LokSabhaElections2019 महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा की औरंगाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. औरंगाबाद लोकसभा सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है. महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
शिवसेना ने इस बार भी अपने मौजूदा सांसद चंद्रकांत खैरे को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने जांबाज सुभाष माणकचंद पर दांव लगाया है. यहां मंगलवार को जारी मतदान में सुबह 10 बजे तक 8.20 प्रतिशत वोटिंग की खबर है. बहुजन समाज पार्टी की ओर से जया बलु राजकुंदल प्रत्याशी हैं तो बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से दिपाली लालाजी मिसाल चुनाव लड़ रही हैं. इनके अलावा 9 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. महाराष्ट्र में हाल ही में हुए मराठा आंदोलन का सबसे ज्यादा असर औरंगाबाद लोकसभा सीट पर दिखाई दिया. ऐसे में 2019 का चुनाव दिलचस्प है कि जनता फिर शिवसेना का जीत दिलाएगी या विपक्ष को मौका मिलेगा. वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश नितिन पाटिल को हराया था. खैरे को 5,20,902 वोट मिले थे, जबकि सुरेश पाटिल को 3,58,902 वोट मिले थे. 1998 के लोकसभा चुनाव को छोड़ दिया जाए तो 1989 से 2014 तक शिवसेना औरंगाबाद लोकसभा सीट से लगातार चुनाव जीतने में सफल रही है. बता दें कि चंद्रकांत खैरे औरंगाबाद लोकसभा सीट से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. 1999 में वह पहली बार सांसद बने. इसके बाद 2004, 2009 और 2014 में लगातार जीत हासिल की. ऐसे में शिवसेना ने एक बार फिर खैरे पर भरोसा जताया है. 2014 में मोदी लहर के दौरान बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था. महाराष्ट्र में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भी शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन है. राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से शिवसेना 23 और बीजेपी 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिन पर मराठा समुदाय का अच्छा खासा दबदबा है. कन्नड़, औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट पर शिवसेना का कब्जा है. जबकि औरंगाबाद मध्य में ऑल इंडिया मजलिस- ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी और औरंगाबाद पूर्व, गंगापुर में बीजेपी का कब्जा है. इसके अलावा वौजापुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कब्जा है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द करने के निर्देश नहीं: निर्वाचन आयोग-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव रद्द करने संबंधी निर्देश देने से इनकार किया है। क्षेत्र में वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटने की खबरों के बाद लगी थीं चुनाव रद्द होने की अटकलें।
Read more »
Lok Sabha Election 2019: तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद, राष्ट्रपति ने दी मंजूरीतमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए, राष्ट्रपति ने वेल्लोर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव को रद किया है... VelloreConstituency
Read more »
हल्ला बोल: सिद्धू की खुल्लम-खुल्ला अपील पर मचा बवाल Halla Bol: Sidhu urges Muslims to not split votes - Halla Bol AajTakकांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का कटिहार में दिया बयान उन पर भारी पड़ सकता है. जिस तरह के बयान के आधार पर चुनाव आयोग ने मायावती पर 48 घंटे चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया है उसी तरह का बयान सिद्धू ने कटिहार से चुनाव लड़ रहे तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार करते हुए दिया था. इस बीच चुनाव आयोग ने कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर संज्ञान ले लिया है. चुनाव आयोग ने कटिहार के चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली है. चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है. इसी मुद्दे को लेकर आज के हल्ला बोल में पटना की जनता के बीच बहस होगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द, DMK उम्मीदवार के ऑफिस से मिली थी भारी भरकम रकमनिर्वाचन आयोग ने इस बारे में एक सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी थी. जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. इसके बाद वेल्लोर सीट पर अब चुनाव रद्द हो गया है. यहां पर 18 अप्रैल को चुनाव होना था.
Read more »
वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द, DMK अधिकारी के यहां से भारी कैश हुआ था जब्तLoksabha Elections 2019: वेल्लोर में 18 अप्रैल को मतदान होना था। पर अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद चुनाव के लिए नई तारीख तय की जाएगी, तब वहां वोटिंग होगी।
Read more »
तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी– News18 हिंदीआयकर विभाग ने वेल्लोर जिले में सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के एक अधिकारी के सीमेंट गोदाम से बड़ी संख्या में नकद जब्त किया था.
Read more »
वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंचे उम्मीदवारLok Sabha Chunav Election 2019 Date, Schedule, Voting Dates: दूसरे चरण के मतदान के लिए करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिये 8751 मतदान केन्द्र तथा 16162 मतदान स्थल बनाये गये हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पिछले चुनाव में बना था मानव ढाल, अब चुनाव ड्यूटी में है तैनातलोकसभा उपचुनाव में वर्ष 2017 में सेना की ओर से पथराव से बचने के लिए जिस फारूक अहमद डार को मानव ढाल बनाया गया था, वह इस चुनाव में चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहा। LoksabhaElections2019 JammuAndKashmir
Read more »
सरगुजा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, क्या BJP बचा पाएगी सीट?छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रेणुका सिंह सरुता, कांग्रेस ने खेल साई सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने माया भगत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आशा देवी पोया, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने गुमन सिंह पोया, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी ने चंद्रदीप सिंह कोरचो, बहुजन मुक्त पार्टी ने पवन कुमार नाग, शिवसेना ने मोहन सिंह टेकाम और शोषित समाज दल ने रामनाथ चेरवा को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में मधेपुरा सीट त्रिकोणीय मुकाबले के लिए तैयारमधेपुरा सीट पर एक ही जाति के उम्मीदवारकी जीत होती है. लेकिन इस बार सभी तीन बड़े उम्मीदवार एक ही जाति से हैं.
Read more »
