तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए, राष्ट्रपति ने वेल्लोर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव को रद किया है... VelloreConstituency
तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद हो गया है। 14 अप्रैल 2019 को चुनाव आयोग द्वारा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वेल्लोर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव को रद किया है। इस सीट पर पैसे बांटने की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान। पिछले दिनों वहां इनकम टैक्स की छापामारी में 11 करोड़ रुपए से ज्यादा के नोट मिले थे। यह छापामारी डीएमके नेता के करीबी के सीमेंट गोदाम पर हुई थी। चुनाव आयोग का मानना है कि यह रुपए मतदाताओं में बांटने के लिए रखे गए थे। चुनाव आयोग चाहता था कि इस सीट पर मतदान रद कर दिया जाए। इसके लिए राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिश भेजी गई थी। बता दें कि बीती 10 अप्रैल को आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद डीएमके उम्मीदवार कातिर आनंद और उनके दो करीबियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। कातिर आनंद डीएमके के बड़े नेता दुरई मुरुगन के बेटे हैं और वेल्लोर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी भी हैं। आयकर विभाग ने जिस गोदाम पर छापा मारा गया था, वो डीएमके नेता पूनजोलई श्रीनिवासन का है। श्रीनिवासन, मुरुगन के करीबी हैं। सीमेंट गोदाम में ये नोट बोरों में भर कर रखे गए थे और हर बोरे पर वार्ड का नाम लिखा था।गौरतलब है कि वेल्लोर में दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को मतदान होना था। कांग्रेस और डीएमके के बीच हुए गठबंधन के चलते वेल्लोर सीट से गठबंधन की तरफ से डीएमके के नेता मैदान में थे, जबकि भाजपा और एआईएडीएमके के गठबंधन में से स्थानीय पार्टी के उम्मीदवार यहां से चुनावी मैदान में थे।.
तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद हो गया है। 14 अप्रैल 2019 को चुनाव आयोग द्वारा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वेल्लोर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव को रद किया है। इस सीट पर पैसे बांटने की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान। पिछले दिनों वहां इनकम टैक्स की छापामारी में 11 करोड़ रुपए से ज्यादा के नोट मिले थे। यह छापामारी डीएमके नेता के करीबी के सीमेंट गोदाम पर हुई थी। चुनाव आयोग का मानना है कि यह रुपए मतदाताओं में बांटने के लिए रखे गए थे। चुनाव आयोग चाहता था कि इस सीट पर मतदान रद कर दिया जाए। इसके लिए राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिश भेजी गई थी। बता दें कि बीती 10 अप्रैल को आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद डीएमके उम्मीदवार कातिर आनंद और उनके दो करीबियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। कातिर आनंद डीएमके के बड़े नेता दुरई मुरुगन के बेटे हैं और वेल्लोर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी भी हैं। आयकर विभाग ने जिस गोदाम पर छापा मारा गया था, वो डीएमके नेता पूनजोलई श्रीनिवासन का है। श्रीनिवासन, मुरुगन के करीबी हैं। सीमेंट गोदाम में ये नोट बोरों में भर कर रखे गए थे और हर बोरे पर वार्ड का नाम लिखा था।गौरतलब है कि वेल्लोर में दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को मतदान होना था। कांग्रेस और डीएमके के बीच हुए गठबंधन के चलते वेल्लोर सीट से गठबंधन की तरफ से डीएमके के नेता मैदान में थे, जबकि भाजपा और एआईएडीएमके के गठबंधन में से स्थानीय पार्टी के उम्मीदवार यहां से चुनावी मैदान में थे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NaMo TV को चुनाव आयोग ने माना राजनीतिक विज्ञापन, BJP को देनी होगी खर्च की जानकारीNaMo TV पर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव आयोग से झटका लगा है. आयोग का कहना है कि आचार संहिता लागू होने के बाद दूसरे राजनीतिक दलों के विज्ञापनों की तरह इसे भी आयोग से मंजूरी लेनी चाहिए. यही कारण है कि ये कोई टेलिविज़न चैनल नहीं बल्कि एक राजनीतिक विज्ञापन माना जाएगा.
Read more »
राफेल डील पर मोदी सरकार को 'क्लीन चिट' नहीं, चुनाव से पहले राहुल को मिला दमराफेल डील केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मोदी सरकार के क्लीन चिट वाले दावे पर सवाल उठने लगे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफेल में क्लीन चिट मिली है, लेकिन आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफेल में चोरी की है.
Read more »
चुनाव आयोग की दूरदर्शन को नसीहत, किसी एक राजनीतिक दल को तवज्जो देने से बचेंबीते दिनों चुनाव आयोग द्वारा डीडी न्यूज़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम को करीब एक घंटे तक दिखाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.
Read more »
नमो टीवी पर BJP को चुनाव आयोग से झटका, पूरा कंटेंट तुरंत हटाने के निर्देशचुनाव आयोग आयोग ने निर्देश जारी कर नमो टीवी से सभी सामग्री को तुरंत प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है. साथ ही आयोग ने निर्देश दिया है कि बिना कमेटी की मंजूरी के नमो टीवी पर कोई कंटेंट नहीं जाने दिया जाए.
Read more »
योगी-ममता के विवादित बयानों पर नरमी सुप्रीम कोर्ट को अखरी, चुनाव आयोग को किया तलबमुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में चुनाव आयोग के प्रतिनिधि को मंगलवार को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा है। LokSabhaElections2019 Mahasangram
Read more »
Lok Sabha Elections 2019: चुनाव आयोग के एंबेसडर राहुल द्रविड़ खुद नहीं डाल सकेंगे वोट, ये है वजहLokSabhaElections2019: चुनाव आयोग के एंबेसडर राहुल द्रविड़ खुद नहीं डाल सकेंगे वोट, ये है वजह
Read more »
तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर रद्द हो सकता है लोकसभा चुनाव, राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिशतमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद यहां मतदान रद्द होने की आशंका है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. ऐसी सूचना है कि निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी है.
Read more »
वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द करने के निर्देश नहीं: निर्वाचन आयोग-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव रद्द करने संबंधी निर्देश देने से इनकार किया है। क्षेत्र में वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटने की खबरों के बाद लगी थीं चुनाव रद्द होने की अटकलें।
Read more »
पूनम सिन्हा लखनऊ से लड़ेंगीं चुनाव, राजनाथ सिंह बोले, 'किसी को तो लड़ना ही चाहिए चुनाव'पूनम सिन्हा लखनऊ से लड़ेंगीं चुनाव, राजनाथ सिंह बोले- 'किसी को तो लड़ना ही चाहिए चुनाव' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
