रेलवे पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, चाय के कपों पर लिखा ‘मैं भी चौकीदार’ IndianRailways MainBhiChowkidar LoksabhaElections2019 ModelCodeOfConduct भारतीयरेल मैंभीचौकीदार लोकसभाचुनाव2019 चुनावआचारसंहिता
रेलवे टिकट और एयर इंडिया के बोर्डिंग पास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाने पर आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से चुनाव आयोग ने रेलवे और नागर उड्डयन मंत्रालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. एयर इंडिया ने अपने बोर्डिंग पास पर वाइब्रेंट गुजरात समिट का विज्ञापन दे दिया था, जिस पर नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तस्वीरें भी थीं.
एयर इंडिया के बाद निजी विमान सेवा प्रदाता कंपनीने भी ऐसे ही बोर्डिंग पास जारी कर दिए थे. चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी होने के बाद एयर इंडिया और गो एयर ने ये बोर्डिंग पास वापस ले लिए थे. बहरहाल, चाय के कप पर ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा होने के संबंध में इंडियन रेलवे टूरिज़्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘उन ख़बरों की जांच की गई जिनमें कहा गया कि ‘मैं भी चौकीदार’ लेबल वाले कपों में चाय दी गई. यह आईआरसीटीसी की बिना पूर्व मंज़ूरी के किया गया. सुपरवाइज़र/पैंट्री प्रभारियों से ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है.’ उन्होंने कहा, ‘सेवा प्रदाता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इस कदाचार के लिए सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.’और सत्ताधारी दल के दूसरे सदस्यों ने ख़ुद को चौकीदार बताया था. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके सभी मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा दिया था. अपने ट्विटर अकाउंट के नाम में ‘चौकीदार’ शब्द जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, ‘आपका चौकीदार दृढ़ खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है. लेकिन मैं अकेले नहीं हूं, जो भी भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ लड़ रहा है, वो चौकीदार है. जो भी भारत की तरक्की के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है, वो चौकीदार है. आज हर भारतीय कह रहा है #MainBhiChowkidar.’ क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमित शाह का राहुल पर बड़ा हमला, शहीदों के खून पर वोट बैंक की राजनीति क्योंनई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा हमले पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि क्या एयर स्ट्राइक से आतंक को जवाब नहीं देना चाहिए।
Read more »
गौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री को लेकर लोगों की अलग-अलग रायदिल्ली के युवक अपूर्व भटनागर का कहना है कि गौतम गंभीर को राजनीति में नहीं आना चाहिये था, क्योंकि उनका क्रिकेट करियर बहुत साफ़ और सफ़ेद रहा है, पर राजनीति के बारे में तो सबको पता है कि यहां कोई रास्ता सीधा नहीं जाता.
Read more »
वेस्ट यूपी की चार सीटों पर गठबंधन के गणित पर कांग्रेस का ‘मुस्लिम’ अस्त्र-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वेस्ट यूपी की चार ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जहां कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर में मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने गठबंधन को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।
Read more »
सेंसेक्स 37,900 के स्तर पर, दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेकसेंसेक्स सुबह 10.09 बजे 116.49 अंकों के साथ 37,925.40 पर और निफ्टी 41.00 अंकों की बढ़त के साथ 11,395.25 पर कारोबार करते देखे गए.
Read more »
भारत के ऐंटी-सैटलाइट मिसाइल के परीक्षण पर चीन की सतर्कतापूर्वक प्रतिक्रिया-Navbharat Timesचीन ने भारत के उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षण पर बुधवार को सतर्कतापूर्वक प्रतिक्रिया जताते हुए उम्मीद जताई कि सभी देश बाहरी अंतरिक्ष में शांति बनाए रखेंगे।
Read more »
सेंसेक्स 127 अंक की तेजी के साथ 38673 पर बंद, निफ्टी की क्लोजिंग 11600 के ऊपरStock Market Update: Sensex Rises 127 pts on Friday 29 March | इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 6%, वेदांता 4% के फायदे में रहा सेंसेक्स ने मौजूदा वित्त वर्ष में 17% रिटर्न दिया, यह 4 साल में सबसे ज्यादा
Read more »