राफेल डील पर मोदी सरकार को 'क्लीन चिट' नहीं, चुनाव से पहले राहुल को मिला दम

United States News News

राफेल डील पर मोदी सरकार को 'क्लीन चिट' नहीं, चुनाव से पहले राहुल को मिला दम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट में फिर से होगी सुनवाई javedakhtar90

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मोदी सरकार के खिलाफ जो सबसे बड़ा मुद्दा चुनाव आते-आते फीका पड़ता दिखाई दे रहा था, उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एक बार फिर ताकत मिल गई है. वो भी ऐसे वक्त जब लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण के मतदान में महज चंद घंटे बचे हैं.

ऐसे में सवाल ये है कि मोदी सरकार व भारतीय जनता पार्टी सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश के आधार पर इस केस में क्लीन चिट मिलने का जो दावा कर रही थी, क्या वो फिलहाल गलत साबित हो गया है और राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव से ठीक पहले नई ताकत मिल गई है? बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील केस से जुड़ी पुनर्विचार याचिका पर जैसे ही सुनवाई का निर्णय लिया, इसके तुरंत बाद मोदी सरकार को क्लीन चिट के दावे पर सवाल उठने लगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफेल में क्लीन चिट मिली है. आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफेल में चोरी की है.' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी लंबे समय से मोदी सरकार पर राफेल डील में चोरी का ही आरोप लगा रहे हैं. यहां तक कि वह चुनावी रैलियों में भी पीएम नरेंद्र मोदी के लिए 'चौकीदार चोर है' शब्द का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, राहुल गांधी के आरोपों को 14 दिसंबर 2018 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बड़ा झटका लगा था, जिसमें कोर्ट ने राफेल लड़ाकू विमान की खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती दिखाई नहीं देने की टिप्पणी की थी. कोर्ट के इसी आदेश को नरेंद्र मोदी खुद व पूरी बीजेपी और एनडीए के दूसरे सहयोगी राफेल डील में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने का दावा कर रहे थे. लेकिन याचिकाकर्ताओं ने पुनर्विचार याचिका दायर कर कुछ अहम दस्तावेज सबूत के तौर पर कोर्ट के सामने रखे थे. इन दस्तावेजों पर केंद्र ने कोर्ट में कहा था कि याचिकाकर्ताओं ने विशेष दस्तावेज गैरकानूनी तरीके से हासिल किए और कोर्ट के पुराने निर्णय को चुनौती देने के लिए इसका प्रयोग किया गया. इस पर कोर्ट ने कहा कि हम केन्द्र द्वारा समीक्षा याचिका की स्वीकार्यता पर उठाई प्रारंभिक आपत्ति को खारिज करते हैं. यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुनर्विचार याचिकाओं पर गुण-दोष के आधार पर निर्णय लिया जाएगा और सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी. यानी अब राफेल डील में सुप्रीम कोर्ट फिर सुनवाई करेगा, जिसे कांग्रेस सत्य की जीत बता रही है और उसने फिर से मोदी सरकार पर चोरी के आरोपों को मजबूती से उठाना शुरू कर दिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: 'राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे'LIVE: 'राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे'CM योगी आदित्यनाथ के मुस्लिम लीग वाले ट्वीट पर अखिलेश ने दिया जवाब LokSabhaElections2019
Read more »

राफेल डील के वार पर पीएम मोदी ने अगस्ता वेस्टलैंड डील के जरिए किया प्रहारराफेल डील के वार पर पीएम मोदी ने अगस्ता वेस्टलैंड डील के जरिए किया प्रहारकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल मुद्दे के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ही अंदाज में अगस्ता वेस्टलैंड के जरिए गांधी परिवार पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि एक AP और दूसरा FAM है. उन्होंने कहाकि AP मतलब अहमद पटेल और FAM का मतलब है फैमिली.
Read more »

‘मोदी के साथ योगी को भी भगाओ’, पढ़ें- देवबंद से मायावती के बड़े हमले‘मोदी के साथ योगी को भी भगाओ’, पढ़ें- देवबंद से मायावती के बड़े हमलेमायावती के 40 मिनट के भाषण में निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रहे. मायावती ने यहां न्याय योजना, नोटबंदी, चौकीदारी समेत कई मुद्दों पर निशाना साधा. ये रहीं देवबंद में मायावती के भाषण की बड़ी बातें...
Read more »

पवार ने कहा, PM मोदी के फैसले से छोटे व्यापारियों के बिजनेस बर्बाद हुएपवार ने कहा, PM मोदी के फैसले से छोटे व्यापारियों के बिजनेस बर्बाद हुएएनसीपी प्रमुख ने कहा कि आम लोगों के पास जो पैसा होता है वह काला धन नहीं होता बल्कि रोजमर्रा के खर्च का पैसा होता है लेकिन पीएम मोदी ने जो फैसले लिए उससे छोटे व्यापारियों के बिजनेस बर्बाद हो गए.
Read more »

कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंकमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है.  इन  दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र  है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं.  भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »

चौकीदार को चोर कहने वालों के दरबारियों के घर से निकले नोटों के बंडल: मोदीचौकीदार को चोर कहने वालों के दरबारियों के घर से निकले नोटों के बंडल: मोदीप्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमने संकल्प लिया है, कांग्रेस और उनके साथी इस बार देशविरोधी सोच के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. कांग्रेस कह रही है कि J-K से धारा 370 से नहीं हटाएगी, कांग्रेस के ढकोसला पत्र और पाकिस्तान की भाषा एक जैसी है.
Read more »

प्रियंका गांधी के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे, भिड़ गए कांग्रेस-BJP के कार्यकर्ताप्रियंका गांधी के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे, भिड़ गए कांग्रेस-BJP के कार्यकर्ता
Read more »

राफेल की लीक फाइलें अब सबूत, SC के फैसले से बढ़ेंगी मोदी सरकार की मुश्किलेंराफेल की लीक फाइलें अब सबूत, SC के फैसले से बढ़ेंगी मोदी सरकार की मुश्किलेंराफेल डील मामले में केंद्र सरकार को झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि राफेल डील में गोपनीय दस्तावेजों की गलत तरीके से ली गई फोटोकापी के आधार पर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई होगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:48:29