राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना IndiaElects
चुनावी दौर में हर एक पार्टी के नेता दूसरी पार्टी और उनके नेता को निशाने पर लेने में लगे हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं और राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीएम भी बीजेपी को निशाना बनाने से नहीं चूकते हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है. ऐसे में मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन को पार्टी छोड़ दी जानी चाहिए. राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत द्वारा बीजेपी पर किया गया हमला जितना बारीक है उतना ही धारदार भी. सीएम गहलोत का कहना है कि बीजेपी ने अपने दोनों ही कद्दावर मुस्लिम नेताओं को इस लोकसभा चुनाव में कहीं से भी टिकट नहीं दिया है. इससे ये साफ हो गया है कि अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय जनता पार्टी में अब कोई जगह नहीं है. गहलोत ने ये भी कहा कि इससे साफ समझा जा सकता है कि बीजेपी मुसलमानों से नफरत करती है. लिहाजा मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन त्यागपत्र देते हुए खुद को बीजेपी से अलग कर लेना चाहिए.बता दें कि जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह से नफरत की राजनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, 2019 लोकसभा चुनाव में किसी सूरत में अगर बीजेपी आ जाती है तो आगे देश में चुनाव होंगे भी या नहीं यह बात किसी को नहीं पता. अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिस तरह से सामाजिक सुरक्षा के लिए क्रांतिकारी योजना न्याय लेकर आए हैं, उसे बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है और घबराहट में चौकीदार जैसे शो आयोजित किए जा रहे हैं. जिस तरह से राहुल गांधी पर हमले बोले जा रहे हैं उससे साफ है कि मोदी राहुल गांधी से डरते हैं.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी चले थे कांग्रेस मुक्त भारत बनाने लेकिन अब आडवाणी मुक्त, मुरली मनोहर जोशी मुक्त अभियान में लगे हुए हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को एक-एक कर दरकिनार किया जा रहा है जो कि बेहद अफसोसजनक है. गहलोत ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की नींव मजबूत की वरना हमारे हालात भी पाकिस्तान जैसे हो जाते. प्रधानमंत्री मोदी पंडित नेहरू की वजह से ही प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठे हैं और सेल्फी ले रहे हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से पिछले दिनों देश को संबोधित किया उसे लेकर भी गहलोत हमलावर नजर आए. उन्होंने कहा कि देश पूरा 40 मिनट तक इंतजार करता रहा लेकिन उसके बाद खोदा पहाड़ और निकली चुहिया. मोदी ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातें कहीं वो डीआरडीओ के निदेशक भी कर सकते थे. 35 सालों में अंतरिक्ष में भारत ने जो तरक्की की है, किसकी देन है, यह मोदी जी को समझना चाहिए. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुजरात: बीजेपी में फूटे बगावत के सुर, इस सांसद ने कहा- करूंगा कांग्रेस के लिए प्रचारफतेपारा ने कहा कि उन्हें पूर्व मंत्री जयंती कवाडिया और विधायक धनजी पटेल के इशारे पर टिकट नहीं दिया गया है.
Read more »
एयर स्ट्राइक पर बोले विनय कटियार- राहुल को सोनिया ने ही तो बताया होगा राजीव तुम्हारे पिता हैंबालाकोट एयर स्ट्राइक का मुद्दा उठाते हुए विनय कटियार ने कहा है कि एक बच्चा जब जन्म लेता है तो क्या सबूत होता है कि उसका पिता कौन है, बच्चे की मां ही उसे बताती है कि फलां व्यक्ति उसका पिता है. विनय कटियार ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी पैदा हुए होंगे तो उन्हें सोनिया गांधी ने ही बताया होगा कि राजीव गांधी उनके पिता हैं.
Read more »
गुजरात: आसान नहीं बीजेपी की 'क्लीन स्विप', कांग्रेस के खुश होने के हैं ये पांच कारणLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): माना जा रहा है कि 2019 में 2014 का दोहराव हो पाना मुश्किल है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी इन पांच वर्षों में भाजपा को कड़ी चुनौती दी है।
Read more »
मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »
कैमरों के सामने किसान नेता को जूते से मारने के लिए दौड़े बीजेपी नेता!Election 2019: सहारनपुर में एक किसान नेता की बात इतनी बुरी लगी कि बीजेपी ने जूता निकालकर पीटने के लिए बढ़ चले। बाद में बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि किसान नेता कांग्रेस का एजेंट है।
Read more »
टिकट कटने के बाद बीजेपी सांसद के बागी तेवर, कहा- 'मैं चुनाव लडूंगा और जीतूंगा'प्रभात सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने बेशक उन्हें टिकट नहीं दिया हो, लेकिन वह फिर भी चुनावी रण में उतरेंगे और अपनी दावेदारी को पेश करेंगे.
Read more »
केरल: सबरीमाला भक्त पर हमले के आरोप में बीजेपी उम्मीदवार को मिली जेल
Read more »
