ईरान-सऊदी जंग से बचने के लिए पाकिस्तान का 'खतरनाक गेम'? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की तैयारी में मुनीर

Pakistan India False Flag Operation Saudi Arab News

ईरान-सऊदी जंग से बचने के लिए पाकिस्तान का 'खतरनाक गेम'? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की तैयारी में मुनीर
Pakistan India False Flag Operation Asim MunirSaudi Arab Iran War PakistanPakistani Media Claim False Flag Operation
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 214 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 51%

Pakistan False Flag narrative: यह समय कोई संयोग नहीं है। यह अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से ठीक पहले आया है जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारतीय अधिकारियों ने पिछले साल भी इसी तरह का एक पैटर्न देखा था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 'भारत, पाकिस्तानी नागरिकों जरिए फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' को अंजाम दे सकता है। डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'पकड़े गए संदेशों से पता चलता है कि भारत अपनी सीमाओं के भीतर एक फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी नागरिकों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।' पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने जोर जोर से 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' का हल्ला करना शुरू किया था। पाकिस्तान कह रहा था कि भारत ने खुद ये हमला करवाया है और इल्जाम पाकिस्तान पर लगा रहा है।यानि पाकिस्तान एक बार फिर से भारत में आतंकी साजिश रच रहा है। असीम मुनीर सऊदी अरब-ईरान जंग से बचने के लिए भारत के साथ युद्ध का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। असीम मुनीर जानता है कि अगर कोई बम धमाका या आतंकी हमला होता है तो भारत निश्चित ही पलटवार करेगा और इस तरह से एक और जंग का माहौल बनाकर वो सऊदी की तरफ से ईरान के खिलाफ जंग में शामिल होने से बच निकले।पहलगाम हमले की बरसी से पहले पाकिस्तानी प्रोपेगेंडापाकिस्तान उस वक्त फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन की बात कर रहा है जब पहलगाम आतंकी हमले की बरसी होने वाली है। इसलीए पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस यानि ISI इस तरह का अभियान चला रहा है। इस अभियान में भारत पर आने वाले दिनों में एक 'फॉल्स फ्लैग' ऑपरेशन की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसमें दावा किया गया है कि भारतीय अधिकारी शायद कोई हमला करवाकर उसका इल्जाम पाकिस्तान पर मढ़ सकते हैं और शायद इसके लिए वे भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी नागरिकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नैरेटिव को पाकिस्तान के बड़े मीडिया संस्थानों ने तुरंत लपक लिया और सोशल मीडिया पर भी इसे जोर-शोर से फैलाया गया है।वियॉन ने खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस नैरेटिव का मसौदा ISI के डायरेक्टर जनरल-मीडिया, मेजर जनरल मुहम्मद मुश्ताक अली ने तैयार किया है। इसके बाद इसे अखबारों में छपवाया गया है और फिर पाकिस्तान सेना की X Corps और इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने इसे बड़े पैमाने पर फैलाने का काम किया है। X Corps के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमेर अहसान नवाज और ISPR के DG-Bravo मेजर जनरल ज़ुल्फ़िकार अली भट्टी ने कथित तौर पर इस अभियान की देखरेख की है। इस मैसेज को फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर फैले बॉट्स यानि नकली अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया है। भारत में आतंकी हमला करवाने की तैयारी में पाकिस्तान?इसके अलावा पाकिस्तान को इस वक्त सऊदी अरब के प्रति अपनी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं को लेकर काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। सऊदी अरब बार बार पाकिस्तान को ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के लिए कह रहा है। इसीलिए पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में भी हमले किए हैं ताकि वो खुद को एक युद्ध में उलझा एक देश बता सके और सऊदी की मदद से बच सके। लेकिन चूंकि अफगानिस्तान युद्ध से असीम मुनीर को बचने का मौका नहीं मिल रहा है इसीलिए वो भारत से तनाव भड़काने की कोशिश कर रहा है।आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच Strategic Mutual Defence Agreement यानि SMDA समझौता हुआ था। जिसके तहत एक देश पर हमला दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। यानि इसके तहत अगर सऊदी पर हमला होता है तो पाकिस्तान उसे अपनी सुरक्षा देने के लिए बाध्य होगा। ईरान इस वक्त सऊदी पर हमला कर रहा है और पाकिस्तान ने अभी तक सऊदी की मदद नहीं की है। असीम मुनीर ईरान युद्ध में किसी भी हाल में नहीं फंसना चाहता। अफगानिस्तान और भारतीय सीमा पहले से ही तनावपूर्ण हैं और वो अपने एक और पड़ोसी देश ईरान से भी जंग के हालात में नहीं फंसना चाहता है। इसीलिए वो दुनिया का ध्यान भारत के साथ तनाव की तरफ मोड़ना चाहता है।असीम मुनीर रच रहा है बहुत बड़ी साजिशइसीलिए डॉन की रिपोर्ट को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यह समय कोई संयोग नहीं है। यह अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से ठीक पहले आया है जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारतीय अधिकारियों ने पिछले साल भी इसी तरह का एक पैटर्न देखा था जब पाकिस्तान ने आतंकी हमले से कुछ हफ्ते पहले ही इसी तरह की झूठे बहाने वाले चेतावनियां जारी की थीं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो के पास से पाकिस्तानी कंप्यूटराइज्ड नेशनल आइडेंटिटी कार्ड मिले थे जिससे इस्लामाबाद के दावों की पोल खुल गई थी। पहलगाम की घटना के बाद से पिछले 11 महीनों में भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 34 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है।इसीलिए डॉन जैसे पाकिस्तानी अखबारों के जरिए असीम मुनीर अपने लिए कवर फायर तैयार कर रहा है। असीम मुनीर दुनिया, खासकर सऊदी अरब को यह दिखाना चाहता है कि पाकिस्तान खुद भारत की तरफ से अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है। इसके अलावा मुनीर ये भी जानता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगर जंग होती है तो ये बिल्कुल अलग तरह की जंग होगी और पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी होगी।.

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 'भारत, पाकिस्तानी नागरिकों जरिए फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' को अंजाम दे सकता है। डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'पकड़े गए संदेशों से पता चलता है कि भारत अपनी सीमाओं के भीतर एक फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी नागरिकों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।' पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने जोर जोर से 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' का हल्ला करना शुरू किया था। पाकिस्तान कह रहा था कि भारत ने खुद ये हमला करवाया है और इल्जाम पाकिस्तान पर लगा रहा है।यानि पाकिस्तान एक बार फिर से भारत में आतंकी साजिश रच रहा है। असीम मुनीर सऊदी अरब-ईरान जंग से बचने के लिए भारत के साथ युद्ध का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। असीम मुनीर जानता है कि अगर कोई बम धमाका या आतंकी हमला होता है तो भारत निश्चित ही पलटवार करेगा और इस तरह से एक और जंग का माहौल बनाकर वो सऊदी की तरफ से ईरान के खिलाफ जंग में शामिल होने से बच निकले।पहलगाम हमले की बरसी से पहले पाकिस्तानी प्रोपेगेंडापाकिस्तान उस वक्त फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन की बात कर रहा है जब पहलगाम आतंकी हमले की बरसी होने वाली है। इसलीए पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस यानि ISI इस तरह का अभियान चला रहा है। इस अभियान में भारत पर आने वाले दिनों में एक 'फॉल्स फ्लैग' ऑपरेशन की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसमें दावा किया गया है कि भारतीय अधिकारी शायद कोई हमला करवाकर उसका इल्जाम पाकिस्तान पर मढ़ सकते हैं और शायद इसके लिए वे भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी नागरिकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नैरेटिव को पाकिस्तान के बड़े मीडिया संस्थानों ने तुरंत लपक लिया और सोशल मीडिया पर भी इसे जोर-शोर से फैलाया गया है।वियॉन ने खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस नैरेटिव का मसौदा ISI के डायरेक्टर जनरल-मीडिया, मेजर जनरल मुहम्मद मुश्ताक अली ने तैयार किया है। इसके बाद इसे अखबारों में छपवाया गया है और फिर पाकिस्तान सेना की X Corps और इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने इसे बड़े पैमाने पर फैलाने का काम किया है। X Corps के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमेर अहसान नवाज और ISPR के DG-Bravo मेजर जनरल ज़ुल्फ़िकार अली भट्टी ने कथित तौर पर इस अभियान की देखरेख की है। इस मैसेज को फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर फैले बॉट्स यानि नकली अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया है। भारत में आतंकी हमला करवाने की तैयारी में पाकिस्तान?इसके अलावा पाकिस्तान को इस वक्त सऊदी अरब के प्रति अपनी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं को लेकर काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। सऊदी अरब बार बार पाकिस्तान को ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के लिए कह रहा है। इसीलिए पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में भी हमले किए हैं ताकि वो खुद को एक युद्ध में उलझा एक देश बता सके और सऊदी की मदद से बच सके। लेकिन चूंकि अफगानिस्तान युद्ध से असीम मुनीर को बचने का मौका नहीं मिल रहा है इसीलिए वो भारत से तनाव भड़काने की कोशिश कर रहा है।आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच Strategic Mutual Defence Agreement यानि SMDA समझौता हुआ था। जिसके तहत एक देश पर हमला दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। यानि इसके तहत अगर सऊदी पर हमला होता है तो पाकिस्तान उसे अपनी सुरक्षा देने के लिए बाध्य होगा। ईरान इस वक्त सऊदी पर हमला कर रहा है और पाकिस्तान ने अभी तक सऊदी की मदद नहीं की है। असीम मुनीर ईरान युद्ध में किसी भी हाल में नहीं फंसना चाहता। अफगानिस्तान और भारतीय सीमा पहले से ही तनावपूर्ण हैं और वो अपने एक और पड़ोसी देश ईरान से भी जंग के हालात में नहीं फंसना चाहता है। इसीलिए वो दुनिया का ध्यान भारत के साथ तनाव की तरफ मोड़ना चाहता है।असीम मुनीर रच रहा है बहुत बड़ी साजिशइसीलिए डॉन की रिपोर्ट को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यह समय कोई संयोग नहीं है। यह अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से ठीक पहले आया है जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारतीय अधिकारियों ने पिछले साल भी इसी तरह का एक पैटर्न देखा था जब पाकिस्तान ने आतंकी हमले से कुछ हफ्ते पहले ही इसी तरह की झूठे बहाने वाले चेतावनियां जारी की थीं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो के पास से पाकिस्तानी कंप्यूटराइज्ड नेशनल आइडेंटिटी कार्ड मिले थे जिससे इस्लामाबाद के दावों की पोल खुल गई थी। पहलगाम की घटना के बाद से पिछले 11 महीनों में भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 34 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है।इसीलिए डॉन जैसे पाकिस्तानी अखबारों के जरिए असीम मुनीर अपने लिए कवर फायर तैयार कर रहा है। असीम मुनीर दुनिया, खासकर सऊदी अरब को यह दिखाना चाहता है कि पाकिस्तान खुद भारत की तरफ से अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है। इसके अलावा मुनीर ये भी जानता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगर जंग होती है तो ये बिल्कुल अलग तरह की जंग होगी और पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Pakistan India False Flag Operation Asim Munir Saudi Arab Iran War Pakistan Pakistani Media Claim False Flag Operation Iran Saudi War Asim Munir India Pakistan Army India Conflict Iran War असीम मुनीर भारत आतंकी हमला फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन असीम मुनीर सऊदी अरब ईरान युद्ध पाकिस्तान भारत फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन सऊदी अरब पाकिस्तान रक्षा समझौता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Champions Trophy 2025: লিখিত দিক আগে! ভারত কি পাকিস্তানে যাবে না? চলে এল ময়দান কাঁপানো আপডেট...Champions Trophy 2025: লিখিত দিক আগে! ভারত কি পাকিস্তানে যাবে না? চলে এল ময়দান কাঁপানো আপডেট...India not to travel to Pakistan For Champions Trophy 2025
Read more »

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान: फखर जमान, फहीम अशरफ की वापसी, सईम अयूब चोट की वजह से बाहरचैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान: फखर जमान, फहीम अशरफ की वापसी, सईम अयूब चोट की वजह से बाहरChampions Trophy 2025 Pakistan Squad Players List.
Read more »

Top Headlines: India Vs Pakistan | Champions Trophy 2025 | Mahakumbh Last Weekend; अन्य बड़ी खबरेंTop Headlines: India Vs Pakistan | Champions Trophy 2025 | Mahakumbh Last Weekend; अन्य बड़ी खबरेंTop Headlines: India Vs Pakistan | Champions Trophy 2025 | Mahakumbh Last Weekend; अन्य बड़ी खबरें
Read more »

Shoaib Akhtar | IND vs PAK: যেমন ব্রেনলেস ম্যানেজমেন্ট, তেমন এই টিম! শোয়েব আখতার ধুয়ে দিলেন পাকিস্তানকে...Shoaib Akhtar | IND vs PAK: যেমন ব্রেনলেস ম্যানেজমেন্ট, তেমন এই টিম! শোয়েব আখতার ধুয়ে দিলেন পাকিস্তানকে...Shoaib Akhtar Slams Pakistan After Defeat Agianst India In Champions Trophy 2025
Read more »

आज का एक्सप्लेनर: क्या चीन ने पाकिस्तान को आनन-फानन भेजी PL-15 मिसाइलें, निशाने पर राफेल; क्या भारत को फिक्...आज का एक्सप्लेनर: क्या चीन ने पाकिस्तान को आनन-फानन भेजी PL-15 मिसाइलें, निशाने पर राफेल; क्या भारत को फिक्...India Pakistan Missile Comparison 2025.
Read more »

India Airstrikes Pakistan: 2016, 2019 ,2025.. पाक की हर नापाक हरकत का भारत ने यूं दिया है जवाबIndia Airstrikes Pakistan: 2016, 2019 ,2025.. पाक की हर नापाक हरकत का भारत ने यूं दिया है जवाबIndia Airstrikes Pakistan: 2016, 2019 ,2025..
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:56:17