LIVE: संबलपुर सीट पर दोपहर 1 बजे तक 32.88% मतदान

United States News News

LIVE: संबलपुर सीट पर दोपहर 1 बजे तक 32.88% मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 Phase3 VotingRound3 ओडिशा में तपती गर्मी के बावजूद यहां वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकले, 1 बजे तक इस सीट पर 32.88 प्रतिशत मतदान हुआ.

ओडिशा के संबलपुर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है. इस सीट पर निर्दलीय समेत 11 कैंडिडेट मैदान में हैं. मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है. ओडिशा में तपती गर्मी के बावजूद यहां वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकले हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव में यहां पर 75.92 प्रतिशत मतदान हुआ था. नक्सली असर की वजह से यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक दिन के 1 बजे तक इस सीट पर 32.88 प्रतिशत मतदान हुआ. इससे पहले सुबह 10 बजे तक इस निर्वाचन क्षेत्र में 10.06 प्रतिशत वोटिंग की खबर थी. संबलपुर लोकसभा सीट पर इस बार इस सीट से बीजेडी ने सीटिंग एमपी नागेन्द्र कुमार प्रधान का टिकट काट दिया है. पार्टी ने हाल ही में वीआरएस लेकर बीजेडी में शामिल होने वाले पूर्व सचिव नलिनीकांत प्रधान को लोकसभा चुनाव में उतारा है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैदान में मौजूदा विधायक नीतेश गंगा देब हैं. पिछली बार बीजेपी इस सीट पर मात्र 30 हजार वोटों से चुनाव हारी थी, लिहाजा पार्टी इस बार चुनाव इस फासले को पाटने की पूरी कोशिश कर रही है. कांग्रेस की ओर से पार्टी ने शरत पटनायक को मैदान में उतारा है. इस सीट से अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी चुनावी रण में पूरी तैयारी के साथ मौजूद हैं. इसके अलावा कई निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं.संबलपुर लोकसभा सीट 1998 से बीजू जनता दल का गढ़ बना है. हालांकि आजादी के बाद 1952, 57 और 62 के लोकसभा चुनाव में गणतंत्र परिषद और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का इस सीट पर कब्जा रहा. 1967 में इस सीट पर पहली बार कांग्रेस जीती, 1971 में भी कांग्रेस को जीत मिली. लेकिन 1977 में इंदिरा विरोधी लहर के दौरान कांग्रेस को ये सीट गंवानी पड़ी और जनता पार्टी के गणनाथ प्रधान चुनाव जीते. 1980 और 84 के चुनाव में मतादाताओं का मिजाज फिर बदला और कांग्रेस के कृपासिंधु भोई चुनाव जीते. 1989 के चुनाव में जनता दल की एक बार फिर वापसी हुई और भवानी शंकर होता विजयी हुए. 1991 में कांग्रेस के टिकट पर कृपासिंधु ने दमदार वापसी की. उनकी जीत का सिलसिला 1996 में भी जारी रहा. 1997 में जब बीजेडी वजूद में आई तो इस सीट का समीकरण बदल गया. 1998 के लोकसभा चुनाव में प्रसन्न आचार्य बीजेडी के टिकट पर चुनाव जीते. 1998 के बाद 99 और 2004 में भी बीजेडी के टिकट उनकी जीत हुई. 2009 में इस सीट पर कांग्रेस के अमरनाथ प्रधान चुनाव जीते. 2014 में बीजेडी ने इस सीट से नागेन्द्र प्रधान को मैदान में उतारा. यहां के मतदाताओं ने एक बार फिर से नवीन पटनायक की पार्टी में अपना भरोसा जताया.2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. हालांकि कांग्रेस ने भी इस सीट पर अच्छी खासी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की. बीजेडी के नगेन्द्र प्रधान को 3 लाख 58 हजार 618 वोट मिले. जबकि बीजेपी के सुरेश पुजारी 3 लाख 28 हजार 42 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे. नगेन्द्र प्रधान ने इस सीट पर 30 हजार 576 वोटों से जीत हासिल की. कांग्रेस के अमरनाथ प्रधान 2 लाख 42 हजार 131 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे. 2014 में यहां मतदान का प्रतिशत 75.92 रहा था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: चेन्नई नॉर्थ पर वोटिंग जारी, DMK का मजबूत किला, AIADMK का कब्जाLIVE: चेन्नई नॉर्थ पर वोटिंग जारी, DMK का मजबूत किला, AIADMK का कब्जातमिलनाडु की चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट पर आज 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हो रहे हैं. यह सीट तिरुवल्लूर जिले में आती है. यहां से डीएमके ने कलानिधि वीरस्वामी, देसीय मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) ने आर. मोहनराज, बहुजन समाज पार्टी ने रॉबर्ट शेखर और मक्कल निधि मैयम ने एजी मौर्या को उम्मीदवार बनाया है.
Read more »

LIVE: बारगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान जारी, BJP-BJD के बीच सीधी टक्करLIVE: बारगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान जारी, BJP-BJD के बीच सीधी टक्करबारगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी और बीजेडी के बीच कांटे की टक्कर है. बारगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 6 कैंडिटडेट मैदान में हैं. पिछली बार इस सीट पर बीजेपी के सुभाष चौहान मात्र 11 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे, लिहाजा बीजेपी इस बार इस सीट पर जी जान लगा रही है. हालांकि बीजेपी ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. बीजेडी ने इस बार इस सीट से राज्यसभा सांसद प्रसन्न आचार्य को टिकट दिया है. प्रसन्न आचार्य का मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप देबाता और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी से है.
Read more »

उदयपुर सीट: SC सुरक्षित सीट, इस बार कई मीणा मैदान मेंउदयपुर सीट: SC सुरक्षित सीट, इस बार कई मीणा मैदान में
Read more »

सरगुजा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, क्या BJP बचा पाएगी सीट?सरगुजा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, क्या BJP बचा पाएगी सीट?छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रेणुका सिंह सरुता, कांग्रेस ने खेल साई सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने माया भगत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आशा देवी पोया, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने गुमन सिंह पोया, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी ने चंद्रदीप सिंह कोरचो, बहुजन मुक्त पार्टी ने पवन कुमार नाग, शिवसेना ने मोहन सिंह टेकाम और शोषित समाज दल ने रामनाथ चेरवा को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »

दुर्ग लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में होंगे मतदान, 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान मेंदुर्ग लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में होंगे मतदान, 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान मेंछत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट पर इस बार कुल 21 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने विजय बघेल, कांग्रेस पार्टी ने प्रतिमा चंद्रकार, बहुजन समाज पार्टी ने गीताजंलि सिंह, भारतीय किसान पार्टी ने अनुराग सिंह, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) ने आत्मा राम साहू, शिवसेना ने कमलेश कुमार, इंडिया प्रजा बंधु पार्टी ने ट्रेस्सा डेविड, भारत प्रभात पार्टी ने पीतांबर लाल निशाद को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और 23 मई की मतगणना के बाद चुनाव नतीजे आएंगे.
Read more »

मालदा: जहां भाई-बहन में ही चुनावी जंग हैमालदा: जहां भाई-बहन में ही चुनावी जंग हैराजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस पारिवारिक फूट का फ़ायदा बीजेपी को मिल सकता है.
Read more »

LIVE:पुरी में वोटिंग शुरू, पहली बार टक्कर में हैं संबित पात्राLIVE:पुरी में वोटिंग शुरू, पहली बार टक्कर में हैं संबित पात्रासंबित पात्रा का इस सीट पर मुकाबला बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से है. पिनाकी मिश्रा मौजूदा सांसद हैं और पिछली बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सवा पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे. कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया है. पुरी की जंग में बहुजन समाज पार्टी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, सीपीआई (एमल) और कलिंग सेना के प्रत्याशी भी मैदान में है. 2014 में इस सीट पर 74 फीसदी मतदान हुआ था. यहां से इसबार कुल 8 मतदाता टक्कर में हैं.
Read more »

LIVE: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायलLIVE: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायलसीपीएम ने एक बार फिर से इस सीट से बदरुद्दोज़ा खान को टिकट दिया है. बदरुद्दोज़ा खान ने ही 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी. TMC ने अबू तहेर खान को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अबू हेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से हूमायूं कबीर को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने मिजानुल हक को टिकट दिया है. इसके अलावा इस सीट पर कई निर्दलीय कैंडिडेट भी मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: मुर्शिदाबाद में 17.54% वोटिंग, झड़प में TMC के 3 कार्यकर्ता जख्मीLIVE: मुर्शिदाबाद में 17.54% वोटिंग, झड़प में TMC के 3 कार्यकर्ता जख्मीसीपीएम ने एक बार फिर से इस सीट से बदरुद्दोज़ा खान को टिकट दिया है. बदरुद्दोज़ा खान ने ही 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी. TMC ने अबू तहेर खान को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अबू हेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से हूमायूं कबीर को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने मिजानुल हक को टिकट दिया है. इसके अलावा इस सीट पर कई निर्दलीय कैंडिडेट भी मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: पुरी में 10 बजे तक 7.25% वोटिंग, पहली बार टक्कर में हैं संबित पात्राLIVE: पुरी में 10 बजे तक 7.25% वोटिंग, पहली बार टक्कर में हैं संबित पात्रासंबित पात्रा का इस सीट पर मुकाबला बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से है. पिनाकी मिश्रा मौजूदा सांसद हैं और पिछली बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सवा पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे. कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया है. पुरी की जंग में बहुजन समाज पार्टी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, सीपीआई (एमल) और कलिंग सेना के प्रत्याशी भी मैदान में है. 2014 में इस सीट पर 74 फीसदी मतदान हुआ था. यहां से इसबार कुल 8 मतदाता टक्कर में हैं.
Read more »

LIVE झंझारपुर लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 36.82 फीसदी मतदानLIVE झंझारपुर लोकसभा सीटः दोपहर 1 बजे तक 36.82 फीसदी मतदानब‍िहार की झंझारपुर लोकसभा सीट पर इस बार आरजेडी और जेडीयू के बीच कांटे का मुकाबला है. प‍िछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी का उम्मीदवार जीता था लेक‍िन इस बार के बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में सीट जेडीयू के खाते में है. जेडीयू से इस बार रामप्र‍ित मंडल सीट बचाने खड़े हुए हैं जबकि आरजेडी के गुलाब यादव उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:15:16