विजय माल्या ने एक बार फिर साधा भाजपा पर निशाना
बैंकों के कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर अपने ऊपर हुई कार्रवाई को गलत बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा है कि जब खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया कि उनकी सरकार ने मुझसे बैंकों के कर्ज से ज्यादा की वसूली की तो फिर बीजेपी प्रवक्ता मेरे खिलाफ लगातार बयानबाजी क्यों कर रहे हैं? माल्या ने इसे लेकर रविवार सुबह दो ट्वीट किए हैं.
विजय माल्या का पहला ट्वीट पीएम मोदी के उस बयान पर था, जो उन्होंने हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में दिया था. माल्या ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रधानमंत्री का इंटरव्यू देखा, जिसमें वह मेरा नाम लेते हैं और कहते हैं कि भले ही विजय माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन उनकी सरकार ने उसकी 14 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. अब जब प्रधानमंत्री ने ही पूरी वसूली की पुष्टि की है. तो फिर क्यों बीजेपी के प्रवक्ता अपनी बयानबाजी जारी रखते हैं? Saw PM Modi’s interview in which he takes my name and says that even though I owe Rs 9000 crores to Banks, his Govt has attached my assets worth Rs 14,000 https://t.co/PabfqYtncb the highest authority has confirmed full recovery. Why do BJP spokesmen continue their rhetoric? — Vijay Mallya March 31, 2019अगले ट्वीट में विजय माल्या ने लिखा, ‘मैं विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए यह दावा करता हूं कि मेरे बारे में पीएम मोदी के बयान से साबित होता है कि इस पूरे मामले में मैं एक पोस्टर बॉय हूं. जितना पैसा मुझ पर बैंका का था, उससे ज्यादा की वसूली उनकी सरकार कर चुकी है. माल्या ने कहा कि मैं 1992 से यूके में रह रहा हूं. ऐसे में मुझे भगोड़ा कहना क्या बीजेपी को ठीक लगता है. I humbly submit that my assertion that I am a poster boy is fully vindicated by the PM’s own statement about me that his Govt has recovered more than what I allegedly owe the Banks. Fact that I have been a UK resident since 1992 ignored. Suits the BJP to say I ran away. — Vijay Mallya March 31, 2019गौरतलब है कि 27 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या की यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों को जब्त कर बेच दिया था. इस बिक्री प्रक्रिया में ईडी को 1,008 करोड़ रुपये मिले. ईडी ने माल्या के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर इन शेयरों को जब्त किया था. ये शेयर यस बैंक के पास पड़े थे. इससे पहले भी सरकार माल्या की कई करोड़ की संपत्तियां जब्त कर चुकी है. विजय माल्या इस समय लंदन में है और उसको भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है. वह बैंक के साथ 9,000 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी मामले में ईडी और सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एयर स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी का चेहरा ऐसा था मानो चचेरा भाई मर गया हो- अमित शाहबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने के लिए बिपक्ष पर खूब बरसे. अमित शाह ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में उत्साह था, पूरे देश के अंदर हौसला जगा, पूरे देश के अंदर में चेतना जगी, लेकिन बुआ-भतीजा और राहुल गांधी ऐसे मुंह लटकाए थे जैसे चचेरा भाई मर गया हो.
Read more »
माल्या के 1000 करोड़ रुपए के शेयर बेचने की विशेष अदालत ने मंजूरी दीCourt allows sale of Mallya\'s shares worth Rs1000 cr, liquidator to sell UBL stocks | बिक्री रोकने की यूनाइटेड ब्रेवरेज होल्डिंग्स की याचिका पीएमएलए कोर्ट ने खारिज की भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की जब्त संपत्तियों की बिक्री का यह पहला मामला यूनाइटेड ब्रेवरेज कंपनी में माल्या के 74.5 लाख शेयर कोर्ट ईडी ने किए थे अटैच
Read more »
पहली बार माल्या के 1000 करोड़ रुपये जब्त, ED ने की बड़ी कार्रवाईविजय माल्या पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई हुई है. इसके जरिए पहली बार एजेंसी को 1 हजार करोड़ रुपये मिले हैं.
Read more »
क्या 'चाय पर चर्चा' पर भारी पड़ेगी 'आय पर चर्चा'राहुल गांधी का हर ग़रीब परिवार को 72,000 रुपये का वायदा किस रणनीति का हिस्सा है.
Read more »
कार्टून के जरिए विपक्ष पर निशाना, बीजेपी बोली- देश को दमदार चाहिए, दागदार नहीं– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. लिहाजा चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. वोटर्स को लुभाने के लिए राजनीतिक दल लोकलुभावन वादे कर रहे हैं तो एक-दूसरे पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रहे हैं.
Read more »
रेलवे पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, चाय के कपों पर लिखा ‘मैं भी चौकीदार’काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा पेपर कप की तस्वीर के साथ किया गया ट्वीट वायरल होने पर रेलवे ने कहा कि उसने कप हटा लिए हैं और ठेकेदार को दंडित किया है. हाल ही में रेलवे और एयर इंडिया ने अपने टिकट और बोर्डिंग पास पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर प्रकाशित की थी.
Read more »
राजस्थान के CM अशोक गहलोत बोले- नकवी और शाहनवाज को छोड़ देनी चाहिए BJPराजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन और मोदी सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को बीजेपी छोड़ देनी चाहिए.
Read more »
गहलोत ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- वैज्ञानिकों के काम का श्रेय ले रहे पीएम- Amarujalaगहलोत ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- वैज्ञानिकों के काम का श्रेय ले रहे पीएम ashokgehlot51 narendramodi MissionShakti MissionShaktiRow INCIndia
Read more »
