राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो देश के सर्वाधिक गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को 72,000 रुपये सालाना बतौर न्यूनतम आय उपलब्ध कराई जायेगी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस योजना पर सवाल उठाए हैं.
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की पांच करोड़ गरीब परिवारों को न्यूनतम आय गारंटी के तहत सालाना 72,000 रुपये देने के वादे से राजकोषीय अनुशासन धराशायी हो जायेगा और इस योजना से एक तरह से काम नहीं करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा.
कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के पुराने रिकार्ड को देखा जाए तो वह चुनाव जीतने के लिये चांद लाने जैसे वादें करती रही है. कांग्रेस अध्यक्ष ने जिस योजना की घोषणा की है उससे राजकोषीय अनुशासन खत्म होगा, काम नहीं करने को लेकर एक प्रोत्साहन बनेगा और यह कभी क्रियान्वित नहीं होगा.’’ राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो देश के सर्वाधिक गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को 72,000-72,000 रुपये सालाना बतौर न्यूनतम आय उपलब्ध कराई जायेगी. एक अन्य ट्वीट में राजीव कुमार ने कहा कि न्यूनतम आय गारंटी योजना की लागत सकल घरेलू उत्पाद का 2 प्रतिशत तथा बजट का 13 प्रतिशत बैठेगा. इससे लोगों की वास्तविक जरूरतें पूरी नहीं हो पायेंगी. कुमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव जीतने के लिये 1971 में गरीबी हटाओ का नारा दिया, 2008 में वन रैंक-वन पेंशन का वादा किया, 2013 में खाद्य सुरक्षा की बात कही लेकिन इसमें से कुछ भी पूरा नहीं कर सकी. इस बीच, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने भी ट्विटर पर गांधी की चुनाव पूर्व घोषणा की आलोचना की है. लेकिन बाद में एक ट्विटर उपयोगकर्ता के यह कहने पर कि वह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है, ट्वीट को हटा दिया गया. पीएमईएसी ने ट्विटर पर लिखा था कि आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति तथा राजकोषीय अनुशासन में सही संतुलन स्थापित करने को लेकर पिछले पांच साल में काफी कार्य किये गये हैं. परिषद ने कहा, ‘‘कांग्रेस की आय गारंटी योजना इस संतुलन को बिगाड़ देगी या सरकार के महत्वपूर्ण खर्चों में कमी आएगी. दोनों विकल्प खतरनाक हैं. ट्विटर उपयोग करने वाले @सुमेधभागवत ने जब पीएमईएसी सदस्यों से कहा कि उनके ट्वीट चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने ट्विटर से संदेश को हटा दिया. देबरॉय ने ट्वीट किया, ‘‘ट्वीट को हटा दिया गया है. बताने के लिये धन्यवाद.’’ अगले महीने से शुरू होने वाले आम चुनाव के लिये पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा. सात चरणों में होने वाले चुनाव में करीब 90 करोड़ लोग वोट देने के पात्र हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्षेत्रीय पार्टियों की नीति और दृष्टिकोण में राष्ट्रहित के बजाय सीमित और संकुचित दृष्टि होती हैक्षेत्रीय पार्टियों की नीति और दृष्टिकोण में राष्ट्रहित के बजाय सीमित और संकुचित दृष्टि होती है ApniBaat NiranjankIndia nationalInter
Read more »
जानिए क्यों आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने प्रशांत किशोर को कहा 'बिहारी डकैत'जानिए क्यों आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने प्रशांत किशोर को कहा 'बिहारी डकैत' AndhraPradeshElection2019 PrashantKishor ChandraBabuNaidu
Read more »
किसानों के बिना भारतीय अर्थव्यवस्था नहीं पकड़ेगी टॉप गियर : नीति आयोगनीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने किसानों को भरोसा दिलाया कि 2022 तक उनकी आमदनी जरूर दोगुनी हो जाएगी.
Read more »
चंद्रबाबू ने PK को कहा- 'बिहारी डकैत', जवाब मिला- गाली मत दें, सोचें कि वोट का टोटा क्यों?चंद्रबाबू ने PK को कहा- 'बिहारी_डकैत', जवाब मिला- गाली मत दें, सोचें कि वोट का टोटा क्यों? PrashantKishor ncbn
Read more »
राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में सैन्य अभियानों के इस्तेमाल से बचें : चुनाव आयोग-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों को सैन्य अभियानों का प्रयोग करने से बचने का परामर्श दिया है। आयोग प्रधान सचिव नरेंद्र एन बुतोलिया की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि पार्टियां और उम्मीदवार विज्ञापनों में सैनिकों, सैन्य अभियानों की तस्वीर इस्तेमाल न करें।
Read more »
सैनिकों के पोस्टर और सेना के वीडियों से बाज आए राजनीतिक दल: चुनाव आयोग- Amarujalaमुख्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एक फिर चेताया है कि सेना और उससे जुड़े वीडियों का इस्तेमाल न करे। narendramodi RahulGandhi BJP4India INCIndia ElectionCommission IndianAirForce ARMY election LokSabhaElection LokSabhaElections2019
Read more »
जयंत चौधरी: विदेश से की पढ़ाई, विरासत संभालने उतरे मैदान मेंअजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी आरएलडी का युवा चेहरा हैं, अब जयंत चौधरी के कंधों पर राजनीतिक विरासत की जिम्मेदारी है. दरअसल, बागपत से चुनाव हारने के बाद अजित सिंह ने आरएलडी का गढ़ कही जाने वाली बागपत लोकसभा सीट अपने बेटे जयंत चौधरी को सौंप दी है.
Read more »
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया के लिए 'कोड ऑफ एथिक्स' लागू कियाचुनाव आयोग लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखेगा. आयोग ने सोशल मीडिया कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ दूसरे दौर की बैठक के बाद बुधवार से ही सोशल मीडिया कंपनियों के लिए कोड आफ एथिक्स लागू करने का फैसला किया है जिससे लोकसभा चुनावों के दौरान किसी भी दुरुपयोग की कोशिश रोकी जा सके.
Read more »
गूगल पर 11,760 करोड़ रुपये का जुर्मानाप्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन को लेकर यूरोपीय यूनियन के आयोग ने उठाया कदम.
Read more »
