भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और हसीन जहां के तलाक का केस कोर्ट में है. हसीन जहां मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर मां काली के वीडियो शेयर कर चर्चा में आई थीं..
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अक्सर ही चर्चा में रहती हैं. इस वक्त टीम इंडिया से शमी बाहर चल रहे हैं और वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी का रुख किया है. मोहम्मद शमी के उनकी पत्नी से रिश्ते अच्छे नहीं हैं.
दोनों के बीच कई सालों से कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. हसीन जहां ने उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे. शमी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया. मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पेशे से मॉडल हैं और दोनों की मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुई थी. शमी एक फ्रेंचाइजी की तरफ से खेला करते थे जबकि हसीन जहां चीयर लीडर थीं. हसीन जहां अक्सर अपने पोस्ट और तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. कुछ साल पहले उन्होंने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. साल 2020 में हसी जहां ने दिवाली पर मां काली का एक वीडियो शेयर किया था. हसीन जहां ने मां काली का वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा है कि वो काली माता को पूजती नहीं लेकिन उन्हें मानती हैं. हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काली मां के 2 वीडियो पोस्ट किए थे. जिसमें से एक में उन्होंने काली मां जैसी शक्ति की कामना की है वहीं दूसरे में उन्होंने सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा था, “हे मां मैं तुझे पूजती नहीं लेकिन मानती हूं, अल्लाह से दुआ करती हूं कि मैं तुझ जैसी शक्तिशाली बनूं.”
Mohammed Shami Hasin Jahan मोहम्मद शमी हसीन जहां हैप्पी दीवाली दीपावली दीवाली की शुभकामनाएंग
