PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सवालों के घेरे में, चुनाव आयोग करेगा जांच

United States News News

PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सवालों के घेरे में, चुनाव आयोग करेगा जांच
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

MissionShakti पर दिया गया पीएम मोदी के भाषण की चुनाव आयोग करेगा जांच

चुनाव आयोग ऑपरेशन शक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश मामले की जांच करेगा. राजनीतिक दलों की ओर से इस संबंध में सवाल उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है. चुनाव आयोग ने अधिकारियों की एक कमेटी को इस मामले की तुरंत जांच करने का निर्देश दिया है ताकि यह तय किया जा सके कि इससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने सबसे पहले पत्र लिखकर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक आयोग इस पर आंतरिक तौर पर सलाह मशविरा कर रहा है. आयोग ने अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश की लिखित प्रति मुहैया कराई है. डॉ. सक्सेना की अगुआई में टीम इसके एक-एक शब्द पर गहराई से विचार कर रही है. बता दें कि पार्टियों ने इस पर ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से पूछा कि आखिर पीएम को राष्ट्र के नाम संबोधन की इजाजत क्यों दी गई? येचुरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि यह चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन है. टीएमसी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी ने भी पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन पर ऐतराज जताया था. कांग्रेस ने भारत की उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए केंद्र सरकार पर वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि का भी श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया. अन्य विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से शिकायत की कि इससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मिशन शक्ति' की सफलता के लिए डीआरडीओ की सराहना की और राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह मोदी को ''विश्व रंगमंच दिवस'' की बधाई देते हैं. राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'बहुत खूब डीआरडीओ, आपके कार्य पर हमें गर्व है.' उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई भी देना चाहता हूं.' वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी ने खुद को एक घंटे तक 'मुफ्त टीवी टाइम' दिलाकर जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान भटका दिया. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदा लेने के लिए की गई यह एक और बेइंतहा नौटंकी है. जबकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि पिछली यूपीए सरकार ने देश को अपना एंटी-सैटेलाइट मिसाइल बनाने के लिए वैज्ञानिकों को अनुमति नहीं दी क्योंकि उसमें ‘काबिलियत और स्पष्टता’ नहीं थी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने ए-सैट की सफलता को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिए जाने पर सवाल उठाए और पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह ‘किसी और के किए गए काम का इस्तेमाल’ कर वोट मांग रहे हैं. कुमारस्वामी ने कहा, ‘क्या यह बड़ी उपलब्धि है? देश में इस उद्देश्य के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम है. वे नियमित रूप से अपना काम करते हैं, चाहे किसी भी की सरकार क्यों नहीं हो.’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत ने अंतरिक्ष में एंटी-सेटेलाइट मिसाइल से एक ‘लाइव’ सेटेलाइट को मार गिराकर अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज करा लिया है और भारत ऐसी क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सफलता के बाद भारत के वैश्विक अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में स्थापित हो जाने की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा, ‘हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर पृथ्वी की निचली कक्षा में एक लाइव सेटेलाइट को मार गिराया है. यह लाइव सेटेलाइट एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, जिसे एंटी-सेटेलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया गया. यह अभियान तीन मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया गया.’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ट्रंप के चुनाव में रूस के कथित दखल की जांच पूरीट्रंप के चुनाव में रूस के कथित दखल की जांच पूरीएफ़बीआई के पूर्व प्रमुख और विशेष वकील रॉबर्ट मुलर ने अमरीकी न्याय विभाग को रिपोर्ट सौंपी
Read more »

स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी के फ्रॉड की जांच के लिए ईडी 21 देशों से मदद मांग सकेगास्टर्लिंग बायोटेक कंपनी के फ्रॉड की जांच के लिए ईडी 21 देशों से मदद मांग सकेगाbank fraud case ed allowed by court to send lrs to 21 countries for assistance to solve rs8100 cr case | 8,100 करोड़ रुपए के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की अदालत ने दी मंजूरी कंपनी का एक प्रमोटर अल्बानिया में हो चुका है गिरफ्तार, जल्द भारत प्रत्यर्पण की उम्मीद स्टर्लिंग के अन्य प्रमोटर संदेसरा भाई भी अल्बानिया में रह रहे
Read more »

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के खिलाफ चुनाव आयोग में कांग्रेस ने की शिकायत– News18 हिंदीफिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के खिलाफ चुनाव आयोग में कांग्रेस ने की शिकायत– News18 हिंदीकपिल सिब्बल ने मुलाकत के बाद कहा कि ये फिल्म संविधान की भावना का उल्लंघन है. बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कपिल सिब्बल ने कहा है कि इस फिल्म के निर्माता और अभिनेता दोनों बीजेपी से हैं.
Read more »

नीति आयोग के उपाध्यक्ष बोले, 'राहुल गांधी की योजना चांद को जमीन पर लाने जैसी'नीति आयोग के उपाध्यक्ष बोले, 'राहुल गांधी की योजना चांद को जमीन पर लाने जैसी'राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो देश के सर्वाधिक गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को 72,000 रुपये सालाना बतौर न्यूनतम आय उपलब्ध कराई जायेगी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस योजना पर सवाल उठाए हैं.
Read more »

'न्याय' पर बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए ऐसा करती है'न्याय' पर बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए ऐसा करती हैनीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि अगर न्याय योजना लागू की जाती है तो ऐसा हो सकता है कि वित्तीय घाटा बढ़कर 3.5 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी तक हो जाए. क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां हमारी रेटिंग घटा दें. हमें बाहर से लोन न मिले. इसका नतीजा यह होगा कि लोग हमारे यहां निवेश करना रोक देंगे.
Read more »

कांग्रेस की 'न्याय स्कीम' पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल, EC ने भेजा नोटिसकांग्रेस की 'न्याय स्कीम' पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल, EC ने भेजा नोटिसकांग्रेस पार्टी ने न्याय योजना के तहत गरीबों को 72 रुपये सालाना आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.
Read more »

राहुल के 'न्याय' पर सवाल उठाकर फंसे नीति आयोग उपाध्यक्ष, चुनाव आयोग मांगेगा जवाबराहुल के 'न्याय' पर सवाल उठाकर फंसे नीति आयोग उपाध्यक्ष, चुनाव आयोग मांगेगा जवाबकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय योजना पर टिप्पणी करने की वजह से नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग संज्ञान ले सकता है. उनकी टिप्पणी को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:29:30