उदयपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति की सुरक्षित सीट है LoksabhaElections2019
उदयपुर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. उदयपुर सीट पर अब तक हुए 16 लोकसभा चुनाव में 10 बार कांग्रेस, 4 बार बीजेपी और 2 बार अन्य कब्जा रहा. प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे मोहनलाल सुखाड़िया, कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास, बीजेपी के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया और रघुवीर मीणा इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
इस बार 9 उम्मीदवार इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी से अर्जुन लाल मीणा, कांग्रेस से रघुवीर सिंह मीणा, सीपीआई से घनश्याम सिंह तंवर, बहुजन समाज पार्टी से केसुलाल मीणा, बहुजन मुक्ति पार्टी से प्रभुलाल मीणा, भारतीय ट्राइबल पार्टी से बिरधी लाल छंवल, सत्य बहुमत पार्टी से शंकर लाल और अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से हरजी लाल मीणा चुनाव लड़ रहे हैं. यहां चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान है. उदयपुर लोकसभा सीट फिलहाल अनुसूचित जनजाति के आरक्षित सीट है. जब यह सीट सामान्य हुआ करती थी तब यहां सबसे ज्यादा तीन बार गिरिजा व्यास सांसद रहीं. आजादी के बाद हुए 5 आम चुनाव में लगातार इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा लेकिन 1971 में स्वतंत्र पार्टी ने जीत हासिल की. तो वहीं 1977 की जनता लहर में भारतीय लोकदल के उम्मीदवार की जीत हुई. 1980 में कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने जीत दर्ज की तो वहीं 1984 के चुनाव में उनकी पत्नी इंदूबाला सुखाड़िया जीतीं. 1989 में बीजेपी से गुलाबचंद कटारिया ने बाजी मारी. इसके बाद 1991 और 1996 के लोकसभा चुनाव में लगातार दो बार कांग्रेस की गिरिजा व्यास ने जीत का परचम लहराया लेकिन 1998 का चुनाव गिरिजा व्यास बीजेपी के शांतिलाल चपलोत से हार गईं. इसके ठीक एक साल बाद 1999 में गिरिजा व्यास ने बीजेपी के शांतिलाल चपलोत को हराकर एक बार फिर वापसी की. 2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की किरण माहेश्वरी के सामने गिरिजा व्यास को हार का सामना करना पड़ा. 2009 के चुनाव में यह सीट अनुसूचित जाति के आरक्षित हो गई. इस बार कांग्रेस के रघुवीर मीणा सांसद बने. 2014 की मोदी लहर में रघुवीर मीणा यह सीट बचा नहीं पाए और बीजेपी के अर्जुनलाल मीणा सांसद बने. उदयपुर की कुल जनसंख्या 29,52,477 है जिसका 81 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 18 प्रतिशत हिस्सा शहरी है. जबकि कुल आबादी का 5.05 फीसदी अनुसूचित जाति और 59.08 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं, जिसमें मीणा भी शामिल हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक उदयपुर सीट पर मतदाताओं की संख्या 18,17,940 है, जिसमें 9,30,007 पुरुष और 8,87,933 महिला मतदाता हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उदयपुर सीट पर 65.6 फीसदी मतदान हुआ जिसमें बीजेपी को 55.3 फीसदी और कांग्रेस को 35.5 फीसदी वोट मिले. इस चुनाव में बीजेपी के अर्जुनलाल मीणा ने कांग्रेस के रघुवीर मीणा को 2,36,762 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. जहां अर्जुनलाल मीणा को 6,60,373 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के रघुवीर मीणा को 4,23,611 वोट मिले. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मालदा उत्तर लोकसभा सीट: साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण ने बढ़ाया सियासी तापमान, TMC-BJP के बीच टक्करइस सीट से मौजूदा कांग्रेस सांसद मौसम नूर टीएमसी में शामिल हो गई हैं. ममता बनर्जी ने उन्हें मालदा उत्तर से टीएमसी का कैंडिडेट बनाया है. कांग्रेस ने इस सीट से इशा खान चौधरी को टिकट दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से खगेन मुर्मू को कैंडिडेट बनाया है, जबकि सीपीएम ने विश्वनाथ घोष को टिकट दिया है. मुख्य राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा इस सीट से बहुजन समाज पार्टी, शिवसेना, बहुजन मुक्ति पार्टी समेत कई निर्दलीय कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
Analysis: निषाद वोटरों से डरे CM योगी ने गोरखपुर सीट के लिए बनाया ये मास्टर प्लान– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट गोरखपुर पर बीजेपी (BJP) अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पाई है. परम्परागत लोकसभा सीट होने के कारण इस सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद से इस सीट के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार हमले हुए. ऐसे में इस चुनाव में योगी इस सीट पर कोई रिस्क लेना नहीं चाहते हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर एक उप-चुनाव में ही ऐसा क्या हो गया कि ये परम्परागत लोकसभा सीट खतरे में आ गई, क्या इसका कारण एसपी-बीएसपी गठबंधन है या कुछ और?
Read more »
बीजेपी के नंबर 2 नेता के लिए नंबर 1 सीट है गांधीनगर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं के लिए गांधीनगर लोकसभा सीट 1989 से ही एक सुरक्षित सिहांसन रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1996 में यह सीट जीती थी। इसके बाद 1998 में आडवाणी ने इसे जीता। अब बीजेपी के दूसरे नंबर के सबसे बड़े नेता और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह इस सीट से मैदान में हैं।
Read more »
भरूच लोकसभा सीट: क्या बीजेपी अपने किले को सुरक्षित रख पाएगी?भरूच में लोकसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. गुजरात की इस लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत मतदाता वोट डालेंगे. भरूच में कुल 17 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »
पहली बार पहेली बनी देश की सबसे सुरक्षित सीट | DW | 16.04.2019इस सीट पर कब्जा बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इलाके में चुनावी रैलियां कर चुके हैं. दूसरी ओर, ममता ने भी इलाके में तीन-तीन रैलियां की हैं. Election2019 WestBengal MamtaBanerjee bjp
Read more »
LIVE: बेंगलुरु उत्तर में मतदान, दांव पर मोदी के मंत्री की किस्मतबेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट कर्नाटक राज्य की अहम सीट है. यह सीट राज्य की सबसे बड़ी और देश की तीसरी सबसे बड़ी लोकसभा सीट है. इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा यहां से सांसद हैं.
Read more »
LIVE: चेन्नई नॉर्थ पर वोटिंग जारी, DMK का मजबूत किला, AIADMK का कब्जातमिलनाडु की चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट पर आज 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हो रहे हैं. यह सीट तिरुवल्लूर जिले में आती है. यहां से डीएमके ने कलानिधि वीरस्वामी, देसीय मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) ने आर. मोहनराज, बहुजन समाज पार्टी ने रॉबर्ट शेखर और मक्कल निधि मैयम ने एजी मौर्या को उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
LIVE: बुलढाणा लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, क्या शिवसेना लगाएगी जीत की हैट्रिक?Buldhana Lok Sabha Seat 2019 महाराष्ट्र के विदर्भ में आने वाली बुलढाणा लोकसभा सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. शिवसेना ने जाधव प्रतापराव गणपतराव को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने डॉ राजेंद्र भास्करवर शिंगणे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.
Read more »
LIVE: बारगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान जारी, BJP-BJD के बीच सीधी टक्करबारगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी और बीजेडी के बीच कांटे की टक्कर है. बारगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 6 कैंडिटडेट मैदान में हैं. पिछली बार इस सीट पर बीजेपी के सुभाष चौहान मात्र 11 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे, लिहाजा बीजेपी इस बार इस सीट पर जी जान लगा रही है. हालांकि बीजेपी ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. बीजेडी ने इस बार इस सीट से राज्यसभा सांसद प्रसन्न आचार्य को टिकट दिया है. प्रसन्न आचार्य का मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप देबाता और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी से है.
Read more »
मुंबई उत्तर-मध्य सीट: पूनम महाजन के सामने सीट बचाने की चुनौतीमुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.
Read more »
