भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह, कहा- मोदी यहां से लड़ें तो स्वागत

United States News News

भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह, कहा- मोदी यहां से लड़ें तो स्वागत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

IndiaElects आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने आखिरी चुनाव साल 2003 में लड़ा था और उसके बाद अब सीधे 2019 में वो चुनाव लड़ने जा रहे हैं | ReporterRavish

भोपाल से कांग्रेस का लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को पहली बार भोपाल पहुंचे हैं. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बताई. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल से चुनाव लड़ने आते हैं तो उनका स्वागत है.

जब उनसे पूछा गया कि 16 साल बाद अब आप एक नई भूमिका में हैं. खुद के लिए वोट मांगने निकलेंगे. कितने तैयार हैं इस भूमिका के लिए तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'राजनीतिक व्यक्ति तो वोट मांगता ही रहता है खुद के लिए मांगे या दूसरों के लिए मांगे इसमें क्या फर्क है'. आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने आखिरी चुनाव साल 2003 में लड़ा था और उसके बाद अब सीधे 2019 में वो चुनाव लड़ने जा रहे हैं. दिग्विजय सिंह राघोगढ़ और राजगढ़ से चुनाव लड़ते आए हैं. यह पहली बार है जब दिग्विजय भोपाल से अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. उनसे एक सवाल में एक नए शहर और माहौल के बारे में पूछा गया तो दिग्विजय ने बताया कि भोपाल उनके लिए नया नहीं है. उन्होंने कहा कि 'भोपाल शहर में वो 1977 में पहली बार आए थे जब वो विधायक थे और तब से लेकर आज तक उनके संबंध भोपाल के लोगों के साथ रहे हैं. सिंह ने कहा कि उनका और भोपाल का पिछले 40 सालों का संबंध है. हालांकि दिग्विजय सिंह से जब यह पूछा गया कि वो खुद चुनाव में खड़े हैं तो ऐसे में वो खुद के लिए वोट मांगेंगे या देश-प्रदेश में घूम कर पार्टी के लिए भी प्रचार करेंगे तो दिग्विजय ने कहा कि ये सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. जैसी परिस्थितियां बनेंगी वैसा करेंगे. भोपाल में भी समय देंगे और जहां मांग होगी वहां भी जाएंगे.एक खास बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने विरोधियों पर भी तीखा हमला किया. जब उनसे पूछा गया कि उनके विरोधी और खासतौर से बीजेपी नेता उनके ऊपर पाकिस्तान परस्त होने का आरोप लगाते हैं. उनके चुनाव लड़ने पर पाकिस्तान में मिठाई बंटने वाले बयान देते हैं तो दिग्विजय ने कहा कि वो ऐसे प्रश्नों का उत्तर देना ज़रूरी नहीं समझते, लेकिन उन्होंने ये ज़रूर कहा कि उन्हें अपने धर्म पर पूरा यकीन है और इसके लिए उन्हें किसी से सर्टिफिकेट की ज़रूरत नही है. लोकसभा चुनाव में भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भले ही बीजेपी में माथापच्ची चल रही है लेकिन दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि उनके सामने भोपाल से यदि पीएम मोदी चुनाव लड़ें तो इस पर दिग्विजय ने हंसते हुए कहा कि 'उनका स्वागत है.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानदिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानभोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस बात का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लडेंगे और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर देगी।
Read more »

कमलनाथ की चुनौती कबूल कर भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह-Navbharat Timesकमलनाथ की चुनौती कबूल कर भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को पत्रकारों के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने तय किया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। कमलनाथ ने इससे पहले कहा था कि दिग्विजय को इंदौर या भोपाल जैसी किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
Read more »

दिग्‍व‍िजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसदिग्‍व‍िजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में मध्‍यप्रदेश की भोपाल की सीट सबसे रोमांचक दंगल में तब्‍दील होती दिख रही है. कांग्रेस ने इस सीट से दिग्‍व‍िजय सिंह का नाम तय कर दिया है. अब देखते हैं कि बीजेपी किसे अपना उम्‍मीदवार बनाती है.
Read more »

दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे, इससे मैं बहुत खुश हूं: कमलनाथ-Navbharat Timesदिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे, इससे मैं बहुत खुश हूं: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2003 के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से दिग्विजय सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा है। डेढ़ दशक बाद पार्टी की सत्ता वापसी हुई और अब दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। भोपाल से चुनाव लड़ाए जाने के फैसले से दिग्विजय सिंह खुश हैं या नहीं? इस पर कमलनाथ ने कहा,‘यह तो उन्हीं से पूछिए, मगर मैं तो खुश हूं।’
Read more »

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर!– News18 हिंदीदिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर!– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की उठापटक का दौर जारी है. कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को वहां से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के तुरंत बाद ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के दुश्मन हैं. साध्वी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई है
Read more »

भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर-Navbharat Timesभोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनौती दे सकती हैं। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
Read more »

16 साल बाद चुनावी मैदान में दिग्विजय, भोपाल तय करेगा भविष्य16 साल बाद चुनावी मैदान में दिग्विजय, भोपाल तय करेगा भविष्यभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शन‍िवार देर रात 38 उम्मीदवारों की ल‍िस्ट जारी कर दी है ज‍िसमें भोपाल लोकसभा सीट से द‍िग्व‍िजय का ट‍िकट फाइनल कर द‍िया गया है. लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी क‍ि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासच‍िव और राज्यसभा सदस्य द‍िग्व‍िजय स‍िंह, राजगढ़ छोड़कर भोपाल से चुनाव लड़ें. शन‍िवार देर रात को इस बात पर मुह‍र लग गई है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: क्या भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतरेंगे शिवराज सिंह चौहान?-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019: क्या भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतरेंगे शिवराज सिंह चौहान?-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से बीजेपी खेमे में उथल-पुथल शुरू हो गई है। दिग्विजय सिंह को चुनौती देने के लिए बीजेपी किसी मजबूत चेहरे की तलाश में है। ऐसे में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम की भी चर्चा है।
Read more »

भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान पर दांव खेलने की तैयारीभोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान पर दांव खेलने की तैयारीकांग्रेस ने भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी घोषित कर तुरुप का इक्का चल दिया है। वहीं भाजपा संगठन में भी अब इस सीट को लेकर पुनर्विचार शुरू हो गया है।
Read more »

लोकसभा 2019 में मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्टलोकसभा 2019 में मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्टबीजेपी की मध्य प्रदेश कैंडिडेट लिस्ट जारी, कांग्रेस ने भी बताए उम्मीदवार
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:26:26