Apple ने पिछले ही दिनों iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है. वहीं, इसके तुरंत बाद ही अब iPhone 18 को लेकर चर्चा भी तेज हो गई हैं. चलिए जानते हैं क्या-क्या डिटेल्स आईं सामने.
Apple ने 9 सितंबर को अपनी iPhone 17 सीरीज पेश की. अभी इसे पूरा एक सप्ताह भी नहीं बीता कि कंपनी की अगली सीरीज iPhone 18 को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 लाइनअप में स्टैंडर्ड, Pro और Pro Max मॉडल शामिल होंगे, जिसमें पहले से छोटा डायनेमिक आईलैंड देखने को मिलेगा, जिससे डिस्प्ले ज्यादा क्लीन और आकर्षक नजर आएगा.
हालांकि, इस बार भी स्क्रीन में Face ID की सुविधा नहीं दी जा रही है, यानी फ्रंट कैमरा अब भी नजर आएगा और पूरी तरह से फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस का इंतजार जारी रहेगा. iPhone 17 Pro में पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि इसमें छोटा Dynamic Island देखने को मिलने वाला है, जिससे स्क्रीन ज्यादा क्लीन और मॉडर्न लगेगी, लेकिन लॉन्च के बाद साफ हो गया कि डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस फीचर को iPhone 18 सीरीज में शामिल कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी के भविष्य के डिजाइन विजन की ओर एक बड़ा कदम होगा. संभावना है कि iPhone 20 तक Apple पूरी तरह से ग्लास बॉडी वाला स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कैमरा और सेंसर भी स्क्रीन के अंदर छिपे हो सकते हैं. स्क्रीन के भीतर कैमरा और सेंसर छिपाने वाली अंडर-डिस्प्ले Face ID टेक्नोलॉजी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. पहले उम्मीद थी कि यह फीचर iPhone 16 Pro या 17 Pro में देखने को मिलेगा और अब कहा जा रहा है कि यह iPhone 18 Pro तक पहुंच चुकी है. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यह तकनीक अभी भी तैयार नहीं है और शायद iPhone 19 Pro या उससे भी आगे के मॉडल में ही शामिल की होगी.
Apple Iphone 18 Iphone 17 Iphone 18 Leaks Apple Dynamic Island Iphone 18 Pro Max Features Iphone 18 Glass Design Under-Screen Face ID Iphone 18 Vs Iphone 17 Apple September Launch Iphone 18 Camera Rumors Iphone 18 Display Changes Apple Tech News India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 17 Pro Max: कीमत इतनी कि टोक्यो ट्रिप, स्कूटी और गोल्ड ज्वैलरी तक आ जाएं, फिर भी खत्म नहीं होंगे पैसे!iPhone 17 Pro Max: Apple के अपने नए iPhone 17 सीरीज के फोन्स की प्री-बकिंग शुरू हो गई है. इस बार आईफोन की कीमत को लेकर खूब चर्चा हो रही है. भारत में इस मॉडल की कीमत इतनी ज्यादा है कि उतने पैसों में आप टोक्यो घूमकर आ सकते हैं, दो नई स्कूटी खरीद सकते हैं या सोने की ज्वैलरी भी ले सकते हैं.
Read more »
कौन सा iPhone खरीदना होगा आपके लिए फायदे का सौदा? Apple CEO टिम कुक ने खुद बता दिया!iPhone 17 Series: iPhone Air या iPhone 17 Pro: Apple ने जैसे ही iPhone 17 सीरीज मार्केट में उतारी वैसे ही कस्टमर के बीच सबसे बड़ी दुविधा यही बन गई कि आखिर कौन सा मॉडल खरीदें. खासकर iPhone Air और iPhone 17 Pro ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
Read more »
Free मिलेगा iphone 15 अगर amazon में ढूंढ लिए 5 स्टीकर्स, आ रहा कॉन्टेस्ट, जीतने के लिए करना होगा यहiPhone 15 Win Contest: अमेजन ने 'iPhone 15 Price Dekha Kya?' नाम से एक कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। इस कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनकर आप iPhone 15 जीत सकते हैं।कॉन्टेस्ट 25 सितंबर 2025 तक चलेगा, जो रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 होनी...
Read more »
iPhone 17 विदेश से मंगवाना है सस्ता सौदा या झंझट भरा काम? जानिए क्या कहता है देश का कानूनiPhone 17 International Purchase: iPhone 17 की लॉन्चिंग के बाद से ही इसकी कीमत चर्चा का विषय बनी हुई है. भारत की तुलना में कुछ देशों में आईफोन 17 की कीमत कुछ कम है. ऐसे में बहुत से लोग इसे विदेश से खरीदने या मंगवाने का सोच रहे हैं. लेकिन विदेश से फोन मंगवाना आपकी परेशानी बढ़ा सकती है.
Read more »
Pro मॉडल को छोड़िए, iPhone 17 का स्टैंडर्ड वर्जन है असली हीरो! जानें कैसे होगा आपके लिए फायदे का सौदाiPhone 17 की सीरीज की लॉन्चिंग के बाद से ही इसे को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे iPhone 17 का वेनिला यानी स्टैंडर्ड वर्जन Pro मॉडल से बेहतर है.
Read more »
भारत में iPhone 17 Pro और Pro Max की डिमांड ने उड़ाया गर्दा, प्री-बुकिंग के बावजूद ग्राहकों को लगेगा झटका!iPhone 17 का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. फोन की लॉन्चिंग के समय इसका iPhone 17 AIR वेरिएंट हीरो मॉडल कहा जा रहा था, लेकिन भारत में जिस तरह से iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की डिमांड देखने को मिल रही है वो वाकई हैरान करने वाली है.
Read more »
