LokSabhaElection2019 लातूर की रैली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के लातूर में जनसभा की. इस रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मोदी के साथ दिखे, PM हाथ पकड़ कर उद्धव को स्टेज तक लेकर आए.
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने उद्धव को अपना छोटा भाई भी बताया. गठबंधन होने के बाद शिवसेवा-बीजेपी की ये पहली बड़ी साझा रैली थी. प्रधानमंत्री ने यहां हाल ही में हुई कांग्रेस नेताओं के घर छापेमारी की बात भी कही. PM ने इस रैली में विपक्ष को निशाने पर लिया, पढ़ें उनके भाषण की बड़ी बातें... - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग 6 महीने से बोल रहे हैं चौकीदार चोर है, अब नोटों के बंडल इनके दरबारियों के घर से निकल रहे हैं. उन्होंने कहा कि असली चोर कांग्रेस है, इसलिए इन्हें चौकीदार का डर है. उन्होंने कहा कि जब कल कार्रवाई हो रही थी तो कांग्रेस के एक बड़े नेता वहां पर पहुंच गए और अधिकारियों को धमकाने लगे, लेकिन जब फोटो निकलना शुरू हुई तो मुंह पर रुमाल रख कर भाग गए. -PM ने कहा कि एक तरफ हमारी नीति और नीयत है, दूसरी ओर विरोधियों का कांग्रेस का रवैया है. आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारना नए भारत की रीति है, आतंक को हराना ही हमारा संकल्प है. -2014 में हम कुछ लक्ष्यों को लेकर हम सामने आए थे, इन्हें पूरा करने में देश ने उनका साथ दिया है. 5 साल की सबसे बड़ी कमाई विश्वास है, अभी तक जो हुआ है उसके लिए भी चौकीदार याद आता है जो होना चाहिए उसकी जिम्मेदारी भी चौकीदार पर है. -जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवादियों के मन में विश्वास जगाया है, वहां हालात सामान्य होने की ओर हैं. अभी तक घुसपैठियों की पहचान हो गई है, आगे हम घुसपैठ बंद कर देंगे.-प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देशद्रोह का कानून हटाने की बात कह रही है और मानवता की बात कर रही है. लेकिन इसी कांग्रेस ने बाला साहेब से वोटिंग का अधिकार छीन लिया था, उसे पहले आइना देखना चाहिए. -पीएम मोदी ने यहां एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी आज उनके साथ हैं जो जम्मू-कश्मीर में अलग से प्रधानमंत्री चाहते हैं, कांग्रेस से तो कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है लेकिन 'शरद राव' आप से ऐसी उम्मीद नहीं थी. -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस दिन भारत ने एयरस्ट्राइक की, तब पाकिस्तान ने रौब दिखाया और हमारे यहां दो विमान घुसाए और कहने लगा कि हमने भारत के दो विमान गिराए, दो पायलट को पकड़ लिया लेकिन शाम को सच सामने आया जिसमें पाकिस्तान को मानना पड़ा कि एक ही पायलट उनके पास है. -विपक्ष अब कितने सबूत मांगेगा, वायुसेना पहले ही हर सवाल का जवाब दे चुकी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हमारी नई सरकार बनेगी तो देश के हर किसान के खाते में सीधे पैसे जाएंगे, हमारी नई सरकार किसानों के लिए पेंशन देने का भी काम करेगी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किशनगंज लोकसभा सीटः चुनाव मैदान में 14 उम्मीदवार, कौन मारेगा बाजी?बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी से इंद्र देव पासवान, तृणमूल कांग्रेस से जावेद अख्तर, कांग्रेस पार्टी से डॉ. मोहम्मद जावेद, आम आदमी पार्टी से अलीमुद्दीन अंसारी, जनता दल (युनाइटेड) से सईद महमूद अशरफ, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन से अख्तरुल इमान, शिवसेना के टिकट से प्रदीप कुमार सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा से शुकल मुरमू और बहुजन मुक्ति पार्टी के टिकट से राजेंद्र पासवान चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »
विवेक ओबरॉय का कांग्रेस पर तंज, कहा- फिल्म से डर या चौकीदार के डंडे से?PM Narendra Modi's Biopic: चुनाव आयोग द्वारा पीएम नरेंद्र की बायोपिक की रिलीज हटाने के बाद अभिनेता विवेक ओबरॉय ने इशारों में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं वे फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडे' से।
Read more »
पीएम मोदी के प्रयासों से खुश हुआ UAE, जायेद मेडल से किया सम्मानितअबु धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई आर्म्ड फोर्स के डेप्युटी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद ने ट्वीट करके बताया कि यूएई के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को जायेद मेडल से सम्मानित किया है।
Read more »
LIVE: 'राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे'CM योगी आदित्यनाथ के मुस्लिम लीग वाले ट्वीट पर अखिलेश ने दिया जवाब LokSabhaElections2019
Read more »
खबरदार: बीजेपी के लिए 'वायरस' क्यों है मुस्लिम लीग Khabardar: Why BJP thinks Muslim league is a virus? - khabardar AajTakजब से राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तभी से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. पीएम मोदी से लेकर अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ खड़ीं स्मृति ईरानी तक इसे राहुल गांधी के डर से जोड़ रही हैं. लेकिन जबसे वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के हरे झंडे लहराए है, तबसे तो बीजेपी की मानो मुंह मांगी मुराद ही पूरी हो गई है. बीजेपी में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के गठबंधन को देश के लिए खतरनाक साबित करने की होड़ मची है, जिसमें सबसे आगे हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिन्होंने मुस्लिम लीग को वायरस बताया है और कांग्रेस के इस वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि भी कर दी है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
सुंदरगढ़ LIVE: PM मोदी बोले, 'कई पार्टियां पैसों से बनीं, BJP कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी'लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के सुंदरगढ़ पहुंचे हैं.
Read more »
शत्रुघ्न को अपने इस दोस्त के खिलाफ चुनाव लड़ने के फैसले का हमेशा रहा पछतावालंबे अरसे से बीजेपी से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम ही लिया. कांग्रेस में शामिल होते ही शॉटगन को पटना साहिब से टिकट दे दिया गया है, जिसके बाद अब पटना साहिब से लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा सीधे तौर पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से दो-दो हाथ करेंगे. बीजेपी के स्थापना दिवस के दिन ही बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस के आंगन में आए शत्रुघ्न ने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जबरदस्त गोले दागे.
Read more »
LIVE: मणिपुर में बोले PM मोदी- यहां के कांग्रेस नेता चौकीदारों के क्वार्टर हड़प जाते हैंमोदी बोले- कांग्रेस नेता चौकीदारों के क्वार्टर हड़प जाते हैं LokSabhaElections2019 अपडेट्स:
Read more »
