RJD candidate Satyendra Shah- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन रोहतास जिले के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी सत्येंद्र साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सत्येंद्र शाह जैसे ही निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष से पर्चा दाखिल करके बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले...
सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार में दूसरे चरण के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा भरने आए थे, जहां निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष से बाहर निकलते हीं उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सत्येंद्र साह को कोर्ट में पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया जाएगा। 21 वर्ष पुराने मामले में गिरफ्तारीराजद प्रत्याशी सत्येंद्र शाह की गिरफ्तारी के संदर्भ में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि सत्येंद्र शाह को लगभग 21 वर्ष पुराने एक मामले में कोर्ट से निकले वारंट के आधार पर करगहर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ झारखंड राज्य के गढ़वा थाने में वर्ष 2004 में प्राथमिकी हुई थी, जिसमें गढ़वा न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।विरोधियों की साजिशवहीं पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने पर राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह ने इसे प्रतिद्वंदियों की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट से निर्गत वारंट के बावजूद भी मुझे चुनाव से पूर्व गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने जब मुझे अपना प्रत्याशी बनाया तो, हमारे प्रतिद्वंदियों ने साजिश रचकर गिरफ्तार करा दिया। उन्होंने कहा कि इस बार सत्येंद्र साह की जगह जनता चुनाव लड़ रही है और मैं सासाराम की जनता से आशीर्वाद की कामना करता हूं। समर्थकों में आक्रोशराजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश देखा गया। नामांकन में पहुंचे भारी संख्या में महागठबंधन समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सत्येंद्र साह की जीत के दावे किए गए। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के बाहर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई और समर्थकों की भारी भीड़ के कारण शहर के पुरानी जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।.
सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार में दूसरे चरण के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा भरने आए थे, जहां निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष से बाहर निकलते हीं उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सत्येंद्र साह को कोर्ट में पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया जाएगा। 21 वर्ष पुराने मामले में गिरफ्तारीराजद प्रत्याशी सत्येंद्र शाह की गिरफ्तारी के संदर्भ में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि सत्येंद्र शाह को लगभग 21 वर्ष पुराने एक मामले में कोर्ट से निकले वारंट के आधार पर करगहर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ झारखंड राज्य के गढ़वा थाने में वर्ष 2004 में प्राथमिकी हुई थी, जिसमें गढ़वा न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।विरोधियों की साजिशवहीं पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने पर राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह ने इसे प्रतिद्वंदियों की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट से निर्गत वारंट के बावजूद भी मुझे चुनाव से पूर्व गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने जब मुझे अपना प्रत्याशी बनाया तो, हमारे प्रतिद्वंदियों ने साजिश रचकर गिरफ्तार करा दिया। उन्होंने कहा कि इस बार सत्येंद्र साह की जगह जनता चुनाव लड़ रही है और मैं सासाराम की जनता से आशीर्वाद की कामना करता हूं। समर्थकों में आक्रोशराजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश देखा गया। नामांकन में पहुंचे भारी संख्या में महागठबंधन समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सत्येंद्र साह की जीत के दावे किए गए। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के बाहर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई और समर्थकों की भारी भीड़ के कारण शहर के पुरानी जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
Sasaram Assembly Constituency Grand Alliance Candidate Satyendra Shah Satyendra Shah Arrested Bihar Elections 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सासाराम विधानसभा सीट सत्येंद्र शाह गिरफ्तार बिहार चुनाव 2025 Bihar Chunav 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेल में बंद बाहुबली की बेटी, लंदन से पढ़ी, अब लड़ रही चुनाव, जानें शिवानी कोLalganj Seat: जेल में बंद बाहुबली की बेटी, लंदन से पढ़ी, अब लड़ रही चुनाव, जानें RJD कैंडिडेट शिवानी शुक्ला को
Read more »
खेसारी पर JCB से फूलों की बारिश, आतिशबाजी के बीच उमड़ा हुजूम, बोले- आखिरी काम...भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD से कदम रखा है.
Read more »
पूर्वी चंपारण में RJD कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, टिकट वितरण के बाद पोस्टर जलाकर जताया विरोधपूर्वी चंपारण में टिकट वितरण ने राजद की अंदरूनी कलह उजागर कर दी है. मधुबन और चिरैया दोनों सीटों पर असंतोष उभर आया है. मदन साह ने अब बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिससे मधुबन विधानसभा का मुकाबला रोचक बन गया है.
Read more »
Bihar Election 2025: RJD Releases List Of Candidates, Tejashwi Yadav To Contest From RaghopurBihar Election 2025: RJD has released the list of candidates contesting on 123 seats for the upcoming Bihar assembly elections.
Read more »
RJD Candidate List: लालू-तेजस्वी ने किया अपने उम्मीदवारों का एलान, भागलपुर की 7 में से 4 सीटें RJD के खाते मेंRJD Candidate List: लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव में राजद ने कुल 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके साथ ही भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर RJD ने औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी कर दी। कहलगांव, नाथनगर, सुल्तानगंज और पीरपैंती...
Read more »
Bihar Polls: These Crucial Seats Will Decide Bihar’s CM – Will Nitish Survive Or Will BJP Take Charge?Nitish Kumar’s fate hangs on 71 crucial constituencies as JD(U)-RJD battles shape Bihar’s CM race.
Read more »
