चुनौती देते नजर आ रहे हैं मुकेश साहनी, निषाद वोटर कर सकते हैं उलटफेर बता दें कि देश में 17वीं लोकसभा के लिए 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है. इसी कड़ी में बिहार की 40 सीटों में से 5 सीटों पर 23 अप्रैल को तीसरे फेज में मतदान हो रहा है. बता दें कि 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा हुई थी. 28 मार्च को इस सीट के लिए नोटिफिकेशन निकला, 4 अप्रैल को नॉमिनेशन की अंतिम तारीख और 5 अप्रैल को उम्मीदवारों द्वारा दिए गए शपथपत्रों की स्क्रूटनी हुई. नाम वापिसी की अंतिम तारीख 8 अप्रैल थी. आज 23 अप्रैल मंगलवार को इस सीट पर मतदान हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में 14 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. जनता ने किसको सिर पर बैठाया और किसको जमीन पर पटका?, इसका पता 23 मई को मतगणना के बाद पता चलेगा. इस लोकसभा सीट के बारे में और जानने के लिए पढ़ें- खगड़िया सीट: JDU का रहा है दबदबा, पिछली बार जीती थी LJP खगड़िया लोकसभा क्षेत्र बिहार के कुल 40 क्षेत्रों में एक है. चुनाव आयोग के 2009 के एक आंकड़े के मुताबिक यहां कुल वोटरों की संख्या 1,342,970 है जिनमें 630,898 महिला और 712,072 पुरुष मतदाता हैं. इस सीट पर अधिकांश बार जनता दल का कब्जा रहा है. बाद में यही पार्टी जनता दल यूनाइटेड हो गई जिसने 1999 में जीत दर्ज की. उससे पहले 89,91 और 96 में तीन बार लगातार जनता दल ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर विजयी रहे जिन्होंने आरजेडी की प्रत्याशी कृष्ण कुमारी यादव को हराया.जनता दल और जेडीयू की पकड़ इस सीट पर भले मजबूत रही हो लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आरजेडी भी यहां तेजी से उभरी है. 2004 के चुनाव में आरजेडी ने यहां अच्छी जीत हासिल की और इस बार भी एलजेपी को टक्कर देने की स्थिति में नजर आ रही है. खगड़िया मुंगेर डिवीजन में पड़ता है जिसका जिला मुख्यालय खगड़िया सिटी में है. 2011 की जनगणना के मुताबिक खगड़िया बिहार का सबसे कम आबादी वाला जिला है जहां 1,276,677 लोग रहते हैं.2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से एलजेपी उम्मीदवार चौधरी महबूब अली कैसर ने जीत दर्ज की. उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव को हराया. कैसर को जहां 313806 वोट मिले तो यादव को 237803 वोट. वोट प्रतिशत देखें तो कैसर को जहां 35.01 प्रतिशत मत हासिल हुए तो कृष्णा यादव को 26.53 प्रतिशत वोट मिले. इस सीट पर तीसरे स्थान पर नोटा रहा जिसके तहत 23868 वोट दर्ज हुए. कुल वोटों का यह 2.66 प्रतिशत हिस्सा था. वोट स्वींग देखें तो इस सीट पर जेडीयू के वोट एलजेपी के खाते में गए और एलजेपी आरजेडी के खिलाफ आसानी से जीत गई. 2009 के चुनाव में जदयू के दिनेश चंद्र यादव जीते थे, वहीं 2004 के चुनाव में भी जदयू जीती थी लेकिन उम्मीदवार थे रविंद्र कुमार राणा. दिनेश चंद्र को 266964 वोट मिले थे जबकि राणा को 128209 वोट.इस संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं. इनके नाम हैं-सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, हसनपुर, बेल्दउर, अलौली और परबत्ता. इनमें अलौली विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है.पिछले चुनाव में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 1400 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे जिन पर कुल 1506587 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रति पोलिंग स्टेशन करीब 1076 लोगों ने वोट किया. इस चुनाव में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए जिनमें 13 मैदान में उतरे जबकि एक ने अर्जी वापस ले ली. चुनाव के नतीजे आने के बाद 10 उम्मीदवारों के जमानत जब्त हो गए. कुल 13 उम्मीदवारों में 12 पुरुष और 1 महिला थी. विजेता एलजेपी प्रत्याशी महबूब अली कैसर रहे जबकि उप-विजेता आरजेडी की कृष्ण कुमार यादव थीं. कैसर ने 76003 वोटों से जीत हासिल की. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वायनाड के मंदिर में राहुल गांधी, पुरखों और पुलवामा के शहीदों के लिए की पूजाकेरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थिरुनेली मंदिर पहुंचे. धोती-कुर्ते पहने राहुल गांधी ने करीब आधा घंटे तक मंदिर में दर्शन किया.
Read more »
अयोध्या के 'कर्णधारों' की बीजेपी से विदाई, हिंदुत्व के नए युग की शुरुआतपार्टी ने मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर नए युग के हिंदुत्व छवि की नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया है।
Read more »
राजस्थान में वोट बैंक बनकर रह गए हैं मुस्लिम मतदाताझुंझुनू। राजस्थान में लोकसभा के चुनाव में भाजपा विरोधी सभी दल मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सत्ता में भागीदारी के सवाल पर वे कतरा जाते हैं। राजस्थान में लोकसभा चुनाव का इतिहास देखें तो मुसलमान मतदाताओं की मदद से कई सांसद चुने गए, लेकिन मुस्लिम सांसदों की चर्चा की जाए तो मुस्लिम समुदाय से राजस्थान में अब तक के लोकसभा के चुनावी इतिहास में मात्र एक उम्मीदवार झुंझुनू से कैप्टन अयूब खान लोकसभा चुनाव जीत पाए हैं।
Read more »
श्रीनगर लोकसभा सीट के 90 मतदान केंद्रों पर किसी के वोट न डालने की सूचनाश्रीनगर लोकसभा सीट के तहत आठ विधानसभा सीटें हैं. सूत्रों ने बताया कि ईदगाह, खनयार, हब्बा कदल और बटमालू इलाकों में स्थित मतदान केंद्रों पर किसी ने वोट नहीं डाला. महाराष्ट्र के उस्मानाबाद ज़िले के दो गांवों के लोगों ने भी सड़क और पुनर्वास की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया.
Read more »
ठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना के राजन विचारे के सामने 2014 की जीत दोहराने की चुनौतीठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद राजन विचारे को टिकट दिया है, तो वहीं आनंद परांजपे कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. LokSabhaElections2019
Read more »
मदरसा शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद लड़की की हत्याबांग्लादेश में एक मदरसा के मौलाना ने एक लड़की की कथित तौर पर आग लागकर हत्या कर दी।
Read more »
मां के सामने लड़की के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाबगंगा विहार कालोनी में एक अज्ञात शख्स 17 साल की लड़की के घर में घुस गया। उसने मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ दुष्कर्म
Read more »
