केरल: सबरीमाला भक्त पर हमले के आरोप में बीजेपी उम्मीदवार को मिली जेल

United States News News

केरल: सबरीमाला भक्त पर हमले के आरोप में बीजेपी उम्मीदवार को मिली जेल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 152 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

महिला भक्त पर हमले के आरोप में बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार को जेल

कोझिकोड से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार प्रकाश बाबू को स्थानीय अदालत ने सबरीमाला की एक महिला भक्त पर हमले के मामले में गुरुवार को जेल भेज दिया. महिला भक्त पर हमला पिछले साल नवंबर में हुआ था.

बाबू भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी हैं. बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार प्रकाश बाबू ने गुरुवार को कोझिकोड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अपना प्रचार अभियान शुरू किया. इसी बीच उन्होंने खुद को पम्बा पुलिस थाने में पेश किया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज है. पुलिस ने बाद में उन्हें रन्नी सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया और बाबू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पिछले साल सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सबरीमाला मंदिर सभी उम्र की महिलाओं के लिए खोले जाने के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहने के मामले में प्रकाश बाबू ने जमानत याचिका दायर की थी. पिछले साल दो महिलाओं बिंदु और कनकदुर्गा ने दावा किया कि उन्होंने तड़के सबरीमाला मंदिर में भगवान के दर्शन किए. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से कई महिला श्रद्धालु और महिला सामाजिक कार्यकर्ता मंदिर जाने की कोशिश कर चुकी थीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इन दोनों महिलाओं के मंदिर में जाने के बाद 'मंदिर की शुद्धि' का हवाला देते हुए दरवाजे बंद कर दिए गए, जिन्हें दोपहर 12 बजे के आसपास दोबारा खोल दिया गया. 2006 में मंदिर के मुख्य ज्योतिषि परप्पनगडी उन्नीकृष्णन ने कहा था कि मंदिर में स्थापित अयप्पा अपनी ताकत खो रहे हैं और वह इसलिए नाराज हैं क्योंकि मंदिर में किसी युवा महिला ने प्रवेश किया है. कन्नड़ अभिनेता प्रभाकर की पत्नी जयमाला ने दावा किया था कि उन्होंने अयप्पा की मूर्ति को छुआ और उनकी वजह से ही अयप्पा नाराज हुए. उन्होंने कहा था कि वह प्रायश्चित करना चाहती हैं. जयमाला ने दावा किया था कि 1987 में वह अपने पति के साथ जब मंदिर में दर्शन करने गई थीं तो भीड़ की वजह से धक्का लगने के चलते वह गर्भगृह पहुंच गईं और भगवान अयप्पा के चरणों में गिर गईं. जयमाला का कहना था कि वहां पुजारी ने उन्हें फूल भी दिए थे.जयमाला के दावे पर केरल में हंगामा होने के बाद मंदिर में महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित होने के इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान गया. 2006 में राज्य के यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की. इसके बावजूद अगले 10 साल तक महिलाओं के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश का मामला लटका रहा. 28 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने हर आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला दिया. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हर उम्र वर्ग की महिलाएं अब मंदिर में प्रवेश कर सकेंगी. कोर्ट ने कहा कि हमारी संस्कृति में महिला का स्थान आदरणीय है. यहां महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता है और मंदिर में प्रवेश से रोका जा रहा है, यह स्वीकार्य नहीं है.इसके बाद से सबरीमला में हिंदू समूहों की ओर से लगातार इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फैसला धार्मिक परंपरा के खिलाफ है. महिलाओं के प्रवेश के समर्थन में भी कई संगठन सामने आए. मंदिर के पुजारियों ने अपना पक्ष रखने के लिए यहां तक दलील दी कि देवता को भी मौलिक अधिकार हासिल हैं. केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने भी मंदिर में महिलाओं के जाने की पुष्टि की और कहा कि जो भी महिला मंदिर जाना चाहती हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए. इन दोनों महिलाओं ने पिछले महीने भी मंदिर के दर्शनों की कोशिश की थी, लेकिन असफल रही थीं. 2 जनवरी को इनके दर्शन करने के बाद कथित तौर पर बीजेपी-आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मंदिर के पास महिलाओं, पुलिस और मीडिया पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्टीव स्मिथ हुए भावुक, IPL के पिछले सीजन में न खेलने पर दागा BCCI पर सवाल- Amarujalaस्टीव स्मिथ हुए भावुक, IPL के पिछले सीजन में न खेलने पर दागा BCCI पर सवाल- Amarujalaऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि केवल बीसीसीआई ही जवाब दे सकता है कि उसने आईपीएल के पिछले चरण में उन्हें
Read more »

उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर मोदी सरकार पर टिप्पणी करने के चलते सात सरकारी शिक्षक निलंबितउत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर मोदी सरकार पर टिप्पणी करने के चलते सात सरकारी शिक्षक निलंबितव्हाट्सऐप और फेसबुक पर पुलवामा हमले, बालाकोट एयरस्ट्राइक और केंद्र सरकार पर आलोचनात्मक टिप्पणियां करने के आरोप में विभिन्न ज़िलों के सात सरकारी शिक्षकों को निलंबन और एक निजी स्कूल के एक शिक्षक के ख़िलाफ़ एफआईआर का आदेश दिया गया है.
Read more »

मिशन शक्ति पर मचा घमासान, येचुरी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मांगी पीएम मोदी के भाषण की कॉपीमिशन शक्ति पर मचा घमासान, येचुरी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मांगी पीएम मोदी के भाषण की कॉपीएंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण के मसले पर सीताराम येचुरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है कि इस तरह का मिशन देश को आमतौर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन बताता है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री ने इसको लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं. ऐसे में चुनाव आचार सहिंता लागू होने के बाद उनको इसकी इजाजत कैसे दी जा सकती है.
Read more »

राहुल गांधी के हमले पर ममता बनर्जी का पलटवार- 'वह अभी बच्चे हैं'-Navbharat Timesराहुल गांधी के हमले पर ममता बनर्जी का पलटवार- 'वह अभी बच्चे हैं'-Navbharat Timesममता बनर्जी ने मालदा की एक रैली में राहुल गांधी के लगाए आरोपों का जवाब देते हुए तंज कसा है कि वह अभी बच्चे हैं। इस दौरान ममता ने राहुल गांधी के न्यूनतम आय के वादे पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।
Read more »

नरेन्द्र मोदी के राहुल गांधी पर 5 बड़े हमलेनरेन्द्र मोदी के राहुल गांधी पर 5 बड़े हमलेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष और प्रत्यक्ष हमले किए। आइए जानते हैं मोदी ने राहुल और कांग्रेस को लेकर क्या कहा...
Read more »

पुलवामा हमले के 43 दिन बाद कैसे हैं भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते?– News18 हिंदीपुलवामा हमले के 43 दिन बाद कैसे हैं भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते?– News18 हिंदी26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार करके बालाकोट पर बम गिराए. भारत सरकार का दावा था कि इस कार्रवाई की वजह से जैश के आतंकी ठिकानों को खासा नुकसान हुआ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:00:49