IndiaElects वाराणसी: प्रियंका पीएम मोदी को दे सकती हैं कड़ी टक्कर mausamii2u abhishek6164
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भले ही मजाक में यह सवाल पूछे हैं कि"वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या?, लेकिन इसके मायने बहुत गूढ़ हैं. राजनीतिक विश्लेषक और राजनीतिक लोग इसके निहितार्थ ढूंढने लगे हैं और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका सचमुच वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं.
अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा? सियासी गलियारे में चर्चा है कि वाराणसी से प्रियंका गांधी कांग्रेस और महागठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार बन सकती हैं. दरअसल, 2014 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को वाराणसी सीट से 5,81,122 वोट मिले थे. जबकि, अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के अजय राय और बीएसपी के विजय प्रकाश जायसवाल को 3,45,431 वोट मिले थे, यानि पीएम मोदी की जीत का मार्जिन करीब 2 लाख से अधिक था. कांग्रेस को लगता है कि अगर इस सीट से प्रियंका गांधी विपक्ष की ओर से इकलौती उम्मीदवार बनती हैं तो वह पीएम मोदी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. वैसे इस सीट से भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण के भी चुनाव मैदान में आने की उतरने की चर्चा है. इंडिया टुडे को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की खबर जानबूझकर लोगों के बीच फैलाई जा रही है. इसके पीछे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का मकसद पूर्वांचल में अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को एक मैसेज देना है. अगर प्रियंका, मोदी के खिलाफ मैदान में उतरती हैं तो पूरे प्रदेश में मैसेज जाएगा कि बीजेपी और पीएम मोदी का मुकाबला कांग्रेस कर रही है. अब गेंद गठबंधन के पाले में है कि वह प्रियंका के पीछे खड़े होकर वाराणसी में पीएम मोदी को घेरने की कोशिश करता है या फिर लड़ाई को त्रिकोणीय बनाता है.प्रियंका गांधी के वाराणसी से मैदान में उतरने की अटकलों पर आजतक ने वाराणसी के लोगों की प्रतिक्रिया जानी. स्थानीय निवासी रामबाबू श्रीवास्तव कहते हैं कि प्रियंका गांधी के चुनाव में वाराणसी से उतरने पर अभी उनको काशीवासियों का प्यार नहीं मिलेगा, अभी उनको और 5-10 साल का वक्त लगेगा. जहां तक चंद्रशेखर रावण का वाराणसी से चुनाव लड़ने का सवाल है तो वे पश्चिमी यूपी के नेता है, उनकी वाराणसी में पहचान तक नहीं है. मोदी जी ने वाराणसी में इतना काम किया है कि यहां के बच्चे-बच्चे के दिलों में मोदी बसे है. अब उनके सामने कोई भी गठबंधन या भीम आर्मी तक ही आ जाए कोई फर्क नहीं पड़ता. मोदी जी को कोई हराने वाला नहीं है. काशी के ही रहने वाले अनूप कहते हैं कि बनारस से कांग्रेस का जन्म जन्मांतर का प्यार है, लेकिन सभी को प्रयासरत रहना चाहिए. मोदी जी की एक अलग छवि है और प्रियंका गांधी की भी अलग छवि है. प्रियंका गांधी अभी और आगे भी प्रयासरत रहेंगी. छोटी-मोटी गलतियां हो जाती है. जैसे उन्होंने शास्त्री को माला पहनाया था. फिर उन्होंने खंडन भी किया. भीम आर्मी के चंद्रशेखर का नाम पहली बार सुन रहें हैं. तमाम पार्टी भीम आर्मी को समर्थन का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक सामने आकर किसी ने घोषणा नहीं की है. वाराणसी के ही अब्दुल सलाम कहते हैं कि प्रियंका लड़े तो अच्छी बात है, लेकिन मोदी को हराना मुश्किल है. प्रियंका लड़ती है तो टक्कर का मुकाबला होगा. अभी जो कांग्रेस तीसरे नंबर पर है वे दूसरे नबंर पर आ जायेगी. डूबती कांग्रेस फिर से उबरेगी. जब केजरीवाल पर भरोसा किया जा सकता है तो प्रियंका गांधी का तो नाम इतना है. प्यार मिलेगा प्रियंका को. वाराणसी की ही रहने वाली शिवांगी यादव कहती हैं कि बनारस की जनता मोदी के भेड़चाल में हो चूकी है तो प्रियंका गांधी को काशीवासियों का प्यार नहीं मिल पायेगा. मोदी को ही लोग जीतायेंगे. प्रियंका गांधी का कोई चांस नहीं है. भीम आर्मी के चंद्रशेखऱ का नाम तक नही सुना है, नहीं जानते हैं. . वहीं, स्थानीय निवासी रविकांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रियंका के आने से थोड़ी टक्कर होगी बनारस में. विकास तो किया है मोदी ने, लेकिन ये विकास के नाम पर धोखा है. वीआईपी रोड पर भी गड्ढे है. वायर खुले हैं. सभी काम पेपर पर हुआ है. रोड पर नहीं. प्रियंका को बनारस से प्यार मिलने की उम्मीद है. मोदी के टक्कर में प्रियंका ही हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चौकीदार को गन्ना किसानों की फिक्र नहीं, अमीरों की करते हैं ड्यूटी: प्रियंकाप्रियंका गांधी ने पीएम पर कसा तंज, बोलीं - चौकीदार को गरीबों की परवाह नहीं IndiaElects
Read more »
डर रहे हैं पाक PM इमरान, कहा-चुनाव के चलते भारत दिखा सकता है और दुस्साहसपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का मानना है कि हिंदुस्तान में आम चुनाव संपन्न होने तक दोनों देशों के बीच तनाव बने रहेंगे. इमरान खान ने भारत की ओर से किसी और हमले की आशंका जाहिर की है.
Read more »
कभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमान19 जनवरी 2013 को जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ा पद देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही राहुल गांधी अधिकृत तौर पर पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बना चुकी है.
Read more »
LIVE: प्रियंका के विरोध में लगे पोस्टरों की अखिलेश ने EC से की शिकायतअंतरिक्ष महाशक्तियों में शामिल हुआ भारत: PM NarendraModi पढ़ें लाइव अप्डेट्स:
Read more »
अमेठी में प्रियंका ने पूछा- राहुल जी आते हैं? महिलाएं बोलीं- कौनो नहीं आत– News18 हिंदीकांग्रेस (Congress) महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं. अमेठी में प्रियंका गांधी से यहां की महिलाओं ने शिकायत की. अमेठी की महिलाओं ने प्रियंका गांधी से कहा कि यहां कुछ मिल नहीं रहा है. आप 5 साल बाद आती हैं. इस पर प्रियंका गांधी ने पूछा- राहुल जी आते है? प्रियंका के सवाल का जवाब देते हुए महिलाओं ने कहा- कौनो नहीं (कोई नहीं) आता है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: 2 दिन में कन्हैया कुमार ने पार्टी फंड में जमा किए 10 लाख रुपये– News18 हिंदीबेगूसराय में एक बार फिर वामपंथियों ने अपनी पुरानी रणनीति शुरू करते हुए चंदे की सियासत शुरू की है. वर्तमान में महागठबंधन से अलग होने के बाद सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की अपील की है. कन्हैया कुमार के अनुसार, चंदे की राजनीति सभी पार्टी करते हैं, कोई पूंजीपतियों से चंदा लेता है. लेकिन मैंने देश के आम आवाम से चंदा लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. लेकिन विरोधी इसे वोट की राजनीति करार दे रहे हैं.
Read more »
प्रियंका का सवाल ‘कैसी चल रही हैं चुनाव की तैयारी, 2019 की नहीं, 2022 की’- Amarujalaप्रियंका का सवाल ‘कैसी चल रही हैं चुनाव की तैयारी, 2019 की नहीं, 2022 की’ PriyankaGandhiVadra PriyankaGandhi RahulGandhi LokSabhaElections congress
Read more »
कार्यकर्ताओं की लड्डुओं से तौलने की जिद, प्रियंका ने दिया जवाब, तो लगने लगे ठहाकेElection 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी से रायबरेली जा रही थीें। इसी दौरान रास्ते में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को लड्डुओं से तौलने का अनुरोध किया। इस पर प्रियंका ने कहा, 'क्या आपको लगता है कि मेरा वजन एक क्विटंल से ज्यादा है।'
Read more »
रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित, 1 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहतदिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को अपना आदेश 1 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया है. साथ ही कोर्ट ने 1 अप्रैल तक रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है.
Read more »
प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलों को दी और हवाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की अनदेखी करने का आरोप लगाया और खुद इस सीट से चुनाव लड़ने की मंशा व्यक्त की है. ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलों को और हवा दे दी है.
Read more »
