RR vs CSK Playing 11: अनैकप्‍ड ऑलराउंडर का होगा डेब्‍यू! Vaibhav Suryavanshi बल्‍ले से मचाएंगे धमाल

IPL 2026 News

RR vs CSK Playing 11: अनैकप्‍ड ऑलराउंडर का होगा डेब्‍यू! Vaibhav Suryavanshi बल्‍ले से मचाएंगे धमाल
Chennai Super KingsRajasthan RoyalsCSK Vs RR Match Preview
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 53%

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 30 मार्च से आईपीएल 2026 में अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सोमवार को 5 बार की चैंपियन टीम का सामना राजस्‍थान रॉयल्‍स से होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs CSK Playing 11: 2023 में आखिरी बार इंडियन प्री‍मियर लीग का खिताब अपने नाम करने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 30 मार्च से आईपीएल 2026 में अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सोमवार को 5 बार की चैंपियन टीम का सामना राजस्‍थान रॉयल्‍स से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऋतुराज गायकवाड़ और रियान पराग जीत के साथ 19वें सीजन का आगाज करना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल 2026 के इस तीसरे मैच में दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है। पिछले सीजन खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 में आखिरी स्थान पर रही। येलो जर्सी वाली टीम इस करारी हार से उबरकर रिकॉर्ड छठी बार आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश करेगी। चोट के कारण पिछले साल के आईपीएल के अधिकांश मैचों से बाहर रहने के बाद रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी में वापसी कर रहे हैं। एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण आईपीएल के शुरुआती दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे। फैंस कुछ दिन थाला को मैदान में मिस करने वाले हैं। संजू के आने से टॉप ऑर्डर मजबूत सीएसके के टॉप ऑर्डर की बात करें तो रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे तीनों आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो विपक्षी टीम से मैच को पल भर में छीन सकते हैं। सैमसन हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में थे और वे आईपीएल में भी अपनी इस बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। दुबे तबाही मचाने को तैयार मिडिल ऑर्डर में दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्‍ड ब्रेविस नजर आएंगे। शिवम दुबे इस साल भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने न सिर्फ मिडिल ऑर्डर में बल्कि फिनिशर की भूमिका निभाते हुए भी कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। दुबे हमेशा से ही स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते आए हैं, लेकिन हाल के समय में उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में जबरदस्त सुधार किया है। ऐसे में वह टीम के अहम प्‍लेयर साबित होने वाले हैं। प्रशांत वीर का डेब्‍यू हो सकता IPL 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्‍शन में प्रशांत वीर चर्चा में आ गए। उन्‍हें चेन्‍नई ने 14.

20 करोड़ रुपये में खरीदा गया। वह अपने साथी कार्तिक शर्मा के साथ लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। रवींद्र जडेजा के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर वीर को टीम से जोड़ा गया है। 20 साल के वीर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। जेमी करना चाहेंगे सुधार इंग्लैंड के सीम बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवरटन पिछले सीजन में भी इसी फ्रेंचाइजी के साथ थे। वह इस सीजन अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेंगे। अंशुल कंबोज सबसे तेज गेंदबाजों में से नहीं हैं। हालांकि, वे अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं। वे नई गेंद से स्विंग करा सकते हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे गुवाहाटी की पिच पर कुछ मूवमेंट हासिल कर पाते हैं, जो गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार नहीं है। राहुल चाहर अब चेन्‍नई में खलील अहमद और नूर अहमद पिछले सीजन में सीएसके के लिए कुछ चुनिंदा अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। नूर अहमद ने विशेष रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 17 की औसत से 24 विकेट लिए। अगर खलील नई गेंद से विकेट लेने में सफल होते हैं, तो अहमद के लिए मध्य क्रम में गेंदबाजी करना आसान हो जाएगा। राहुल चाहर को मिनी ऑक्शन के दौरान सीएसके ने खरीदा था और उम्मीद है कि वे शुरुआत से ही खेलेंगे। 26 साल के लेग स्पिनर के पास 79 आईपीएल मैच और सात इंटरनेशनल मैच का अनुभव है। चेन्‍नई की संभावित प्लेइंग इलेवन संजू सैमसन , रुतुराज गायकवाड़ , आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा वैभव मचाएंगे तांडव राजस्‍थान रॉयल्‍स की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर तबाही मचाने के लिए तैयार है। पिछले सीजन डेब्‍यू करने वाले वैभव अपने आक्रामक खेल को जारी रखने की कोशिश करेंगे। कप्तान रियान पराग के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अहम भूमिका निभाएंगे। ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। लोअर मिडिल ऑर्डर में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और दासुन शनाका उतर सकते हैं। जोफ्रा आर्चर अपनी तेज गति और विकेट लेने की क्षमता से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, वहीं संदीप शर्मा नई गेंद को स्विंग कराते हुए पावरप्ले में शुरुआती विकेट लेने पर फोकस करेंगे। एडम मिल्ने अपनी गति और अनुभव से इस आक्रमण को और भी मजबूत बनाएंगे। स्पिन गेंदबाजी में रवि बिश्नोई अहम भूमिका निभाएंगे। राजस्‍थान की संभावित प्लेइंग 11 यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग , शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल , रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने। इम्पैक्ट प्लेयर: अमन राव यह भी पढ़ें- RR vs CSK Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स की सीएसके से पहली भिड़ंत, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच यह भी पढ़ें- RR IPL 2026 Full Schedule: 18 साल के सूखे को खत्‍म करना चाहेगी राजस्‍थान रॉयल्‍स, पहले मैच में चेन्‍नई से टक्‍कर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Chennai Super Kings Rajasthan Royals CSK Vs RR Match Preview IPL 2026 Predicted Playing XI Ruturaj Gaikwad Captaincy IPL MS Dhoni Injury Update IPL Barsapara Stadium IPL Match

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए: सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयारवैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए: सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयारIndian Cricketer Vaibhav Suryavanshi 15th Birthday 2026 Update;
Read more »

धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीधोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीMahendra Singh Dhoni IPL 2026 Rules Out Reason Update; Follow MS Dhoni, Indian Premier League 2026, CSK, Chennai Super Kings Schedule Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

MI vs KKR Playing-11: साउथ अफ्रीकी स्टार को निराश करेंगे पांड्या, कोलकाता में हर्षित राणा की जगह लेगा ये गेंदबाज!MI vs KKR Playing-11: साउथ अफ्रीकी स्टार को निराश करेंगे पांड्या, कोलकाता में हर्षित राणा की जगह लेगा ये गेंदबाज!आईपीएल-2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइ़़डर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों का ये सीजन का दूसरा मैच है इसलिए देखना होगा कि प्लेइंग-11 क्ा होती है।
Read more »

सिर्फ टन देखकर AC खरीदा तो गर्मी में निकल जाएगा पसीना, कूलिंग कैपेसिटी में होती है असली ताकत, समझेंसिर्फ टन देखकर AC खरीदा तो गर्मी में निकल जाएगा पसीना, कूलिंग कैपेसिटी में होती है असली ताकत, समझेंAir Conditioner Cooling Capacity VS Tonnage क्या आपको भी लगता है कि सभी 1.
Read more »

RR vs CSK Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स की सीएसके से पहली भिड़ंत, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैचRR vs CSK Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स की सीएसके से पहली भिड़ंत, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैचRR vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में होगा। ऐसे में जानते हैं फैंस ये मैच कैसे लाइव देख सकते हैं?
Read more »

MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11खिलाड़ियों की चोट के कारण मुश्किल में दिख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रविवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस से होगा। आंकड़ों और कागजों पर मुंबई की टीम बेहद मजबूत दिख
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:37:00