मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म; कैसे मिलेगा फायदा?

Petrochemical Customs Duty News

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म; कैसे मिलेगा फायदा?
India Import DutyDomestic Industries ReliefWest Asia Tension
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 53%

पश्चिम एशिया में तनाव और सप्लाई दिक्कतों के चलते सरकार ने घरेलू उद्योगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। कुछ जरूरी पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी 30 जून 2026 तक पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और सप्लाई में आई दिक्कतों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। घरेलू उद्योगों को राहत देने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी है। सरकार के अनुसार, यह छूट 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश में जरूरी कच्चे माल की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे। सरकार ने कहा कि यह कदम वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन में आई परेशानी और बढ़ती लागत को देखते हुए उठाया गया है, ताकि उद्योगों पर दबाव कम किया जा सके। किन सेक्टरों को मिलेगा फायदा इस फैसले से प्लास्टिक, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, केमिकल, ऑटो पार्ट्स समेत कई उद्योगों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे उत्पादन लागत कम होगी और सप्लाई चेन बेहतर तरीके से चलती रहेगी। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि अंतिम उत्पादों की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। सरकार ने जिन पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर छूट दी है, उनमें एनहाइड्रस अमोनिया, मेथनॉल, टोल्यून, स्टाइरीन, विनाइल क्लोराइड मोनोमर, मोनोएथिलीन ग्लाइकोल , फिनोल, एसिटिक एसिड और पीटीए जैसे उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा कई तरह के पॉलिमर जैसे पॉलीएथिलीन, पॉलीप्रोपिलीन, पॉलीस्टाइरीन, पीवीसी, पीईटी चिप्स और एबीएस जैसे इंजीनियरिंग प्लास्टिक भी इस छूट में शामिल किए गए हैं। आगे की स्थिति पर नजर सरकार ने यह भी कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेगी और जरूरत पड़ने पर आगे और कदम उठाए जा सकते हैं। यह फैसला अस्थायी राहत के तौर पर लिया गया है, ताकि मौजूदा वैश्विक हालात में उद्योगों को स्थिरता मिल सके और उत्पादन पर असर कम हो। 'ये ममता सरकार की नाकामी', बंगाल में SIR के काम में लगे अधिकारियों को बंधक बनाने पर SC भड़का.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और सप्लाई में आई दिक्कतों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। घरेलू उद्योगों को राहत देने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी है। सरकार के अनुसार, यह छूट 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश में जरूरी कच्चे माल की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे। सरकार ने कहा कि यह कदम वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन में आई परेशानी और बढ़ती लागत को देखते हुए उठाया गया है, ताकि उद्योगों पर दबाव कम किया जा सके। किन सेक्टरों को मिलेगा फायदा इस फैसले से प्लास्टिक, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, केमिकल, ऑटो पार्ट्स समेत कई उद्योगों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे उत्पादन लागत कम होगी और सप्लाई चेन बेहतर तरीके से चलती रहेगी। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि अंतिम उत्पादों की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। सरकार ने जिन पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर छूट दी है, उनमें एनहाइड्रस अमोनिया, मेथनॉल, टोल्यून, स्टाइरीन, विनाइल क्लोराइड मोनोमर, मोनोएथिलीन ग्लाइकोल , फिनोल, एसिटिक एसिड और पीटीए जैसे उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा कई तरह के पॉलिमर जैसे पॉलीएथिलीन, पॉलीप्रोपिलीन, पॉलीस्टाइरीन, पीवीसी, पीईटी चिप्स और एबीएस जैसे इंजीनियरिंग प्लास्टिक भी इस छूट में शामिल किए गए हैं। आगे की स्थिति पर नजर सरकार ने यह भी कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेगी और जरूरत पड़ने पर आगे और कदम उठाए जा सकते हैं। यह फैसला अस्थायी राहत के तौर पर लिया गया है, ताकि मौजूदा वैश्विक हालात में उद्योगों को स्थिरता मिल सके और उत्पादन पर असर कम हो। 'ये ममता सरकार की नाकामी', बंगाल में SIR के काम में लगे अधिकारियों को बंधक बनाने पर SC भड़का

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

India Import Duty Domestic Industries Relief West Asia Tension Supply Chain Issues Plastic Industry Textile Industry Pharmaceuticals Raw Material Supply Economic Stability

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

किसानों से 50 लाख टन गेहूं खरीदेगी योगी सरकार, नई MSP पर 77 दिनों तक होगी खरीदकिसानों से 50 लाख टन गेहूं खरीदेगी योगी सरकार, नई MSP पर 77 दिनों तक होगी खरीदउत्तर प्रदेश सरकार रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 30 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीदेगी।
Read more »

RR vs CSK Playing 11: अनैकप्‍ड ऑलराउंडर का होगा डेब्‍यू! Vaibhav Suryavanshi बल्‍ले से मचाएंगे धमालRR vs CSK Playing 11: अनैकप्‍ड ऑलराउंडर का होगा डेब्‍यू! Vaibhav Suryavanshi बल्‍ले से मचाएंगे धमालचेन्‍नई सुपर किंग्‍स 30 मार्च से आईपीएल 2026 में अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सोमवार को 5 बार की चैंपियन टीम का सामना राजस्‍थान रॉयल्‍स से होगा।
Read more »

RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
Read more »

30 मार्च का अंक राशिफल: किस मूलांक को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें अंक राशिफल30 मार्च का अंक राशिफल: किस मूलांक को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें अंक राशिफलभानुप्रिया मिश्रा द्वारा 30 मार्च 2026 के लिए दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल प्रस्तुत किया गया है। आज का मूलांक 3 खुले विचार, खुशी और भाग्यांक 7 गहराई, शांति के प्रभाव में है।
Read more »

Aaj Ka Panchang 30 March 2026: सोम प्रदोष व्रत के दिन बन रहे ये मंगलकारी योग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्तAaj Ka Panchang 30 March 2026: सोम प्रदोष व्रत के दिन बन रहे ये मंगलकारी योग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्तAaj ka Panchang 30 मार्च 2026 के अनुसार, आज चैत्र माह का आखिरी प्रदोष व्रत किया जा रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
Read more »

भारत की डेटा सेंटर क्षमता 2026 में 30 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्टभारत की डेटा सेंटर क्षमता 2026 में 30 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्टभारत की डेटा सेंटर क्षमता 2026 में 30 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:42:09