iPhone 17 का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. फोन की लॉन्चिंग के समय इसका iPhone 17 AIR वेरिएंट हीरो मॉडल कहा जा रहा था, लेकिन भारत में जिस तरह से iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की डिमांड देखने को मिल रही है वो वाकई हैरान करने वाली है.
Apple ने बीती 9 सितंबर को Awe Dropping इवेंट के दौरान अपनी मोस्ट अवेटेड iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था. लंबे वक्त से इसे लेकर काफी बज बना हुआ है. 12 सितंबर से इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, अब एक ऐसा डेटा सामने आया है जो लोगों को हैरान कर रहा है.
कंपनी ने भारत में इस डिवाइस की कीमत हर बार की तुलना में काफी ज्यादा रखी है, लेकिन इसके बावजूद iPhone 17 Pro और Pro Max की मांग इतनी बढ़ चुकी है कि कई रिटेलर्स के पास स्टॉक खत्म हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो जो भी लोग इसे फोन को खरीदने आएंगे उन्हें कम से कम एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है. क्यों आई कमी इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि iPhone 17 Pro और Pro Max की कमी का एक बड़ा कारण Apple का तेजी से फैलता रिटेल नेटवर्क है. कंपनी ने हाल के कुछ सालों में अपने स्टोर्स को भारत के 500 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाया है. इसका असर यह हुआ है कि हर स्टोर को सीमित मात्रा में यूनिट्स ही मिल पा रही हैं, जिससे हाई डिमांड वाले मॉडल्स का स्टॉक जल्दी खत्म हो रहा है. यानी Apple की पहुंच तो बढ़ी है, लेकिन उसी अनुपात में इन प्रीमियम डिवाइसेज का आवंटन हर जगह समान नहीं हो पा रहा. नहीं मिल रही यूनिट्स भारत में iPhone 17 के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो चुके हैं. जबकि 19 सितंबर से इसकी उपलब्धता भी शुरू हो जाएगी. ऐसे में रिटेलर्स का कहना है कि 500 शहरों में कंपनी का नेटवर्क फैल गया है और यही वजह है कि हर स्टोर को पर्याप्त Pro और Pro Max यूनिट्स नहीं मिल पा रही हैं. सिर्फ इतनी ही मिलती है यूनिट्स एक औसत शिपमेंट में अगर 500 यूनिट भेजी जाती हैं तो उनमें से सिर्फ 50 यूनिट्स Pro और 10 यूनिट्स Pro Max मॉडल की होती हैं. इतना ही नहीं, रिटेलर्स का कहना है कि इसके 512GB और 1TB जैसे हाई-स्टोरेज वेरिएंट की उपलब्धता तो और भी सीमित है, क्योंकि ये बेहद कम ही उपलब्ध कराए जाते हैं. रिटेलर्स की मानें तो Apple अभी अपने बेस मॉडल्स पर ही ध्यान दे रहा है, यही वजह है कि ग्राहकों को न चाहते हुए भी मजबूरी बेस मॉडल के साथ ही जाना पड़ता है. रिटेल्स हुए परेशान रिटेलर्स का कहना है कि 19 सितंबर को जैसे ही iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू होगी तो ज्यादातर ग्राहकों की भीड़ खासकर Pro और Pro Max मॉडल्स के लिए देखने को मिलेगी. Apple भी इस बढ़ती मांग को भांपते हुए अपनी रिटेल मौजूदगी को और मजबूत करने में जुटा है. पिछले ही दिनों कंपनी ने बेंगलुरु और पुणे में दो नए Apple स्टोर खोले हैं, जिससे ब्रांड की पहुंच और ग्राहक सेवा दोनों को बेहतर किया गया है. ChatGPT जैसा AI पैदा कर सकती है कोरोना जैसी महामारी! Sam Altman ने दी वॉर्निंग हर साल होता है ये हाल रिटेल इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि iPhone Pro मॉडल्स की कमी कोई नई बात नहीं है. हर साल जब Apple अपनी नई सीरीज लॉन्च करता है तो शुरुआती दिनों में Pro और Pro Max वेरिएंट्स की डिमांड इतनी तेज होती है कि स्टॉक जल्दी ही खत्म हो जाता है. ये ट्रेंड हर साल देखा गया है. लॉन्च के पहले कुछ हफ्तों में भारी मांग के चलते स्टोर्स खाली हो जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद सप्लाई धीरे-धीरे स्थिर हो जाती है और स्टॉक फिर से उपलब्ध होने लगता है. ब्लैक मार्केट में बढ़ी कीमत iPhone 17 Pro और Pro Max की सीमित उपलब्धता की रिपोर्ट्स ने मार्केट में हलचल मचा दी है. सप्लाई कम होने का सीधा असर ब्लैक मार्केट में दिखा है, जहां इन मॉडल्स की कीमतें 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ दी गई हैं. इतना ही नहीं, कुछ ऑफलाइन दुकानदार भी स्टॉक की कमी का फायदा उठाकर ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं. यही वजह है कि अब लोगों प्री-बुकिंग का रास्ता चुनना शुरू कर दिया है Samsung Galaxy Z Fold 6 के दाम हो गए 40,000 रुपये कम, सिर्फ इतनी कीमत पर आ गया फोन जानें कितनी है शुरुआती कीमत बता दें कि iPhone 17 की शुरुआती कीमत ही 82,900 रुपये रखी है. इसके अलावा iPhone 17 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये से हो रही है, जबकि iPhone 17 Pro Max की शुरुआत ही 1,49,900 रुपये से हो रही है. इस भारी-भरकम कीमत के बावजूद Apple के चाहने वालों की एक्साइटमेंट देखने लायक है.
Apple Iphone 17 Pro Iphone 17 Pro Max Apple Event 2025 Iphone 17 Pre-Order Iphone Shortage Apple India Stores Black Market Iphone Iphone 17 Price India Iphone 17 Demand Iphone 17 Launch Date आईफोन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 17 Pro Max: कीमत इतनी कि टोक्यो ट्रिप, स्कूटी और गोल्ड ज्वैलरी तक आ जाएं, फिर भी खत्म नहीं होंगे पैसे!iPhone 17 Pro Max: Apple के अपने नए iPhone 17 सीरीज के फोन्स की प्री-बकिंग शुरू हो गई है. इस बार आईफोन की कीमत को लेकर खूब चर्चा हो रही है. भारत में इस मॉडल की कीमत इतनी ज्यादा है कि उतने पैसों में आप टोक्यो घूमकर आ सकते हैं, दो नई स्कूटी खरीद सकते हैं या सोने की ज्वैलरी भी ले सकते हैं.
Read more »
कौन सा iPhone खरीदना होगा आपके लिए फायदे का सौदा? Apple CEO टिम कुक ने खुद बता दिया!iPhone 17 Series: iPhone Air या iPhone 17 Pro: Apple ने जैसे ही iPhone 17 सीरीज मार्केट में उतारी वैसे ही कस्टमर के बीच सबसे बड़ी दुविधा यही बन गई कि आखिर कौन सा मॉडल खरीदें. खासकर iPhone Air और iPhone 17 Pro ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
Read more »
iPhone 16 Pro पर 50 हजार का डिस्काउंट, Flipkart Sale में ऑफरFlipkart Big Billion Days Sale में iPhone 16 Pro पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे. इस सेल से आप iPhone 16 Pro को 50 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
Read more »
Flipkart Sale में iPhone 16 Pro और 16 Pro Max पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, इस बार मिस न करें डीलएपल के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max पर त्योहारी सीजन में भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। Flipkart की Big Billion Days Sale में iPhone 16 Pro 70000 रुपये से कम में और 16 Pro Max लगभग 90000 रुपये में मिल सकता है। इस सेल में बैंक कार्ड ऑफर्स भी शामिल होंगे जिससे ग्राहकों को और भी ज्यादा बचत...
Read more »
Pro मॉडल को छोड़िए, iPhone 17 का स्टैंडर्ड वर्जन है असली हीरो! जानें कैसे होगा आपके लिए फायदे का सौदाiPhone 17 की सीरीज की लॉन्चिंग के बाद से ही इसे को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे iPhone 17 का वेनिला यानी स्टैंडर्ड वर्जन Pro मॉडल से बेहतर है.
Read more »
Apple भी हैरान, नए iPhone मार्केट में आने से पहले लोगों ने पुराने मॉडल करवा लिए लेटेस्ट जैसे, जानें कैसे?अगर आप एक iphone यूजर हैं, तो बिना एक भी रुपया खर्चे iPhone 17 या 17 Pro का मजा ले सकते हैं। यह कोई मजाक नहीं है, ऐसा लोगों ने करना शुरू भी कर दिया है। डिटेल में जानिए कैसे?
Read more »
