Apple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज को अनवील किया है और आने वाले दिनों में यानी साल 2025 के अंत तक 5 न्यू प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा. इसमें iPad Pro M5, Vision Pro 2, AirTag 2, Apple TV और HomePod mini जैसे नाम शामिल हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple ने हाल ही में एक फ्लैगशिप इवेंट का आयोजन किया है, जिसमें कंपनी ने iPhone 17, iPhone Air, 17 Pro और 17 Pro Max को लॉन्च किया है. अब कंपनी आने वाले दिनों में अपने कई और न्यू प्रोडक्ट को लॉन्च करने जा रही है, जिसमें टोटल 5 प्रोडक्ट के नाम शामिल होंगे.
ये प्रोडक्ट इस साल के अंत तक तक लॉन्च होंगे, जिसकी जानकारी रिपोर्ट्स से मिली है. Apple आने वाले दिनों में M5 iPad Pro, एक अपग्रेडेड M5 Vision Pro हैडसेट, AirTag ट्रैकर का नेक्स्ट वर्जन और Apple TV व HomePod mini का नेक्स्ट जनरेशन वर्जन लॉन्च करेगी. आइए इन प्रोडक्ट के बारे में एक-एक करके जानते हैं. M5 चिप के साथ iPad ProApple आने वाले दिनों में अपना न्यू iPad Pro को अनवील करेगा, जिसमें M5 चिपसेट का यूज किया जाएगा. कंपनी लो पावर पर चलने वाली हाई परफोर्मेंस चिपसेट तैयार कर रही है, जिसकी मदद से एक हाई एंड iPad Pro को पावर मिलेगी. यह भी पढ़ें: Apple iOS 26 का रोलआउट आज से शुरू, नए फीचर्स से बदलेगा बहुत कुछ, इन iPhone को मिलेगा अपडेटVision Pro 2 में बेहतर परफोर्मेंस Apple इस साल के आखिर तक नेक्स्ट जनरेशन Vision Pro को लॉन्च करेगी, जिसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा चुका है. इसका नाम Vision Pro 2 हो सकता है. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट्स के मुतबाकि, M5 Vision Pro Headset पर काम किया जा रहा है, जो M2 चिपसेट से बेहतर परफोर्मेंस देने का काम करेगा. कई रिपोर्ट्स में दावा किया है नेक्स्ट M5 Vision Pro में हार्डवेयर को लेकर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. Advertisement AirTag 2 में होंगे नए फीचर्स AirTag 2 को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. फर्स्ट जनरेशन AirTag डिवाइस अपनी जगह बना चुका है और यह एक पॉपुलर प्रोडक्ट है. हालांकि AirTag 2 को लेकर लंबे समय से अफवाहे जारी हैं, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी कंफर्म नहीं की है. नेक्स्ट वर्जन में बैटरी लाइफ में इजाफा किया जाएगा. यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर होने पर मिलेगा अलर्ट, Apple के फीचर को मिली मंजूरी, इस महीने से होगा शुरू आ रही है नेक्स्ट जनरेशन Apple TV और HomePod miniरिपोर्ट्स में दावा किया है कि Apple अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट को अपडेट करने जा रही है. इसमें Apple TV और Mini HomePod का नाम शामिल है. दोनों में इंटरनल हार्डवेयर को अपग्रेड किया जा सकता है, जिनमें न्यू प्रोसेसर और Apple की न्यू N1 networking चिप का यूज किया जा सकता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Iphone 17 Ipad Pro M5 Vision Pro 2 Airtag 2 Apple TV Homepod Mini M5 Chip Siri Upgrades Smart Home Devices
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 17 विदेश से मंगवाना है सस्ता सौदा या झंझट भरा काम? जानिए क्या कहता है देश का कानूनiPhone 17 International Purchase: iPhone 17 की लॉन्चिंग के बाद से ही इसकी कीमत चर्चा का विषय बनी हुई है. भारत की तुलना में कुछ देशों में आईफोन 17 की कीमत कुछ कम है. ऐसे में बहुत से लोग इसे विदेश से खरीदने या मंगवाने का सोच रहे हैं. लेकिन विदेश से फोन मंगवाना आपकी परेशानी बढ़ा सकती है.
Read more »
भारत में iPhone 17 Pro और Pro Max की डिमांड ने उड़ाया गर्दा, प्री-बुकिंग के बावजूद ग्राहकों को लगेगा झटका!iPhone 17 का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. फोन की लॉन्चिंग के समय इसका iPhone 17 AIR वेरिएंट हीरो मॉडल कहा जा रहा था, लेकिन भारत में जिस तरह से iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की डिमांड देखने को मिल रही है वो वाकई हैरान करने वाली है.
Read more »
iPhone 17 लॉन्च होते ही iPhone 18 की बड़ी लीक! नया डिजाइन, छोटा Dynamic Island, जानें क्या-क्या डिटेल्स आईं सामनेApple ने पिछले ही दिनों iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है. वहीं, इसके तुरंत बाद ही अब iPhone 18 को लेकर चर्चा भी तेज हो गई हैं. चलिए जानते हैं क्या-क्या डिटेल्स आईं सामने.
Read more »
iPhone 17 खरीदें या iPhone 16 Pro? सेल के प्राइस ने कर दिया कन्फ्यूज, समझें किसके लिए कौन सा फोन रहेगा सहीiPhone 16 Pro पर Flipkart BBD सेल के डिस्काउंट प्राइस की वजह से लोगों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि वह नया नॉन प्रो iPhone 17 खरीदें या फिर सेल में सस्ते में आ रहा iPhone 16 Pro खरीदें? चलिए जल्दी से इसका जवाब समझ लेते हैं।
Read more »
भारत से सस्ता इन देशों में मिलेगा iPhone 17, जानिए कहां कितनी है लेटेस्ट आईफोन की कीमतApple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है जिसमें iPhone 17 iPhone 17 Pro Pro Max और Air मॉडल शामिल हैं। भारत में इनकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू हो गई है और बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82900 रुपये है जबकि Pro और Pro Max मॉडल की कीमत क्रमश 34900 रुपये और 149900 रुपये...
Read more »
पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त! iPhone 17 के बाद भी नहीं रुका Apple, इन डिवाइसेज के साथ आ रहा नया iPhoneApple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज को मार्केट में उतारा है, लेकिन इसके एक सप्ताह बाद ही अब कंपनी ने अपने नए 10 प्रोडक्ट्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. इस लिस्ट में एक और iPhone 17 मॉडल भी है.
Read more »
