एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर BJP अध्यक्ष ने बोला विपक्ष पर ज़ोरदार हमला IndiaElects TanushreePande
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि पाकिस्तान में वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी सदमे में थे, दो दिन तक वो चेहरा ऐसा कर के बैठे थे मानो चेचरा भाई मर गया हो. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को 'विजय संकल्प सभा' करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने के लिए बिपक्ष पर खूब बरसे.
अमित शाह ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में उत्साह था, पूरे देश के अंदर हौसला जगा, पूरे देश के अंदर में चेतना जगी, पूरे देश में स्वाभिमान जगा और ये विपक्ष के लोग मातम मना रहे थे, छातियां पीट-पीट कर हाय तौबा कर रहे थे. अमित शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए, पूरा देश सदमे में था. पाकिस्तान ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी, पाकिस्तान को लगा कि फिर से सर्जिकल स्ट्राइक होगा. अमित शाह ने कहा,"उन्होंने सीमा पर फौज खड़ी कर दी, तोप लगा दिए, लेकिन मोदी ने वायुसेना भेज एयर स्ट्राइक कर दी, जहां पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकियों को छुपा कर रखा था." अमित शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से पहले अमेरिका और इजराइल दो ही देश ऐसे थे, जिन्होंने अपने यहां हुए हमलों का बदला लिया था, मोदी जी ने इन देशों की सूची में तीसरा नाम भारत का जोड़ दिया है. अमित शाह ने कहा कि अब हमें पूरी दुनिया सम्मान के साथ देख रही है, और कह रही है कि ये देश ऐसा है जिसकी सीमाओं के साथ छेड़खानी होती है तो तुरंत कार्रवाई होती है. अमित शाह ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पूरा पाकिस्तान सदमे में था. उन्होंने कहा,"पूरा पाकिस्तान का संसद सदमे में था, और अपने बुआ, भतीजा और राहुल गांधी भी सदमे में थे, दो दिन तक वो ऐसा करके बैठे थे जैसे चचेरा भाई मर गया हो." अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी वायुसेना चीफ पर उंगली उठा रहे हैं, वे उनसे कहना चाहता हैं कि वो उस पार्टी के नेता हैं, जो देश के वीर जवानों पर गर्व करती है, जवानों पर ऐसे सवाल उठाना आपकी पार्टी को ही शोभा देता है. अमित शाह ने ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का भी बयान उठाया और कहा कि वे ऐसे सलाह राहुल गांधी को ही दिया करें, अमित शाह ने कहा कि अगर दुश्मन हमपर चोली चलाता है तो इसका जवाब गोले से दिया जाएगा. अमित शाह ने कहा कि आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने के दिन अब खत्म हो गए हैं. देश में अब मोदी की सरकार है. उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ली है. देश विरोधी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है. अमित शाह ने कहा कि देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जिसके शपथ लेते ही दुश्मनों के दिल में डर बैठ जाए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, भारत ने गंवाई टेनिस टूर्नामेंटों की मेजबानीबालाकोट हवाई हमले के बाद पाकिस्तान आज भी डरा-सहमा हुआ है.
Read more »
गूगल ट्रेंड में देश के सभी मुख्यमंत्रियों को योगी ने पछाड़ा- Amarujalaगूगल ट्रेंड में देश के सभी मुख्यमंत्रियों को योगी ने पछाड़ा myogiadityanath YogiAdityanath ChiefMinister BJP UttarPradesh
Read more »
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- बार-बार सेना का अपमान कर रहा है विपक्ष, जनता माफ नहीं करेगीपीएम नरेंद्र मोदी बोले- बार-बार सेना का अपमान कर रहा है विपक्ष, जनता माफ नहीं करेगी narendramodi JantaMaafNahiKaregi SamPitroda ElectionWithJagran MeraPowerVote
Read more »
कांग्रेस के 'दरबारी' ने उठाए एयर स्ट्राइक पर सवाल, पाकिस्तान का किया समर्थननई दिल्ली। भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अगर हमले में 300 आतंकी मारे गए हैं तो ये पूरी दुनिया को दिखा क्यों नहीं। सैम पित्रोदा के इस बयान पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने उन्हें कांग्रेस का दरबारी कहा।
Read more »
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में मौत के आंकड़ो पर उठाया सवालकांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में मौत के आंकड़ो पर उठाया सवाल CongressLeader SamPitroda BalakotAirStrike PulwamaTerrorAttack कांग्रेसनेता सैमपित्रोदा बालाकोटएयरस्ट्राइक पुलवामाआतंकीहमला
Read more »
राजनाथ सिंह बोले, 'एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के बजाय विपक्ष हो रहा है परेशान'राजनाथ सिंह बोले, 'एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के बजाय विपक्ष हो रहा है परेशान' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
