Kainchi Dham : कैंची धाम जितना ही इन 3 जगहों का तेज, बाबा नीम करौली का सीक्रेट नाता, यहां जाते ही बरसेगी कृ...

Neem Karoli Baba News

Kainchi Dham : कैंची धाम जितना ही इन 3 जगहों का तेज, बाबा नीम करौली का सीक्रेट नाता, यहां जाते ही बरसेगी कृ...
Kainchi DhamHanumangarhi DhamBhumiyadhar Dham
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

Neem Karoli Baba ke Dham : उत्तराखंड की पवित्र भूमि सदियों से आस्था और अध्यात्म का केंद्र रही है. कैंची धाम यहां के सबसे चर्चित जगहों में से एक है. ये बाबा नीम करौली महाराज की तपोस्थली है. कैंची धाम के अलावा भी बाबा के कई मंदिर नैनीताल में हैं, आइये जानते हैं.

बाबा नीम करौली महाराज को बजरंग बली का स्वरूप माना जाता है. दुनियाभर में उनके करोड़ों अनुयायी हैं. फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स और क्रिकेटर विराट कोहली जैसे नामचीन लोग भी उनकी भक्ति में विश्वास रखते हैं.

बाबा का मुख्य धाम नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम है, जहां श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद और आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं. नैनीताल के भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित कैंची धाम, बाबा नीम करौली का प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिर है. हर साल 15 जून को यहां विशाल भंडारा आयोजित होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं. यह वही स्थान है जहां बाबा ने अपने कई चमत्कार दिखाए. यहां बाबा की मूर्ति और हनुमान जी के दर्शन से भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव मिलता रहा है. नैनीताल शहर से करीब 2 किलोमीटर दूर मनोरा पहाड़ी पर स्थित हनुमानगढ़ी धाम, बाबा नीम करौली की कृपा का प्रतीक है. बाबा ने 1953 में यहां हनुमान जी की विशाल मूर्ति स्थापित कराई थी. यह स्थान सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए प्रसिद्ध है. श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां की भक्ति और सुंदरता आत्मा को शांति देती है और मन में नई ऊर्जा भरती है. नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर दूर भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर स्थित भूमियाधार धाम, बाबा के प्रिय स्थलों में से एक रहा है. बाबा यहां अक्सर ध्यान और कीर्तन करते थे. स्थानीय लोगों ने श्रद्धा से अपनी भूमि दान कर इस आश्रम का निर्माण कराया. हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित यह स्थान ध्यान, साधना और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद शांत और दिव्य अनुभव कराता है. भवाली से 30 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित काकड़ीघाट आश्रम आध्यात्मिकता का अद्भुत केंद्र है. यहां बाबा नीम करौली ने शिवलिंग की स्थापना की थी और संत सोमवारी महाराज ने साधना की थी. यह वही स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान लगाया था. शांत नदी किनारे स्थित यह आश्रम आज भी साधकों और श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति प्रदान करता है. कैंची धाम, हनुमानगढ़ी, भूमियाधार और काकड़ीघाट ये चारों धाम बाबा नीम करौली महाराज की साधना भूमि माने जाते हैं. हर धाम का अपना महत्त्व है. श्रद्धालु मानते हैं कि इन चारों स्थलों की यात्रा करने से जीवन में सकारात्मकता, सफलता और शांति आती है. कहा जाता है कि जिस पर बाबा की कृपा बरसे, उसका जीवन प्रकाश से भर जाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Kainchi Dham Hanumangarhi Dham Bhumiyadhar Dham Kakrighat Ashram Nainital News Uttarakhand News नीम करौली बाबा कैंची धाम हनुमानगढ़ी धाम भूमियाधार धाम काकड़ीघाट आश्रम संत सोमवारी महाराज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत: एमपी के सीहोर में कांवड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थ...प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत: एमपी के सीहोर में कांवड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थ...Madhya Pradesh Sehore Kubereshwar Dham Stampede Live Situation Update; Follow Pandit Pradeep Mishra, Kubereshwar Dham Kanwar Yatra Latest News, Photos Videos Update.
Read more »

Bageshwar Dham: क्यों भारत को बनना चाहिए हिंदू राष्ट्र, धीरेंद्र शास्त्री ने साफ-साफ बता दी वजहBageshwar Dham: क्यों भारत को बनना चाहिए हिंदू राष्ट्र, धीरेंद्र शास्त्री ने साफ-साफ बता दी वजहBageshwar Dham: क्यों भारत को बनना चाहिए हिंदू राष्ट्र, धीरेंद्र शास्त्री ने साफ-साफ बता दी वजह राज्य | उत्तर प्रदेश Bageshwar Dham Head Dhirendra Shastri tells why India Should become Hindu Rashtra
Read more »

Bageshwar Dham: आपको मुस्लिमों से प्रॉब्लम है? जानें सवाल पर क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री; बताया कब करेंगे शादीBageshwar Dham: आपको मुस्लिमों से प्रॉब्लम है? जानें सवाल पर क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री; बताया कब करेंगे शादीBageshwar Dham: आपको मुस्लिमों से प्रॉब्लम है? जानें सवाल पर क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री Bageshwar Dham Interview with Newsnation देश
Read more »

'तो भारतात कमावतो, पण परदेशात...' धीरेंद्र शास्त्रींचा विराट कोहलीसह भारतीय क्रिकेटर्सवर अप्रत्यक्ष निशाणा?'तो भारतात कमावतो, पण परदेशात...' धीरेंद्र शास्त्रींचा विराट कोहलीसह भारतीय क्रिकेटर्सवर अप्रत्यक्ष निशाणा?Bageshwar Dham on Crickters: प्रसिद्ध कथाकार आणि बागेश्वर धामचे मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यांनी भारतीय क्रिकेटपटूंवर निशाणा साधला आहे की ते भारतात पैसे कमवतात पण ते परदेशात खर्च करतात.
Read more »

कैंची धाम जा रहे हैं 2 चीजें लाना ना भूलें, याद ना रहे तो मार लें रट्टा…पहले जान लें कब जाना होता है यहां सहीकैंची धाम जा रहे हैं 2 चीजें लाना ना भूलें, याद ना रहे तो मार लें रट्टा…पहले जान लें कब जाना होता है यहां सहीKainchi Dham Neem Karoli Baba: कैंची धाम नीम करोली बाबा जा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यहां महाराज जी को प्रसाद अर्पित करना बेहद जरूरी है, साथ ही यहां से पवित्र मिट्टी लाना भी बेहद शुभ माना जाता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:55:59