इमरान खान ने जाहिर की भारत की ओर से किसी और हमले की आशंका
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत में आम चुनाव संपन्न होने तक दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख रह सकते हैं. इमरान खान ने यह भी कहा कि 'पाकिस्तान का पूर्वी पड़ोसी देश अभी और दुस्साहस दिखा सकता है.
पिछले महीने कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में बेहद तनाव है. भारत ने पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बालाकोट में हवाई हमले किए थे जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया. भारत की इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की थी. इस हवाई हमले में भारत ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया. बाद में प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से शांति की अपील की और कहा कि आम चुनावों को देखते हुए आपसी रिश्ते नहीं बिगाड़े जाने चाहिए. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान काफी पहले से बोलते रहे हैं कि हिंदुस्तान की मौजूदा सरकार सियासी फायदे के लिए हमले करा रही है. इमरान खान ने मंगलवार को फिर यह बात दोहराई और कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान पर जंग के बादल अब भी मंडरा रहे हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार आम चुनावों से पहले कोई और 'दुस्साहस' कर सकती है. इमरान खान ने कहा, 'खतरा अभी टला नहीं है. भारत में चुनाव संपन्न होने तक यही स्थिति रहेगी. हालांकि भारत की ओर से किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम तैयार हैं.' पाकिस्तान के चर्चित अखबार डॉन ने इमरान खान के हवाले से यह खबर छापी है. इमरान खान ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान सरकार की ओर से जताई गई कुछ चिंताओं के कारण उन्होंने इस्लामाबाद में तालिबान के साथ अपनी बैठक को टाल दिया है. बीते महीने तालिबान ने कहा था कि उसका एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में इमरान खान से मुलाकात करेगा. मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि तालिबान ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक इसलिए रद्द कर दी क्योंकि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने इस आंतकी संगठन पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं. पाकिस्तान अपने इलाके में शांति बहाली के लिए तालिबान से वार्ता चाहता है लेकिन परिस्थितियां अभी नहीं बन पा रही हैं. पुलवामा आंतकी हमले और बालाकोट में भारत के हवाई हमले के बाद इस पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है जिसका असर तालिबान के साथ शांति वार्ता पर देखा जा रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »
IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »
PM नरेंद्र मोदी ने नेशनल डे पर PAK की जनता को दी बधाई, इमरान खान ने ट्वीट किया मैसेजइमरान खान ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए महाद्वीप के लोग एक साथ आएं, जहां हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह ना हो.
Read more »
अरब सागर में तेल-गैस के बड़े भंडार मिलने की उम्मीद: इमरान- Amarujalaपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश अरब सागर में तेल व गैस के बड़े भंडार की खोज के करीब है
Read more »
नाबालिग हिंदू लड़कियों की अगवा कर शादी कराई, इमरान ने दिए जांच के आदेशPakistan Prime Minister Imran Khan has ordered a probe into Hindu girls abduction | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हुआ घटना का खुलासा लड़कियों पर दबाव बनाकर धर्मांतरण का आरोप
Read more »
कंगना रनौत भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना की फीस थलाइवी जया बाहुबली मणिकर्णिका । Kangana Ranaut will be India highest paid actress Kangna Ranaut fees for Jayalalithaa Biopic thalaivi Jaya Baahubali Manikarnika– News18 Hindiकंगना रनौत (Kangana Ranaut) जयललिता की बायोपिक (Jayalalithaa Biopic) के लिए मोटी फीस चार्ज कर रही हैं. जिसके बाद वे भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन जाएंगी.
Read more »
भारत में आम चुनावों तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे : इमरान खान- Amarujalaभारत में आम चुनावों तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे : इमरान खान ImranKhanPTI narendramodi LokSabhaElections2019 Elections2019 indiapakistan
Read more »
