हरिद्वार में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

Haridwar Accident News

हरिद्वार में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़
Youth Death HaridwarDrunk DrivingPolice Outpost Vandalism
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 53%

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर नशे में धुत कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

संवाद सूत्र, श्यामपुर । हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर नशे में धुत एक कार चालक ने पैदल जा रहे युवक और एक स्कूटी सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए स्वजन और बस्ती के ग्रामीणों ने चंडीघाट पुलिस चौकी में जमकर हंगामा काटा। आरोपित का चेहरा देखने की मांग पर अड़ी महिलाओं व कुछ युवाओं ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी कर डाली। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठियां फटकारते हुए आरोपितों को खदेड़ा। देर रात एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने भी पुलिस चौकी पहुंचकर स्वजन से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को चंडी घाट बस्ती निवासी प्रवेश कांगड़ी से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। तभी चंडीघाट चौकी के समीप पीछे से आ रही कार ने प्रवेश को टक्कर मार दी। इसके साथ ही एक अन्य स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रवेश की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार सौरभ अग्रवाल निवासी सर्वप्रिय विहार, कनखल सहित दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे ले लिया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। इसके साथ ही नशे में धुत आरोपित कार चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की सूचना के बाद चंडीघाट बस्ती के लोग एकत्र होने लगे, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थी। वे पुलिस से मांग करने लगे कि एक बार कार चालक की शक्ल दिखाएं। गुस्से में वह आरोपित को नुकसान पहुंचा सकते थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझने के बाद भी लोग जिद पर अड़े रहे। इस बीच कुछ महिलाओं ने आगे आकर चौकी पर तोड़फोड़ करने शुरू कर दी। चौकी के शीशे के गेट को तोड़कर वहां कुर्सियों से भी हमला करने लगे। इसके बाद मजबूरन पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। काफी देर तक पुलिस और हंगामा करने वालों के मध्य गहमागहमी चलती रही, उसके बाद पुलिस ने हंगामा करने वाले सभी को काफी दूर खदेड़ा। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने स्वजनों से वार्ता करते हुए आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में प्रशासन का Bulldozer Action, भेल क्षेत्र में हटाए गए 47 अवैध कब्जे यह भी पढ़ें- हरिद्वार में गोकशी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 162 पर गैंगस्टर एक्ट और 67 पर गुंडा एक्ट.

संवाद सूत्र, श्यामपुर । हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर नशे में धुत एक कार चालक ने पैदल जा रहे युवक और एक स्कूटी सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए स्वजन और बस्ती के ग्रामीणों ने चंडीघाट पुलिस चौकी में जमकर हंगामा काटा। आरोपित का चेहरा देखने की मांग पर अड़ी महिलाओं व कुछ युवाओं ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी कर डाली। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठियां फटकारते हुए आरोपितों को खदेड़ा। देर रात एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने भी पुलिस चौकी पहुंचकर स्वजन से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को चंडी घाट बस्ती निवासी प्रवेश कांगड़ी से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। तभी चंडीघाट चौकी के समीप पीछे से आ रही कार ने प्रवेश को टक्कर मार दी। इसके साथ ही एक अन्य स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रवेश की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार सौरभ अग्रवाल निवासी सर्वप्रिय विहार, कनखल सहित दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे ले लिया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। इसके साथ ही नशे में धुत आरोपित कार चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की सूचना के बाद चंडीघाट बस्ती के लोग एकत्र होने लगे, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थी। वे पुलिस से मांग करने लगे कि एक बार कार चालक की शक्ल दिखाएं। गुस्से में वह आरोपित को नुकसान पहुंचा सकते थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझने के बाद भी लोग जिद पर अड़े रहे। इस बीच कुछ महिलाओं ने आगे आकर चौकी पर तोड़फोड़ करने शुरू कर दी। चौकी के शीशे के गेट को तोड़कर वहां कुर्सियों से भी हमला करने लगे। इसके बाद मजबूरन पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। काफी देर तक पुलिस और हंगामा करने वालों के मध्य गहमागहमी चलती रही, उसके बाद पुलिस ने हंगामा करने वाले सभी को काफी दूर खदेड़ा। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने स्वजनों से वार्ता करते हुए आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में प्रशासन का Bulldozer Action, भेल क्षेत्र में हटाए गए 47 अवैध कब्जे यह भी पढ़ें- हरिद्वार में गोकशी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 162 पर गैंगस्टर एक्ट और 67 पर गुंडा एक्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Youth Death Haridwar Drunk Driving Police Outpost Vandalism Chandi Ghat Protest Road Accident Uttarakhand Haridwar-Najibabad Highway Pravesh Death SP City Haridwar Uttarakhand News Haridwar News Haridwar Latest News Haridwar News In Hindi Haridwar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 14:54:14