iPhone 17 विदेश से मंगवाना है सस्ता सौदा या झंझट भरा काम? जानिए क्या कहता है देश का कानून

Iphone 17 International Purchase News

iPhone 17 विदेश से मंगवाना है सस्ता सौदा या झंझट भरा काम? जानिए क्या कहता है देश का कानून
Cheap Iphone 17 AbroadIphone 17 India PriceIphone 17 Customs Duty
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 63%

iPhone 17 International Purchase: iPhone 17 की लॉन्चिंग के बाद से ही इसकी कीमत चर्चा का विषय बनी हुई है. भारत की तुलना में कुछ देशों में आईफोन 17 की कीमत कुछ कम है. ऐसे में बहुत से लोग इसे विदेश से खरीदने या मंगवाने का सोच रहे हैं. लेकिन विदेश से फोन मंगवाना आपकी परेशानी बढ़ा सकती है.

iPhone 17 International Purchase: iPhone 17 की ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद से भारत में इसके दामों को लेकर खूब चर्चा हो रही है. कई ऐसे भी देश हैं जहां iPhone 17 की कीमत भारत की तुलना में काफी कम है. तो ऐसे में बहुत से लोग कम कीमत में iPhone खरीदने के लिए इसे विदेश से मंगवाने या बाहर से खरीदने की प्लानिंग करते हैं.

अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचे हैं तो जरा सावधान हो जाइए. ऐसा करना फायदेमंद लगता है लेकिन जोखिम भरा भी हो सकता है. विदेश से महंगे फोन मंगवाना से कानूनी और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस रिपोर्ट में जानते हैं कि विदेश से सस्ते में iPhone 17 खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. iPhone 17 सीरीज की कीमत भारत की तुलना मे अमेरिका, यूएई-दुबई, ब्रिटेन और वियतनाम जैसे देशों में कम है. लेकिन विदेश से iPhone खरीदकर भारत लाने का मतलब है कानूनी नियमों के कठिन जाल में फंसना एक जटिल जाल में फंसना, जिसे बहुत से लोग सामान्य समझते हैं. भारत का कस्टम लॉ स्ट्रिक्ट लाइबिलिटी प्रिंसिपल्स पर काम करता है, जो नियमों की जानकारी न होने के बाद भी सजा से नहीं बचने देता. ऐसे में जो एक सामान्य खरीदारी भी आपके लिए मुसीबत बन सकती है. IMEI रजिस्ट्रेशन में आती है परेशानी दूसरे देशों से आईफोन खरीदने पर IMEI रजिस्ट्रेशन की समस्या हो सकती है. भारत का टेलीकॉम सिस्टम इसे और कठिन प्रोसेस बनाता है. जैसे कि इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी नंबर रजिस्ट्रेशन सिर्फ कागजी औपचारिकता नहीं है, इसके पीछे कड़े कानूनी प्रावधान भी हैं. बिना रिजिस्ट्रेशन वाले डिवाइस पर एक्शन भी लिया जा सकता है. नेटवर्क प्रोवाइडर समय समय पर जांच करते रहते हैं और गड़बड़ी मिलने पर तुरंत डिवाइस को ब्लॉक कर दिया जाता है. ये भी पढ़ेंः अब iPhone 15 खरीदने की जरूरत नहीं! Amazon पर मिलेगा बिलकुल फ्री, बस करना होगा ये काम इतनी कीमत के फोन्स पर देनी पड़ती है कस्टम ड्यूटी विदेश से iPhone मंगवाकर भारत लाने पर सबसे बड़ी परेशानी कस्टम नियमों से जुड़ी होती है. मौजूदा बैगेज नियमों के अनुसार 3 दिन से ज्यादा विदेश यात्रा करने वाले बालिग यात्री को 50,000 रुपये तक के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर कोई भी ड्यूटी नहीं लगती है. जिसमें ज्यादातर एक पर्सनल फोन और एक लैपटॉप शामिल होते हैं. वहीं 50,000 रुपये से ज्यादा वैल्यू होने पर 35% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 3.5% सरचार्ज यानी टोटल 38.5% कस्टम ड्यूटी देनी होगी. इन्हें रेड चैनल पर डिक्लेयर करना जरूरी है. डिक्लेयर न करने पर पेनल्टी भी लगाई जा सकती है या फिर सामाज को सीज भी किया जा सकता है. एक से ज्यादा iPhone लाए तो क्या होगा वहीं अगर कोई यात्री एक से ज्यादा iPhones लाता है तो यह कमर्शियल इंपोर्ट की श्रेणी में आता है. इस पर पूरी ड्यूटी लगेगी, साथ ही सख्ती से जांच भी होती है. वहीं अगर चोरी छुपे फोन लाया जाता है तो ऐसे में कस्टम्स एक्ट 1962 की धारा 111 के तहत जब्त किया जा सकता है. साथ ही धारा 112 के तहत पैसेंजर पर उतना ही फाइन लगाया जा सकता है जितना फोन की कीमत होती है. एक्सपर्ट की मानें तो अगर गलत डिक्लेरेशन या जानकारी छुपाने का मामला होता है तो भारतीय कानून की धारा 114A के तहत ड्यूटी चोरी के बराबर पेनाल्टी लग सकती है. वहीं अगर 30 दिन के अंदर ड्यूटी, ब्याज और पेनाल्टी जमा कर दी जाए तो यह पेनल्टी कम भी हो सकती है. ये ज्यादातर सिविल लायबिलिटी और फाइन दोनों होते हैं. लेकिन बार-बार नियम तोड़ने पर धारा 135 के तहत क्रिमिनल केस और फाइन के साथ जेल तक भी हो सकती है. वारंटी में भी आ सकती है समस्या इसके साथ ही विदेश से iPhone 17 खरीदने पर भारत में वारंटी को लेकर भी परेशानी हो सकती है. कई बार कुछ मॉडल की वारंटी सिर्फ उसी देश में मिलती है जहां से फोन खरीदा गया हो. ऐसे में समस्या बढ़ सकती है. ये भी पढ़ेंः प्रीमियम फीचर्स वाला Xiaomi स्मार्टफोन अब सस्ते में, Amazon पर मिल रहा ₹16,000 डिस्काउंट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Cheap Iphone 17 Abroad Iphone 17 India Price Iphone 17 Customs Duty Iphone 17 IMEI Registration Iphone 17 Warranty Issues Legal Risks Iphone 17 Buying Iphone 17 From Abroad Iphone 17 विदेश से सस्ता Iphone 17 Iphone 17 भारत आईफोन कस्टम ड्यूटी आईफोन IMEI रजिस्ट्रेशन Iphone 17 वारंटी कानूनी जोखिम Iphone विदेशी Iphone खरीदने के नियम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

iPhone 17 Pre-Booking: खरीदना चाहते हैं? तो जान लीजिए प्री-बुकिग का पूरा प्रोसेसiPhone 17 Pre-Booking: खरीदना चाहते हैं? तो जान लीजिए प्री-बुकिग का पूरा प्रोसेसiPhone 17 Pre-Booking: अगर आप भी Apple की नई सीरीज iPhone 17 का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपका इंतजार खत्म हो गया है. Apple ने अपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज यानी 12 सितंबर से शुरू करेगा.
Read more »

iPhone 17 सीरीज का प्री-ऑर्डर शुरू, मिलेगा इतने हजार रुपये का डिस्काउंटiPhone 17 सीरीज का प्री-ऑर्डर शुरू, मिलेगा इतने हजार रुपये का डिस्काउंटiPhone 17 सीरीज का प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहा है. इस सीरीज में कंपनी ने चार नए फोन्स- iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया है. इन सभी को आप ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और लॉन्च ऑफर्स की डिटेल्स.
Read more »

iPhone 17 लॉन्च इवेंट में Siri और AI का नाम तक नहीं… आखिर क्यों चुप रहा Apple?iPhone 17 लॉन्च इवेंट में Siri और AI का नाम तक नहीं… आखिर क्यों चुप रहा Apple?iPhone 17 Launch Event के दौरान Tim Cook ने Siri और AI के बारे में ज्यादा बात नहीं की है. लेकिन पिछले साल का इवेंट उठा कर देखें तो लॉन्च इवेंट्स पर कंपनी ज्यादातर AI की ही बात करती रही है. इस बार ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से ऐपल ने AI को लेकर ना ज्यादा बात की है और ना ही अपने फोन्स में AI पावर्ड फीचर्स का दावा किया है.
Read more »

आईफोन-17 सीरीज की प्री बुकिंग शुरू, टोकन मनी ₹2000: एपल के सबसे पतले आईफोन एयर की कीमत ₹1.20 लाख, जानें कहा...आईफोन-17 सीरीज की प्री बुकिंग शुरू, टोकन मनी ₹2000: एपल के सबसे पतले आईफोन एयर की कीमत ₹1.20 लाख, जानें कहा...iPhone 17 Smartphone Specifications and Price; What is the price of iPhone 17 Smartphone? Follow iPhone 17 Latest News, Photos and Videos On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) | एपल ने आईफोन 17 सीरीज के नए स्मार्टफोन्स की प्री बुकिंग आज (12 सितंबर) से शुरू कर दी है। कंपनी ने 9 सितंबर को एनुअल इवेंट 'ऑव ड्रॉपिंग' में आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की...
Read more »

iPhone 17 Pro Max: कीमत इतनी कि टोक्यो ट्रिप, स्कूटी और गोल्ड ज्वैलरी तक आ जाएं, फिर भी खत्म नहीं होंगे पैसे!iPhone 17 Pro Max: कीमत इतनी कि टोक्यो ट्रिप, स्कूटी और गोल्ड ज्वैलरी तक आ जाएं, फिर भी खत्म नहीं होंगे पैसे!iPhone 17 Pro Max: Apple के अपने नए iPhone 17 सीरीज के फोन्स की प्री-बकिंग शुरू हो गई है. इस बार आईफोन की कीमत को लेकर खूब चर्चा हो रही है. भारत में इस मॉडल की कीमत इतनी ज्यादा है कि उतने पैसों में आप टोक्यो घूमकर आ सकते हैं, दो नई स्कूटी खरीद सकते हैं या सोने की ज्वैलरी भी ले सकते हैं.
Read more »

कौन सा iPhone खरीदना होगा आपके लिए फायदे का सौदा? Apple CEO टिम कुक ने खुद बता दिया!कौन सा iPhone खरीदना होगा आपके लिए फायदे का सौदा? Apple CEO टिम कुक ने खुद बता दिया!iPhone 17 Series: iPhone Air या iPhone 17 Pro: Apple ने जैसे ही iPhone 17 सीरीज मार्केट में उतारी वैसे ही कस्टमर के बीच सबसे बड़ी दुविधा यही बन गई कि आखिर कौन सा मॉडल खरीदें. खासकर iPhone Air और iPhone 17 Pro ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:35:16